यहां पर भारत के अंदर विभिन्न क्षेत्रों में हुई महत्त्वपूर्ण गतिविधियों पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्नों के क्विज दिए गए हैं. यह क्विज 4 से 10 मार्च 2013 के मध्य के हैं. इस क्विज को प्रतियोगी परीक्षाओं के विशेषज्ञों द्वारा तैयार किया गया है. जो विभिन्न परीक्षाओं के लिए अति उपयोगी हैं. आगामी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने के लिए परीक्षार्थी इसे पढ़कर लाभ उठाएं.
1. राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में सांस्कृतिक सद्भाव के लिए टैगोर पुरस्कार -2012 प्रदान किया. यह पुरस्कार 7 मार्च 2013 को दिया गया. इस संदर्भ में निम्नलिखित में से कौनसा कथन सही है? उत्तर का चयन नीचे दिए गए कूटों के आधार पर कीजिए:
1. इसे सितारवादक पंडित रविशंकर को प्रदान किया गया.
2. इस अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार में पुरस्कार स्वरूप 1 करोड़ रुपए की नगद राशि, शाल और स्मृति चिन्ह प्रदान किया जाता है.
3. यह प्रथम टैगोर पुरस्कार है.
कूट:
a. केवल 1 और 2
b. केवल 2 और 3
c. केवल 1 और 3
d. सभी 1, 2 और 3
Answer: (d) सभी 1, 2 और 3
2. पूर्व मंत्री और फारवर्ड ब्लाक नेता कलीमुद्दीन शम्स का 4 मार्च 2013 को निधन हो गया. वह किस राज्य में मंत्री थे?
a. पश्चिम बंगाल
b. उत्तर प्रदेश
c. मध्य प्रदेश
d. बिहार
Answer: (a) पश्चिम बंगाल
3. नगालैंड के राज्यपाल निखिल कुमार ने कोहिमा में राजभवन के दरबार में आयोजित समारोह में नेफियु रियो को राज्य के मुख्यमंत्री के पद और गोपनीयता की शपथ 5 मार्च 2013 को दिलाई. शपथ ग्रहण के साथ ही नेफियु रियो लगातार तीसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने. नेफियु रियो किस पार्टी के नेता हैं?
a. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
b. नगा पीपुल्स फ्रंट
c. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
d. भारतीय जनता पार्टी
Answer: (b) नगा पीपुल्स फ्रंट
4. मेघालय के राज्यपाल आरएस मूसाहारी ने निम्नलिखित में से किसे राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ 5 मार्च 2013 को दिलाई.
a. डॉक्टर मुकुल एम संगमा
b. नेफियु रियो
c. डी डी लपांग
d. माणिक सरकार
Answer: (a) डॉ. मुकुल एम संगमा
5. राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने समाज में उल्लेखनीय योगदान के लिए स्त्री शक्ति पुरस्कार नई दिल्ली में 8 मार्च 2013 को प्रदान किए. इस संदर्भ में निम्नलिखित में से कौनसा कथन सही है? उत्तर का चयन नीचे दिए गए कूटों के आधार पर कीजिए:
1. स्त्री शक्ति पुरस्कार छ: महिलाओं को प्रदान किया गया.
2. रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार 16 दिसंबर 2012 को सामूहिक दुष्कर्म की पीड़ित छात्रा निर्भया को मरणोपरांत दिया गया. पुरस्कार उनकी मां ने ग्रहण किया.
3. स्त्री शक्ति पुरस्कार के तहत तीन लाख रुपए नकद और प्रशस्तिपत्र दिए जाते हैं
कूट:
a. केवल 1 और 2
b. केवल 2 और 3
c. केवल 1 और 3
d. सभी 1, 2 और 3
Answer: (d) सभी 1, 2 और 3
Comments
All Comments (0)
Join the conversation