सितंबर 2011 का विस्तृत उत्तरीय प्रश्न उन परीक्षार्थियों के लिए उपयोगी है जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं तथा सिविल सेवा परीक्षा, कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा आदि में सम्मिलित हो रहे है.
1. निम्नलिखित कौन हैं, और वे किस कारण हाल में खबरों में रहें? (प्रत्येक का उत्तर 20 शब्दों में लिखो.)
a. आरए मेहता
b. योशिहिको नोदा
c. ऑस्कर पिस्टोरियस
d. भुवनचन्द्र सिंह खंडूरी
e. बेलिंडा क्लार्क
f. वंगारी मथाई
2. निम्नलिखित में से प्रत्येक पर संक्षिप्त टिप्पणियां लिखिए.
a. इरीन तूफ़ान
b. हेमानंद बिस्वाल समिति
c. आइसीसी क्रिकेट हाल ऑफ फेम
d. शौर्य मिसाइल
3. राष्ट्रपति द्वारा ख़ारिज दया याचिका पर क्या उच्च न्यायालय या सर्वोच्च न्यायालय दोबारा सुनवाई करने का अधिकार रखता है? नवीनतम उदाहरण देकर संवैधानिक विवेचना करें.
4. गुजरात राज्य में लोकायुक्त के नियुक्ति के संदर्भ में राज्यपाल की भूमिका पर (संवैधानिक आलोक में) टिपण्णी करो.
5. तीस्ता नदी विवाद क्या है? यह सम्बंधित देशों के बीच के संबंधों को किस प्रकार प्रभावित करता है?
6. सितंबर 2011 में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की बांग्लादेश की दो दिवसीय राजकीय यात्रा के दौरान दोनों देशों के मध्य हुए प्रमुख समझौतों का उल्लेख करते हुए इस समझौते का दोनों देशों पर पड़ने वाले आर्थिक प्रभावों का विश्लेषण कीजिए?
7. 6 सितंबर 2011 को भारत और बांग्लादेश के मध्य हुए समझौते का दक्षिण के देशो पर पड़ने वाले प्रभावों का मूल्याकंन कीजिए?
8. संयुक्त राष्ट्र की 66वीं वार्षिक बैठक में ईरान का विशेष संदर्भ लेते हुए अन्य प्रमुख सदस्य देशों के प्रति भारतीय दृष्टिकोण की विवेचना कीजिए.
9.यूरोपीय देश और अमेरिका की गिरती अंतरराष्ट्रीय वित्तीय साख और भारत द्वारा संयुक्त राष्ट्र के विस्तार की मांग निकट भविष्य में कितनी प्रभावी दिखती है? विवेचना कीजिए.
सभी प्रतियोगी परीक्षा के करेंट अफेयर्स की तैयारी हेतु जागरण जोश का करेंट अफेयर्स पढ़ें .
Comments
All Comments (0)
Join the conversation