यहां पर भारत/विश्व के अंदर विभिन्न क्षेत्रों में हुई महत्त्वपूर्ण गतिविधियों पर आधारित क्विज दिए गए हैं. यह क्विज 21 से 27 जनवरी 2013 के मध्य के हैं. जिसे प्रतियोगी परीक्षाओं के विशेषज्ञों द्वारा तैयार कराया गया है. जो SSC/IBPS/ IAS/ State PCS जैसी विभिन्न परीक्षाओं के लिए अति उपयोगी हैं. इन परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने के लिए परीक्षार्थी इसे पढ़कर लाभ उठाएं.
1. उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने अपनी जनक्रांति पार्टी राष्ट्रवादी का भारतीय जनता पार्टी में 22 जनवरी 2013 को विलय कर दिया. इस विषय में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है? उत्तर का चयन नीचे दिए गए कूटों में से चुनकर कीजिए.
1. कल्याण सिंह ने वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव के पहले भारतीय जनता पार्टी छोड़ दी.
2. पार्टी के विलय के समय सांसद कल्याण सिंह स्वंय भाजपा में शामिल नहीं हुए.
3. कल्याण सिंह एटा निर्वाचन क्षेत्र से जनक्रांति पार्टी राष्ट्रवादी के टिकट पर 15वीं लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए.
कूट:
a. केवल 1 और 3
b. केवल 2 और 3
c. केवल 1 और 2
d. सभी 1, 2 और 3
Answer: c. केवल 1 और 2
2. चाइनीज एकेडमी ऑफ साइंसेज (सीएएस) ने अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक सहयोग के लिए भारत, जर्मनी और रूस के तीन वैज्ञानिकों को वर्ष 2012 के अंतरराष्ट्रीय विज्ञान सहयोग पुरस्कार 23 जनवरी 2013 को प्रदान किए. इस विषय में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?
1. यह पुरस्कार भारत के डॉ. सीएनआर राव को दिया गया.
2. डॉ. सीएनआर राव भारत के प्रधानमंत्री के वैज्ञानिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष हैं.
3. डॉ. सीएनआर राव के अतिरिक्त यह पुरस्कार जर्मनी के हर्बर्ट जाइकल तथा रूस के जीए झेरेब्तसोव को प्रदान किया गया.
उत्तर का चयन निम्नलिखित कूटों में से कीजिए:
a. केवल 1 और 3
b. केवल 2 और 3
c. केवल 1 और 2
d. सभी 1, 2 और 3
Answer: d. सभी 1, 2 और 3
3. भारत ने बंगाल की खाड़ी में एक बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण 26 जनवरी 2013 को किया. इस मिसाइल के विषय में कौनसा कथन सही है? उत्तर का चयन नीचे दिए गए कूटों में से चुनकर दीजिए:
1. बीओ-5 के नाम से भी जानी जाने वाली K-15 बैलिस्टिक मिसाइल को हैदराबाद के रक्षा अनुसंधान और विकास प्रयोगशाला में तैयार किया गया.
2. इस मिसाइल से भारत को पानी के भीतर परमाणु अस्त्र छोड़ने की क्षमता प्राप्त हो सकेगी.
3. इस मिसाइल की मारक क्षमता (पानी के अंदर) 1500 किलोमीटर है.
4. भारत द्वारा विकसित पानी के भीतर की मिसाइलों की श्रेणी की यह पहली मिसाइल है.
कूट:
a. केवल 1, 2 और 3
b. केवल 2, 3 और 4
c. केवल 1, 3 और 4
d. सभी 1, 2, 3 और 4
Answer: d. सभी 1, 2, 3 और 4
4. भारत के 6 गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ) को संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा सलाहकार का दर्जा (विशेष दर्जा) दिया गया. ये एनजीओ महिलाओं, दलितों और गरीब लोगों के उत्थान के लिए काम कर रहे हैं. संयुक्त राष्ट्र की आर्थिक और सामाजिक परिषद के अंतर्गत एनजीओ संबंधी समिति की ओर से यह स्वीकृति जनवरी 2013 के अंतिम सप्ताह में दी गई. निम्नलिखित में से कौनसा एनजीओ विशेष दर्जा प्राप्त 6 एनजीओ के समूह में शामिल नहीं है?
a. एक्शन आफ हयूमन मूवमेंट’ (एएचएम)
b. सेंटर फॉर कम्यूनिटी इकॉनॉमिक्स एंड डेवलपमेंट कंसल्टेंट्स सोसाइटी
c. चेतना आन्दोलन समिति
d. एकता वेलफेयर सोसाइटी
Answer: c. चेतना आन्दोलन समिति
5. बांग्लादेश ने देश में निर्मित अपने पहले युद्धपोत को 24 जनवरी 2013 को सेवा में शामिल किया. इस युद्धपोत का निर्माण बांग्लादेश के तीतूमीर स्थित नौसेना बेस पर किया गया. युद्धपोत का नाम क्या है?
a. बीएस-जानकी
b. पद्मा-5
c. बीएनएस पद्मा
d. बीएस- तीतूमीर
Answer: c. बीएनएस पद्मा
करेंट अफेयर्स क्विज/Questions-Answers जनवरी 2013, जनवरी 21-जनवरी 27
यहां पर भारत/विश्व के अंदर विभिन्न क्षेत्रों में हुई महत्त्वपूर्ण गतिविधियों पर आधारित क्विज दिए गए हैं. यह क्विज 21 से 27 जनवरी 2013 के मध्य के हैं.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation