यहां पर प्रतियोगी परीक्षाओं से सम्बंधित पांच क्विज दिए गए हैं. यह क्विज भारत/विश्व के अंदर विभिन्न क्षेत्रों में हुई महत्त्वपूर्ण घटनाओं पर आधारित हैं. यह क्विज परीक्षा विशेषज्ञों द्वारा तैयार किया गया है. जो SSC/IBPS/ IAS/ State PCS जैसी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अति उपयोगी हैं. परीक्षार्थी इसका उपयोग अपनी परीक्षाओं की तैयारी में कर सकते हैं.
1. सम्पूर्ण विश्व में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च 2013 को मनाया गया. संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2013 के लिए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का क्या नारा दिया?
a. महिला रक्षा: देश सुरक्षा
b. महिलाओं की सुरक्षा एवं संरक्षा सुनिश्चित करना.
c. यह वायदा रहा- अब महिलाओं के प्रति हिंसा मिटाने के लिए काम करेंगें.
d. महिलाओं के प्रति हिंसा मिटाने का संकल्प.
Answer: (c) यह वायदा रहा- अब महिलाओं के प्रति हिंसा मिटाने के लिए काम करेंगें.
2. 11वें गोल्डन सिटी गेट टूरिज्म मीडिया पुरस्कार (2013) समारोह में प्रथम पुरस्कार फिल्म-फाइंड वॉट यू सीक को 8 मार्च 2013 को दिया गया? इस समारोह का आयोजन बर्लिन में किया गया. फाइंड वॉट यू सीक निम्नलिखित में से भारत के किस मंत्रालय की फिल्म है?
a. गृह मंत्रालय
b. पर्यटन मंत्रालय
c. मानव संसाधन विकास मंत्रालय
d. सांस्कृतिक मंत्रालय
Answer: (b) पर्यटन मंत्रालय
3. 58 वर्षीय राष्ट्रपति ह्यूगो शावेज का कैंसर के कारण एक सैन्य अस्पताल में 5 मार्च 2013 को निधन हो गया. वह किस देश के राष्ट्रपति थे?
a. वेनेजुएला
b. दक्षिण कोरिया
c. मिस्र
d. सूडान
Answer: (a) वेनेजुएला
4. अमरीका ने दिल्ली सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता निर्भया को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च 2013 को मरणोपरांत वीमैन ऑफ करेज पुरस्कार से सम्मानित किया. इलाज के दौरान इस पीड़िता की मृत्यु निम्नलिखित में से किस देश में हुई?
a. सिंगापुर
b. भारत
c. अमेरिका
d. इंग्लैण्ड
Answer: (a) सिंगापुर
5. निम्नलिखित सांसदों में से कौन सर्वश्रेष्ठ सांसद पुरस्कार हेतु चयनित सूची में शामिल नहीं है? इनके चयन की मंजूरी भारतीय संसदीय समूह की कार्यकारी समिति की 6 मार्च 2013 को हुई बैठक में प्रदान की गई.
a. वर्ष 2009 के सर्वश्रेष्ठ सांसद पुरस्कार के लिए मुलायम सिंह यादव
b. वर्ष 2010 के सर्वश्रेष्ठ सांसद पुरस्कार के लिए अरुण जेटली
c. वर्ष 2011 सर्वश्रेष्ठ सांसद पुरस्कार के लिए डॉक्टर कर्ण सिंह
d. वर्ष 2012 सर्वश्रेष्ठ सांसद पुरस्कार के लिए शरद यादव
Answer: (a) वर्ष 2009 के सर्वश्रेष्ठ सांसद पुरस्कार के लिए मुलायम सिंह यादव
Comments
All Comments (0)
Join the conversation