वर्ल्ड दिस वीक में सप्ताह भर की उन महत्त्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय घटनाओं का उल्लेख है, जो प्रतियोगी छात्र/छात्राओं हेतु अति उपयोगी है.
9 अप्रैल 2012
• सर्वोच्च न्यायालय ने हत्या के एक मामले में राजस्थान की अजमेर जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे 80 वर्षीय पाकिस्तानी माइक्रोबॉयलाजिस्ट मोहम्मद खलील चिश्ती को जमानत दे दी
• माली में मार्च 2012 के सैनिक विद्रोह के बाद अपदस्थ किए गए राष्ट्रपति अमादोउ तोमानी तोरे ने औपचारिक रूप से इस्तीफा दे दिया.
10 अप्रैल 2012
• दो आत्मघाती बम्ब विस्फोट से 11 अफ्गानितानी मरे गए
• यमन में अलकायदा लड़ाकों के साथ 64 नागरिक मरे गए
11 अप्रैल 2012
• एशियाई विकास बैंक ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट में वर्ष 2012-13 में भारत की वृद्धि दर 7 प्रतिशत रहने का अनुमान व्यक्त किया.
• भारत और जर्मनी ने स्थायी शहरी विकास के क्षेत्र में आपसी सहयोग को बढ़ावा देने संबंधी घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किए.
12 अप्रैल 2012
• संयुक्त राष्ट्र संघ और अरब लीग के दूत कोफी अन्नान द्वारा दिए गए चेतावनी के अनुसार सीरिया में युद्धविराम लागू.
13 अप्रैल 2012
• भारत, रूस और चीन (रिक) के विदेश मंत्रियों की 11वीं त्रिपक्षीय बैठक 13 अप्रैल 2012 को मास्को (रूस) में संपन्न.
• भारत ने पाकिस्तान के लिए नई उदार वीजा व्यवस्था को अंतिम रूप दिया.
• पश्चिम अफ्रीकी देशों के आर्थिक संगठन ने गिनी बिसाऊ में तख्ता पलटने के प्रयास की निन्दा की.
• पाकिस्तान की संसद ने अमरीका के साथ मौजूदा तनावपूर्ण संबधों को नई दिशा देने के उपायों को सर्वसम्मति से मंजूरी प्रदान की.
14 अप्रैल 2012
• भारत और पाकिस्तान ने संयुक्त व्यापार परिषद के गठन का फैसला किया.
• संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने सीरिया में युद्धविराम की निगरानी के लिए पर्यवेक्षक भेजे जाने का प्रस्ताव सर्व सम्मति से पारित.
• भारत और पाकिस्तान व्यापार के नए मार्ग खोलने पर सहमत हो गए.
• ईरान के विवादित परमाणु कार्यक्रम पर विश्व की छह शक्तियों और ईरान के बीच वार्ता का दौर कल इस्ताम्बुल में सम्पन्न हुआ.
15 अप्रैल 2012
• पाकिस्तान की पहली लाइफस्टाइल पाकिस्तान 2012 प्रदर्शनी नई दिल्ली के प्रगति मैदान में संपन्न.
• पाकिस्तान में बन्नू जेल पर आतंकवादियों के हमले के बाद वहां से 381कैदी भाग गए.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation