बैंक परीक्षा के लिए अध्ययन सामग्री - पुरस्कार

Bank Recruitment Study Material in Hindi: बैंक परीक्षा की तयारी के लिए करेंट अफेयर्स - पुरस्कार

Sep 12, 2011, 17:02 IST

 

गोल्डन ग्लोब अवार्ड

हॉलीवुड के प्रतिष्ठित गोल्डन ग्लोब अवार्ड में फिल्म 'द सोशल नेटवर्कÓ ने चार पुरस्कार जीते हैं। प्रतिवर्ष दिए जाने वाले यह प्रतिष्ठित पुरस्कार इस बार 16 जनवरी को कैलिफोर्निया में प्रदान किए गए। पुरस्कारों की दौड़ में सबसे ज्यादा नामांकित हुई फिल्म 'द किंग स्पीचÓ मात्र एक पुरस्कार ही हासिल कर सकी। इन पुरस्कारों की शुरुआत सन 1944 में हुई थी। 

सर्वश्रेष्ठ फिल्म (ड्रामा): द सोशल नेटवर्क

सर्वश्रेष्ठ फिल्म (म्यूजिकल/ कॉमेडी): द किड्स आर ऑल राइट

सर्वश्रेष्ठ निर्देशक: डेविड फिंचर, द सोशल नेटवर्क; सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (ड्रामा): कोलिन फिर्थ, द किंग्स स्पीच; सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (ड्रामा): नताली पोर्टमैन, ब्लैक स्वान; सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (म्यूजिकल/ कॉमेडी): पॉल गिआमट्ट, बर्नी वर्सन; सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (म्यूजिकल/ कॉमेडी): एनेट्टे बेनिंग, द किड्स आर ऑल राइट; सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेता: क्रिश्चियन बेल, द फाइटर;

सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेत्री: मिलेस्सा लिओ, द फाइटर;  सर्वश्रेष्ठ एनीमेटेड फिल्म: टॉय स्टोरी 3; सर्वश्रेष्ठ स्क्रीन प्ले: ऐरॉन सोरकिन, द सोशल नेटवर्क; विदेशी भाषा की सर्वश्रेष्ठ फिल्म: इन ए बेटर वल्र्ड, डेनमार्क

फिल्म फेयर अवाड्र्स

हिंदी फिल्मों को दिए जाने वाले प्रतिष्ठित फिल्म फेयर पुरस्कारों में सलमान खान की फिल्म दबंग और माय नाम इज खान का दबदबा देखने को मिला। टाइम्स समूह द्वारा प्रतिवर्ष हिंदी फिल्मों को प्रदान किए जाने वाले यह पुरस्कार वर्ष 2010 की फिल्मों को 29 जनवरी को मुंबई के यशराज स्टूडियों में दिए गए। पुरस्कारों का यह 56वां साल था। माय नाम इज खान ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, अभिनेत्री और निर्देशक का पुरस्कार जीता। प्रमुख श्रेणियों के विजेता इस प्रकार रहे-

सर्वश्रेष्ठ फिल्म- दबंग; सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: शाहरूख खान(माय नेम इज खान); सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: काजोल(माय नेम इज खान); सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता: रॉनित रॉय(उड़ान); सर्वश्रेष्ठ

सहायक अभिनेत्री: करीना कपूर(वी आर फैमली); सर्वश्रेष्ठ निर्देशक: करन जौहर(माय नेम इज खान); सर्वश्रेष्ठ गीतकार: गुलजार(दिल तो बच्चा है जी)(इश्कियां); सर्वश्रेष्ठ संगीतकार: साजिद वाजिद(दबंग); सर्वश्रेष्ठ पाश्र्व गायक: राहत फतेह अली खान,(दिल तो बच्चा है जी)(इश्कियां); सर्वश्रेष्ठ पाश्र्व गायिका: ममता शर्मा(मुन्नी बदनाम हुई,फिल्म-दबंग व सुनिधि चौहान(शीला की जवानी) फिल्म तीस मार खां। (संयुक्त रूप से); लाइफ टाइम अचीवमेंट: मन्ना डे; 40 इयर्स ऑफ ग्रेटनेस अवार्ड: अमिताभ बच्चन; सर्वश्रेष्ठ कहानी: अनुराग कश्यप व विक्रमादित्य मोटवानी (उड़ान); सर्वश्रेष्ठ सिनेमेटोग्राफी: महेंद्र शेट्टी (उड़ान)

