करेंट अफेयर्स क्विज में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य, व्यक्तित्व आदि से संबंधित प्रश्न होते हैं. करेंट अफेयर्स क्विज में आम आदमी की सामान्य जिज्ञासा से संबंधित प्रश्नों को शामिल किया गया है. जनवरी 2012 के करेंट अफेयर्स क्विज सेक्शन के जरिये आप विश्व में घट रही विभिन्न गतिविधियों से अवगत हो सकते हैं. यह सिविल सेवा परीक्षा, बैंक पीओ, एसएससी, एनडीए जैसी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में आपकी सफलता की राह भी सुनिश्चित करता है.
1. इटली की क्रूज शिप कोस्टा कॉनकोर्डिया 13 जनवरी 2012 को दुर्घटनाग्रस्त हो गया. कोस्टा कॉनकोर्डिया अपनी यात्रा के कुछ समय के बाद ही गिग्लियो द्वीप के पास एक प्रवाल भित्ति से टकरा गया था. गिग्लियो द्वीप किस सागर में अवस्थित है?
a. भूमध्यसागर
b. लाल सागर
c. कैस्पियन सागर
d. अरब सागर
Answer: (a) भूमध्यसागर
2. 69वें गोल्डन ग्लोब पुरस्कार 2012 में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार किसे दिया गया? गोल्डन ग्लोब पुरस्कार 2012 के समारोह का आयोजन जनवरी 2012 के तीसरे सप्ताह में किया गया.
a. द आयरन लेडी
b. द डिसेंडेंट्स
c. डब्ल्यू ई
d. मिडनाइट इन पेरिस
Answer: (b) द डिसेंडेंट्स
3. माइक्रोसॉफ्ट से मान्यता प्राप्त विश्व की सबसे युवा पेशेवर अरफा करीम रंधावा का 14 जनवरी 2012 को निधन हो गया. अरफा करीम रंधावा किस देश की थीं?
a. बांग्लादेश
b. पाकिस्तान
c. कजाकिस्तान
d. श्रीलंका
Answer: (b) पाकिस्तान
4. 18वें कलर्स स्क्रीन अवॉर्ड्स 2012 में द डर्टी पिक्चर और जिंदगी ना मिलेगी दोबारा को संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार दिया गया. सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार किसे प्रदान किया गया.
a. सलमान खान
b. रणबीर कपूर
c. अभिषेक बच्चन
d. ऋतिक रोशन
Answer: (b) रणबीर कपूर
5. भारत की प्रथम महिला फोटो पत्रकार होमाई व्यारवाला का वड़ोदरा में 15 जनवरी 2012 को निधन हो गया. वर्ष 2011 में भारत सरकार द्वारा उन्हें निम्नलिखित में से किस पुरस्कार से सम्मानित किया गया?
a. पद्म भूषण
b. पद्म विभूषण
c. पद्मश्री
d. इंदिरा गांधी सद्भावना पुरस्कार
Answer: (a) पद्मभूषण
Comments
All Comments (0)
Join the conversation