संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने विभिन्न विभागों के अंतर्गत भर्तियों के लिए यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2016 का अधिसूचना जारी कर दिया है. यूपीएससी सिविल सेवा आईएएस परीक्षा 2016 की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी अब इस प्रतिष्ठित परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते है.
इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप के माध्यम से यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2016 के लिए अपना आवेदन पत्र 27 मई 2016 तक भेज सकते है.
यूपीएससी सिविल सेवा आईएएस परीक्षा 2016 : चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का अंतिम रूप से चयन यूपीएससी सिविल सेवा 2016 प्रारंभिक परीक्षा, यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2016 मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जायेगा.
यूपीएससी सिविल सेवा आईएएस परीक्षा 2016: आवेदन कैसे करें
पात्र और इच्छुक उम्मीदवार 20 मई 2016 तक आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित प्रारूप के माध्यम से यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2016 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
यूपीएससी सिविल सेवा आईएएस परीक्षा 2016: पात्रता मानदंड
यूपीएससी सिविल सेवा आईएएस परीक्षा 2016 के लिए वैसे अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं जिनके पास विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अधिनियम 1956 की धारा 3 के अंतर्गत किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि हो.
व्यावसायिक और तकनीकी योग्यता रखने वाले उम्मीदवार के पास यदि सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त पेशेवर और तकनीकी डिग्री या समकक्ष हो तो वे भी परीक्षा के पात्र है. शैक्षिक योग्यता से सम्बंधित विस्तृत जानकारी के लिए अधिसूचना पर क्लिक करें.
आईएएस प्रारंभिक 2016 के पूर्ण विवरण के लिए यहाँ क्लिक करें
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2016: अध्ययन सामग्री के लिए क्लिक करें
यूपीएससी सिविल सेवा आईएएस परीक्षा 2016: परीक्षा पैटर्न
सिविल सेवा परीक्षा दो चरणों में आयोजित होगी- प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा. मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा. निश्चित ही वैसे उम्मीदवार जो प्रारंभिक परीक्षा में सफल होंगे, उन्हें मुख्य परीक्षा के लिए उपस्थित होने की अनुमति दी जाएगी.
यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा आईएफएस 2016 : सिलेबस
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा आईएएस 2016 परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी तथा यह 200 अंकों की होगी. यह प्रश्नपत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषा में होंगे. परीक्षा में 200 अंकों की एप्टीट्यूड टेस्ट भी होगा. इस पेपर में 200 अंकों का सामान्य अध्ययन से सम्बंधित सवालों को भी शामिल किया जाएगा.
आईएएस परीक्षा 2016 के परीक्षा प्लान के लिए यहां क्लिक करें.
यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा आईएफएस 2016: सिलेबस
यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2016 मुख्य परीक्षा दो पेपर के होंगे-पेपर-ए और पेपर-बी जो भारतीय भाषा और अंग्रेजी में होंगे.
• पेपर-I: निबंध
• पेपर-II: सामान्य अध्ययन-I अंक (भारतीय विरासत और संस्कृति, इतिहास और भूगोल, विश्व और समाज )
• पेपर-III: सामान्य अध्ययन-II (शासन, संविधान, राजनीति, सामाजिक न्याय और अंतरराष्ट्रीय संबंध)
• पेपर-IV: सामान्य अध्ययन III (प्रौद्योगिकी, आर्थिक विकास, जैव विविधता, पर्यावरण, सुरक्षा और आपदा प्रबंधन)
• पेपर V: सामान्य अध्ययन-IV(एथिक्स,इंटीग्रिटी और एप्टीट्यूड)
• पेपर VI: वैकल्पिक विषय -पेपर-I
• पेपर-VII: वैकल्पिक विषय - पेपर-II
महत्वपूर्ण तिथियां:
विज्ञापन की तिथि: 27 अप्रैल 2016
आवेदन की अंतिम तिथि: 27 मई 2016
आईएएस प्रारंभिक परीक्षा की तिथि: 07 अगस्त 2016
आईएएस प्रारंभिक परीक्षा 2016 के तैयारी के लिए टिप्स और रणनीति के लिए यहां क्लिक करें
यूपीएससी सिविल सेवा (आईएएस) परीक्षा 2016 विवरण:
भारतीय सिविल सेवा विवरण:
• भारतीय प्रशासनिक सेवा
• भारतीय विदेश सेवा
• भारतीय पुलिस सेवा
• भारतीय पी एंड टी लेखा एवं वित्त सेवा समूह 'क'
• भारतीय लेखापरीक्षा और लेखा सेवा, ग्रुप 'ए'
• भारतीय राजस्व सेवा (सीमा शुल्क और केंद्रीय उत्पाद शुल्क), ग्रुप 'ए'
• भारतीय रक्षा लेखा सेवा, ग्रुप 'ए'
• भारतीय राजस्व सेवा (आईटी), ग्रुप 'ए'
• भारतीय आयुध निर्माणी, ग्रुप 'ए' (सहायक कार्य प्रबंधक, प्रशासन)
• भारतीय डाक सेवा, ग्रुप 'ए'
• भारतीय सिविल लेखा सेवा, ग्रुप 'ए'
• भारतीय रेल यातायात सेवा, ग्रुप 'ए'
• भारतीय रेल लेखा सेवा, ग्रुप 'ए'
• भारतीय रेलवे कार्मिक सेवा, ग्रुप 'ए'
• रेलवे सुरक्षा बल में सहायक सुरक्षा आयुक्त पद, ग्रुप 'ए'
• भारतीय रक्षा संपदा सेवा, ग्रुप 'ए'
• भारतीय सूचना सेवा (जूनियर ग्रेड), ग्रुप 'ए'
• भारतीय व्यापार सेवा, ग्रुप 'ए' (जीआर। तृतीय)
• भारतीय कॉरपोरेट लॉ सेवा, ग्रुप 'ए'
• सशस्त्र बलों के मुख्यालय सिविल सेवा, ग्रुप 'बी' (अनुभाग अधिकारी का ग्रेड)
• दिल्ली, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, दमन एवं दीव तथा दादरा एवं नगर हवेली सिविल सेवा, ग्रुप 'बी'
• दिल्ली, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, दमन एवं दीव तथा दादरा एवं नगर हवेली पुलिस सेवा, ग्रुप 'बी'
• पांडिचेरी सिविल सेवा, ग्रुप 'बी'
• पांडिचेरी पुलिस सेवा, ग्रुप 'बी'.
यहां करंट अफेयर्स eBook मार्च 2016 के लिए यहाँ क्लिक करें.
यूपीएससी सिविल सेवा (आईएएस) परीक्षा 2016 विस्तृत विज्ञापन के लिए क्लिक करें
Comments
All Comments (0)
Join the conversation