बेस्ट ऑफ बेरिल बुकर अवार्ड

ब्रिटेन की मशहूर उपन्यासकार बेरिल बेनाब्रिज को बेस्ट ऑफ बेरिल बुकर अवार्ड के लिए चुना गया है। उनकी उपलब्धियों और लोकप्रियता को देखते हुए बुकर प्राइस फाउंडेशन ने इस विशेष पुरस्कार के लिए चुना है। बेनाब्रिज का पिछले वर्ष 2 जुलाई को 78 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया था।

ऑस्कर 

हॉलीवुड फिल्मों के प्रतिष्ठित ऑस्कर पुरस्कारों में इस वर्ष ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर बनीं फिल्म 'द किंग्स स्पीचÓ ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म सहित चार पुरस्कार जीते। 28 फरवरी को दिए गए ऑस्कर पुरस्कारों का यह 83वां वर्ष था। सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का ऑस्कर नताली पोर्टमैन को फिल्म ब्लैक स्वान में अभिनय के लिए दिया गया और सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार कॉलिन फिर्थ के नाम रहा। इस वर्ष दो भारतीय, संगीतकार ए.आर. रहमान और अनिवासी भारतीय फिल्म एडिटर तारिक अनवर का ऑस्कर पुरस्कारों की अलग-2 श्रेणियों में नामांकन हुआ था। रहमान को '127 ऑवर्सÓ के लिए बेस्ट सांग के लिए और अनवर को 'द किंग्स स्पीचÓ के लिए बेस्ट फिल्म एडिटिंग के लिए नामांकन मिला था। अनवर चार ऑस्कर जीतने वाली द किंग्स स्पीच के एडिटर हैं। इस वर्ष के प्रमुख विजेता इस प्रकार हैं- 

सर्वश्रेष्ठ फिल्म : द किंग्स स्पीच; सर्वश्रेष्ठ अभिनेता : कॉलिन फिर्थ, द किंग्स स्पीच;

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री : नताली पोर्टमैन, ब्लैक स्वान;

सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता : क्रिश्चियन बेल, द फाइटर;

सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री : मेलिसा लियो, द फाइटर; \

सर्वश्रेष्ठ निर्देशक : टॉम हूपर, द किंग्स स्पीच;

सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा की फिल्म : इन द बैटर वल्र्ड डेनमार्क; सर्वश्रेष्ठ एडाप्टेड स्क्रीनप्ले : एरोन सोरकिन, द सोशल नेटवर्क;

सर्वश्रेष्ठ ओरीजनल स्क्रीन प्ले : डेविड सिडलर, द किंग्स स्पीच;

सर्वश्रेष्ठ सिनेमेटोग्राफी : इनसेप्शन;

सर्वश्रेष्ठ साउंड मिक्सिंग : इनसेप्शन;

सर्वश्रेष्ठ साउंड एडिटिंग : इनसेप्शन;

सर्वश्रेष्ठ ओरिजिनल स्कोर : टे्रंट रेजनर और एटिकस रॉस, द सोशल नेटवर्क।

ग्रैमी पुरस्कार

संगीत जगत का ऑस्कर कहे जाने वाला गैमी पुरस्कार इस वर्ष 13 फरवरी को लॉस एंजिलिस में दिया गया। अमेरिका की नेशनल एकेडमी ऑफ रिकॉर्डिंग ऑट्र्स एंड साइंसेज द्वारा दिए जाने वाले पुरस्कारों का यह 53वां वर्ष था। इस वर्ष पुरस्कारों में लेडी एंटेबेल्लम ने बेस्ट रिकॉर्ड ऑफ द इयर और बेस्ट काउंटी एलबम ग्रैमीज अवॉर्ड सहित पांच ट्राफियों पर अपना कब्जा जमाया। लोकप्रिय गायिका लेडी गागा ने तीन ट्राफियां जीती। तीन गायकों के समूह डेव हेवुड, जाल्र्स कौली और हिलेरी स्कॉट पांच पुरस्कार जीतने में सफल रहे। इस बार ग्रैमी पुरस्कारों में भारतवंशी शास्त्रीय गायिका चंद्रिका कृष्णमूर्ति टंडन के एलबम 'सोल कालÓ का बेस्ट कंटेम्पे्ररी वल्र्ड म्यूजिक एलबम की श्रेणी में नामांकन हुआ था लेकिन इसे पुरस्कार नहीं मिला। एलबम ऑफ द इयर: द सबविब्स, आर्के ड फायर; रिकॉर्ड ऑफ द इयर: लेडी एंटेबेल्लम, नीड यू नाऊ; सॉन्ग ऑफ द इयर: नीड यू नाऊ, लेडी एंटेबेल्लम; बेस्ट न्यू आर्टिस्ट: इस्पेरेंजा स्पैल्डिंग; बेस्ट फीमेल पॉप वोकल परफॉर्मेंस: लेडी गागा, बैड रोमांस; बेस्ट मेल पॉप वोकल परफॉर्मेंस: ब्रूनो मार्स, जस्ट द वे.....; बेस्ट पॉप वोकल एलबम: लेडी गागा, द फेम मॉन्सटर; बेस्ट काउंटी एलबम: लेडी एंटेबेल्लम, नीड यू नाऊ।

व्यास पुरस्कार

के.के बिरला फाउंडेशन ने वर्ष 2010 के प्रतिष्ठित व्यास सम्मान के लिए प्रख्यात हिंदी कवि डा. विश्वनाथ तिवारी का चयन किया है। डा. तिवारी को यह पुरस्कार सन 2008 में प्रकाशित उनकी प्रसिद्घ काव्य रचना 'फिर भी कुछ रह जाएगाÓ के लिए दिया जाएगा। डॉ. तिवारी का जन्म सन 1940 में उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में हुआ था। उनका यह सातवां काव्य संग्रह है। वहीं बिरला फाउंडेशन के वर्ष 2010 का बिहारी पुरस्कार प्रख्यात कवि गिरधर राठी को उनकी काव्य रचना 'अंत के संशयÓ के लिए दिया जाएगा।

मदर टेरेसा पुरस्कार

भारतीय फिल्मों के प्रसिद्घ खलनायक अभिनेता प्रेम चोपड़ा को देश के प्रतिष्ठित मदर टेरेसा पुरस्कार से 3 मार्च को सम्मानित किया गया। पांच दशक लंबे फिल्मी कॅरियर में इन्होंने 400 से भी अधिक फिल्मों में काम किया है। प्रेम चोपड़ा को यह पुरस्कार उनके द्वारा किए गए मानवीय कार्यों के लिए दिया गया है। इससे पहले यह पुरस्कार दलाई लामा और राजीव गांधी जैसे लोगों को मिल चुका है।

दादा साहेब एकेडमी अवार्ड

भारतीय सिनेमा के जनक दादा साहेब फाल्के की जयंती पर हिंदी फिल्मों में योगदान के लिए प्रसिद्घ अभिनेता शत्रुध्न सिन्हा और धर्मेंद्र को दादा साहेब एकेडमी अवॉर्ड से नवाजा गया। नवोदित अभिनेत्री व शत्रुध्न सिन्हा की पुत्री सोनाक्षी सिन्हा को उनकी पहली फिल्म 'दबंगÓ में बेहतरीन अभिनय के लिए 'बेस्ट डेब्यू अवार्डÓ से सम्मानित किया गया। 'ही मैनÓ के नाम से मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र को प्रतिष्ठित 'फाल्के रत्नÓ अवॉर्ड प्रदान  किया गया। वहीं शत्रुध्न सिन्हा को फिल्म और राजनीति में समानांतर योगदान के लिए 'लेजेंडरी आर्टिस्ट अवार्डÓ भी दिया गया। दादा साहेब फाल्के की जयंती पर प्रति वर्ष 30 अप्रैल को यह पुरस्कार दिए जाते हैं।

