यहां पर 16-22 जुलाई 2012 के मध्य करेंट अफेयर्स क्विज दिए गए हें. यह क्विज भारत एवं विश्व के विभिन्न क्षेत्रों की महत्त्वपूर्ण घटनाओं पर आधारित है. प्रतियोगी छात्र विभिन्न परीक्षाओं के लिए इसे पढ़ें.
1. भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक सुनीता विलिम्यस कजाकिस्तान के बेकानूर केंद्र से दूसरी बार रुसी अंतरिक्ष विमान सोयुज टीएमए-05 से अंतरिक्ष मिशन के लिए 15 जुलाई 2012 को रवाना हुई. यह किस राज्य से संबंधित हैं.
a. गुजरात
b. महाराष्ट्र
c. उड़ीसा
d. उत्तर प्रदेश
Answer: (a) गुजरात
2. नौंवा विश्व हिंदी सम्मेलन 22-24 सितंबर 2012 के मध्य निम्नलिखित में से कहां आयोजित करने का निर्णय लिया गया? इस निर्णय की जानकारी 19 जुलाई 2012 को दी गई.
a. जोहान्सिबर्ग (दक्षिण अफ्रीका)
b. नई दिल्ली (भारत)
c. ढाका
d. मिस्र
Answer: (a) जोहान्सिबर्ग (दक्षिण अफ्रीका)
3. अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) ने वर्ल्ड इकोनामिक आउटलुक अपडेट रिपोर्ट 16 जुलाई 2012 को जारी की. रिपोर्ट में वर्ष 2013 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि दर कितने प्रतिशत रहने का अनुमान व्यक्त किया गया है?
a. 6.1
b. 6.5
c. 6.4
d. 6.3
Answer: (b) 6.5
4. सेवेन हैबिट्स ऑफ हाइली इफेक्टिव पीपुल (बेहद प्रभावशाली लोगों की सात आदतें) के लेखक स्टीफन रिचर्ड्स कोवे का 16 जुलाई 2012 को निधन हो गया. वह किस देश के थे?
a. अमेरिका
b. फ्रांस
c. इटली
d. रूस
Answer: (a) अमेरिका
5. अमरीका के खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने एचआईवी संक्रमण के खतरे को कम करने वाली दवा के उपयोग को मंजूरी प्रदान की. यह मंजूरी 16 जुलाई 2012 को दी गई. निम्नलिखित में से इस दवा का क्या नाम है?
a. त्रुवदा (Truvada)
b. बी-85
c. सिनेरो-03
d. एक्स्ट्रा-90
Answer: (a) त्रुवदा (Truvada)
Comments
All Comments (0)
Join the conversation