This is an archived article last updated on Jun 5, 2013. The information may be outdated.

झारखण्ड लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में मिल सकते हैं चार के बजाए छः अवसर

Last Updated: Jun 5, 2013, 16:45 IST

जेपीएससी ने की राज्य सरकार से सिफारिश, पीसीएस की पहली व दूसरी कंबाईंड परीक्षा में सम्मिलित उम्मीदवारों को मिले पांचवी एवं छठीं परीक्षा में भी बैठने का अवसर.

झारखण्ड लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में मिल सकते हैं चार के बजाए छः अवसर
झारखण्ड लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में मिल सकते हैं चार के बजाए छः अवसर

पहली एवं दूसरी कंबाईंड परीक्षा में पाई गयी अनियमितताओं की चल रही सीबीआई जांच को ध्यान में रखते हुए झारखण्ड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने राज्य सरकार को सुझाव दिया है कि जेपीएससी कंबाईंड की पहली और दूसरी परीक्षा में सम्मिलित उम्मीद्वारों के इन दोनो प्रयासों को झारखण्ड पीसीएस में निर्धारित चार अवसरों में न गिना जाए.

जेपीएससी ने राज्य सरकार से सिफारिश की है कि तीसरी और चौथी परीक्षा में बैठे उम्मीदवारों को पांचवीं एवं छठीं परीक्षा में भी बैठने की अनुमति मिले ताकि इन प्रतिभावान छात्रों के साथ न्याय हो सके.

यदि राज्य सरकार जेपीएससी के सुझाव को मान लेती है तो इन दोनो परीक्षाओं में सम्मिलित हुए उम्मीदवारों को मिलने वाले कुल अवसरों की संख्या छः होगी.

Rishi is a content industry professional with 12+ years of experience on different beats including education, business, finance, health and technology in digital digital and print mediums. A UGC NET qualified postgraduate in Journalism and Mass Communication, Rishi, writes and manages content related to Govt Job Notifications and Trending News in real time environment. He can be reached at rishi.sonwal@jagrannewmedia.com
... Read More
First Published: Jun 5, 2013, 16:45 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News