पुलित्जर पुरस्कार

अमेरिकी मूल के भारतीय कैंसर सर्जन डा. सिद्धार्थ मुखर्जी को अमेरिका के प्रतिष्ठित पुलित्जर पुरस्कार दिया गया है। सिद्घार्थ को यह पुरस्कार नान फिक्शन की श्रेणी में उनके द्वारा  कैंसर पर लिखी किताब 'द एम्परर ऑफ ऑल मैलडीज: ए बायोग्राफी ऑफ कैैंसरÓ के लिए दिया गया है। पुलित्जर पुरस्कार को साहित्य, पत्रकारिता के क्षेत्र में नोबेल अवॉर्ड के समकक्ष माना जाता है। दिल्ली में जन्में सिद्धार्थ वर्तमान में कोलंबिया यूनिवर्सिटी में चिकित्सा विज्ञान केेसहायक प्रोफ्रेसर और कोलंबिया यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर में कैंसर चिकित्सक केेरूप में कार्यरत हैं।

दादा साहेब फाल्के पुरस्कार

भारतीय सिनेमा में अतुलनीय योगदान के लिए वरिष्ठ फिल्मकार बालाचंदर को वर्ष 2010 के हिंदी फिल्मों के सर्वोच्च सम्मान दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई। 81 वर्षीय बालाचंदर 45 वर्षों से भी अधिक समय से निर्देशक, निर्माता, लेखक और पटकथा लेखक के तौर पर भारतीय सिनेमा से जुड़े रहे हैं। हिंदी फिल्म 'एक दूजे के लिए' से प्रसिद्घ हुए बालाचन्दर ने तमिल, तेलगू, कन्नड़ और हिंदी में करीब 100 से भी ज्यादा फिल्मों का निर्माण किया है। इनका जन्म तमिलनाडु के तंजावुर जिले में 1930 को हुआ था। इन्हें सन 1987 में पद्म श्री से और 1973 में तमिलनाडु सरकार द्वारा 'कलाईममानी पुरस्कारÓ से सम्मानित किया जा चुका है। फिल्म जगत के कई बड़े सितारों जैसे रजनीकांत, कमल हासन, विवेक को फिल्मी दुनिया में लाने का श्रेय बालाचन्दर को ही जाता है।

मिस इंडिया
मुंबई निवासी 22 वर्षीया कनिष्ठा धनकर को पेंटालून फेमिना मिस इंडिया वल्र्ड 2011 का ताज पहनाया गया है। उनके अलावा 22 वर्षीया हसलीन कौर मिस इंडिया अर्थ और 24 वर्षीया मुंबई की अंतिका शौरी मिस इंडिया इंटरनेशनल बनीं हैं। ये तीनों सुंदरियां इस वर्ष अलग- अलग अंतरराष्टï्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। 

सरस्वती सम्मान

कन्नड़ के प्रसिद्घ साहित्यकार प्रो. एस.एल भैरप्पा के कन्नड़ भाषा में प्रकाशित उपन्यास 'मंद्रÓ को 20वें सरस्वती सम्मान के लिए चुना गया है। के.के. बिड़ला फाउंडेशन द्वारा प्रदान किएजाने वाले इस पुरस्कार की घोषणा 5 अप्रैल को की गई है।

इंदु शर्मा कथा सम्मान

वर्ष 2011 का प्रतिष्ठित इंदु शर्मा कथा सम्मान हिंदी उपन्यासकार विकास कुमार झा को दिए जाने की घोषणा की गई है। अंतरराष्टï्रीय इंदु शर्मा कथा सम्मान कवियत्री और लघु कहानियों की लेखिका इंदु शर्मा की स्मृति में प्रति वर्ष दिया जाता है। इस पुरस्कार का यह 17वां संस्करण है।

ऑरेंज पुरस्कार

साहित्य का प्रतिष्ठित ऑरेंज पुरस्कार 9 जून को लंदन में  सर्बियाई मूल की अमेरिकी लेखक टी ऑब्रेह्ट को 'दि टाइगर्स वाइफÓ उपन्यास के लिए दिया गया है। 25 वर्षीय टी ऑब्रेह्ट महिला लेखकों को दिए जाने वाले इस पुरस्कार को जीतने वाली सबसे कम उम्र की लेखिका हैं। यह पुरस्कार अंग्रेजी में लिखी गई रचनाओं के लिए दिया जाता हैै। इन पुरस्कारों का यह 16वां वर्ष था। ऑब्रेह्ट को आयरिश लेखिका इम्मा डोनोगह्यू के बेस्ट सेलर उपन्यास 'रोमÓ ने कड़ी टक्कर दी। इम्मा के इस उपन्यास ने वर्ष 2010 के मैन बुकर पुरस्कार के फाइनल में जगह बनाई थी और कुछ अन्तर से वह यह पुरस्कार जीतने से चूक गईं थी। पिछले वर्ष यह पुरस्कार अमेरिकी लेखिका बारबरा किंगफिशर ने जीता था।

आइफा अवाड्र्स

कनाडा के टोरंटो शहर में 25 जून को 12वें अंतरराष्टï्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (आइफा) पुरस्कारों का आयोजन किया गया। सलमान खान अभिनित हिंदी फिल्म 'दबंगÓ को अन्य पुरस्कारों सहित सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार दिया गया। करण जौहर को फिल्म 'माई नेम इज खानÓ के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक और शाहरुख खान को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार से नवाजा गया। अन्य पुरस्कारों के विजेता इस प्रकार हैं-
सर्वश्रेष्ठ फिल्म: दबंग (हिंदी);

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: शाहरुख खान (माई नेम इज खान);

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: अनुष्का शर्मा, बैंड बाजा बारात;

सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता: अर्जुन रामपाल, राजनीति;

सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री: प्राची देसाई, वन्स अपॉन ए टाइम......;

सर्वश्रेष्ठ डेब्यू स्टार (फीमेल): सोनाक्षी सिन्हा, दबंग;

सर्वश्रेष्ठ डेब्यू स्टार (मेल): रणवीर सिंह, बैंड बाजा बारात;

सर्वश्रेष्ठ कहानी: शिबानी भट्टजा, माई नेम इज खान;

सर्वश्रेष्ठ निर्देशक: करण जौहर, माई नेम इज खान;

सर्वश्रेष्ठ स्क्रीनप्ले: अभिनव कश्यप व दिलीप शुक्ल, दबंग;

सर्वश्रेष्ठ प्लेबैक सिंगर (मेल): राहत फतह अली, दबंग;

सर्वश्रेष्ठ प्लेबैक सिंगर (फीमेल): ममता शर्मा, दबंग;

सर्वश्रेष्ठ संगीत: साजिद-वाजिद, दबंग;

सर्वश्रेष्ठ एक्शन: मास्टर विजयन, दबंग;

सर्वश्रेष्ठ कारियोग्राफी: फराह खान, दबंग;

सर्वश्रेष्ठ डायलॉग: विशाल भारद्वाज, इश्किया; लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड: आशा भोसले व धरमेंद्र (संयुक्त रूप से); आउट स्टैंटिंग अचीवमेंट अवॉर्ड इन इंडियन सिनेमा अवॉर्ड: शर्मिला टैगोर।

शलाका सम्मान

दिल्ली हिंदी अकादमी द्वारा दिए जाने वाले प्रतिष्ठित शलाका सम्मान से अरविन्द कुमार को 24 जून को सम्मानित किया गया है। हिन्दी के जाने-माने लेखक अरविन्द कुमार को वर्ष 2011 का यह सम्मान हिंदी समानन्तर कोष तैयार करने के लिए दिया गया है। अन्य सम्मान इस प्रकार हैं- गद्य सम्मान- प्रो. परमानन्द श्रीवास्तव, विशिष्टï योगदान सम्मान- बृज मोहन बख्शी, बाल साहित्य सम्मान- श्रीकृष्ण शलभ, नाटक सम्मान- देवेन्द्र राज अंकुर, हास्य सम्मान- डा. आलोक पुराणिक

Jagran Josh
Jagran Josh

Education Desk

    Your career begins here! At Jagranjosh.com, our vision is to enable the youth to make informed life decisions, and our mission is to create credible and actionable content that answers questions or solves problems for India’s share of Next Billion Users. As India’s leading education and career guidance platform, we connect the dots for students, guiding them through every step of their journey—from excelling in school exams, board exams, and entrance tests to securing competitive jobs and building essential skills for their profession. With our deep expertise in exams and education, along with accurate information, expert insights, and interactive tools, we bridge the gap between education and opportunity, empowering students to confidently achieve their goals.

    ... Read More

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News