जोश
करियर चयन को आसान बना देता है। इसमें करियर के बारे में इतनी बारीकी से बताया जाता है कि स्टूडेंट्स अपनी क्षमता के अनुरूप उसका चयन कर सकते हैं। सफल लोगों से बातचीत पर आधारित स्टोरी काफी प्रेरणादायक होती है।
गौरव तिवारी
उपयोगी है जोश
जोश में आने वाली प्रश्नावली काफी लाभदायक होती है। उसमें प्रश्न के साथ जवाब होते हैं, जिससे छात्रों को नई जानकारियां मिलती रहती है। जोश में कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए काफी सामग्री होती है, जिससे उन्हें परीक्षा की तैयारी में मदद मिलती है। प्रतियोगिता की तैयारी करने वालों के लिए जोश काफी उपयोगी है।
संदीप कुमार
आगे बढने में सहायक
जोश का अध्ययन नियमित रूप से करती हूं। इसके माध्यम से करियर संबंधित विभिन्न क्षेत्रों की नई-नई ज्ञानोपयोगी जानकारियां मिलती रहती हैं। इसके सभी कॉलम बेहतर और ज्ञानवर्धक होते हैं।
पूजा
नए कोर्स की जानकारी
जोश का अध्ययन पिछले दो साल से कर रही हूं, क्योंकि जोश का अंक शिक्षा के क्षेत्र में विभिन्न जानकारियां उपलब्ध कराता है। इसमें सभी तरह की जानकारियां रहती हैं, लेकिन कॉलेज गोइंग स्टूडेंट्स के लिए भी काफी कुछ होता है।
वन्दना
बेहतर है जोश
पिछले लंबे समय से जोश में आने वाली हर सामग्री का गहराई से अध्ययन कर रही हूं। इसके कुछ अंक इतने अच्छे और उपयोगी होते हैं कि इसे संग्रह करके रख सकते हैं। जोश के जरिए इंजीनियरिंग, मेडिकल, प्रोफेशनल कोर्स आदि के बारे में बहुत सारी उपयोगी जानकारी मिलती रहती है।
विकास
मार्गदर्शक है जोश
जोश के माध्यम से सभी क्षेत्रों के बारे में बेहतर जानकारी मिलती है, जिसे पढकर युवा वर्ग अपने करियर के संदर्भ में दिशा तय कर सकते हैं। जोश सही मायने में युवाओं के लिए मार्गदर्शक का काम करता है।
प्रभा मयंक त्रिवेदी
जोश डेस्क
Comments
All Comments (0)
Join the conversation