1. एक अमेरिकी फर्म जिक्सिओ एक ऐसे हैंड्सफ्री मोबाइल के निर्माण में जुटी है, जिसे मुंह की हवा यानी फूंक के जरिए चलाया जा सकता है। विशेषज्ञों की राय है कि यह मोबाइल अपंग व्यक्तियों, दोनों हाथों से काम करने वाले सैनिकों एवं फैक्टरी के कर्मचारियों के लिए काफी उपयोगी साबित होगा। इस मोबाइल में इस्तेमाल होने वाली ब्रेथ कंट्रोल टेक्नोलॉजी कौन सी है?
(क) पेनस्वैफ्ट
(ख) सेनस्वैफ्ट
(ग) टीस्वैफ्ट
(घ) जेनस्वैफ्ट
2. हाल ही में एक अमेरिकी फर्म ने प्रायोगिक तौर पर काफी छोटे मिनी न्यूक्लियर का निर्माण किया है, जो न केवल किसी भी स्थान पर स्थापित किया जा सकता है, बल्कि यह 20 हजार लोगों को बिजली मुहैया कराने में भी सक्षम है। यह अमेरिकी फर्म कौन सी है?
(क) टिपेरियन पावर जेनरेशन
(ख) हिपेरियन पावर जेनरेशन
(ग) निपेरियन पावर जेनरेशन
(घ) इनमें से कोई नहीं
3. पिछले दिनों यूनिवर्सिटी ऑफ इलियांस के डॉक्टरों ने पहली बार हाथ की कलाई के जरिए हृदय की जमी धमनियों को साफ करने में सफलता हासिल की। डॉक्टरों के अनुसार, यह ऑपरेशन न केवल सस्ता है, बल्कि रिकवरी काफी कम समय में हो जाती है। यह उपयोगी आपरेशन कौन सा है?
(क) मल्टीरेडिकल एंजियोग्राफी
(ख) मोनोरेडिकल एंजियोग्राफी
(ग) रिस्टरेडिकल एंजियोग्राफी
(घ) ट्रांसरेडिकल एंजियोग्राफी
4. ब्रिटिश कंप्यूटर इंजीनियरों का दावा है कि उन्होंने एक ऐसा सॉफ्टवेयर तैयार किया है, जो यूजर की अंगुलियों को पहचान कर कंप्यूटर को स्वत: लॉगऑन कर देता है। इसलिए इस कम्प्यूटर में पासवर्ड की जरूरत नहीं पडती। यह अति उपयोगी सॉफ्टवेयर विकसित करने वाले इंजीनियर हैं?
(क) माइक डोमैन
(ख) विलियम डोमैन
(ग) पी कुरूयावा
(घ) जेम्स मूलर
5. हाल ही में अमेरिकी वैज्ञानिकों ने यह दावा किया है कि एक सुपरनोवा या तारे के विस्फोट से उत्पन्न असीमित ऊर्जा 20 अरब अरब अरब टीएनटी से पूरी पृथ्वी नष्ट हो सकती है। यह तारा कौन सा है?
(क) पी पीक्सिडिस
(ख) डी पीक्सिडिस
(ग) एन पीक्सिडिस
(घ) टी पीक्सिडिस
6. हाल ही में एक फ्रांसीसी गणितज्ञ ने 131 दिनों में गणितीय नियतांक पाई का 2700 अरब अंकों तक मान निकाला है, जो पिछले विश्व रिकॉर्ड से 132 अरब अंक ज्यादा है। यह गणितज्ञ कौन हैं?
(क) फै्रब्रिस बेलार्ड
(ख) अलेक्जेंडर ड्यूमा
(ग) ग्राइम बिल
(घ) इनमें से कोई नहीं
7. इन दिनों एक यूरोपीय टीम, नेविगेशन सिस्टम व ट्रांसमीटर युक्त एक ऐसी सेल्फ ड्राइवेन कार बनाने में जुटी है, जो ड्राइवर के बिना भी चल सकती है। इंजीनियरों के अनुसार यह अनोखी कार कब तक सडकों पर दौडना शुरू कर देगी?
(क) 5 साल में
(ख) 15 साल में
(ग) 7 साल में
(घ) 10 साल में
8. पोलियो उन्मूलन के लिए भारत सरकार ने इस बार नई ओरल पोलियो वैक्सीन लांच किया है। इस नई वैक्सीन से क्या लाभ हैं?
(क) टाइप वन और टाइप थ्री दोनों वाइरसों को नष्ट कर देता है
(ख) टाइप फोर और टाइप थ्री दोनों वाइरसों को नष्ट कर देता है
(ग) टाइप वन और टाइप टू दोनों वाइरसों को नष्ट कर देता है
(घ) टाइप टू और टाइप थ्री दोनों वाइरसों को नष्ट कर देता है
9. इन दिनों ब्रिटिश वैज्ञानिक रोगों पर नियंत्रण पाने के लिए रोगाणुओं के जेनेटिक मैप बनाने में जुटे हैं, ताकि यह ठीक-ठीक पता लगाया जा सके कि रोगाणुओं से मरीज किस प्रकार संक्रमित हुआ। इन वैज्ञानिकों का संबंध किस प्रमुख संस्था से है?
(क) कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी
(ख) लंदन यूनिवर्सिटी
(ग) जॉन रेडक्लिफ हॉस्पिटल
(घ) जॉन फिलिप हॉस्पिटल
10. हाल ही में वैज्ञानिकों ने पोलैंड में एक जानवर के सबसे पुराने पदचिह्न की खोज की है। क्या आप बता सकते हैं कि ये पदचिह्न कितने पुराने हैं?
(क) 9.7 करोड साल
(ख) 19.7 करोड साल
(ग) 39.7 करोड साल
(घ) 49.7 करोड साल
रामनयन सिंह
सही उत्तर- 1. (ख), 2. (ख), 3. (घ), 4. (क), 5. (घ), 6. (क), 7. (घ), 8. (क), 9. (ग), 10. (ग)
Comments
All Comments (0)
Join the conversation