1. इन दिनों अमेरिकी मैरीलैंड स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के वैज्ञानिक एक ऐसी दवा बनाने में जुटे हैं, जिसे सेवन करने के बाद पूरे जीवनकाल तक फ्लू वायरस से बचाव संभव है। यह दवा कितने सालों में लोगों के लिए उपलब्ध हो सकेगी?
(क) 2 साल
(ख) 5 साल
(ग) 3 साल
(घ) 4 साल
2. अमेरिकी वैज्ञानिकों का हालिया दावा है कि उन्होंने एक ऐसा ब्लड टेस्ट विकसित किया है, जो हार्ट अटैक होने की आशंका का अनुमान लगा सकता है। इस टेस्ट में किस मार्कर की जांच की जाती है?
(क) ट्रोपोनिन पी
(ख) ट्रोपोनिन ए
(ग) ट्रोपोनिन बी
(घ) ट्रोपोनिन टी
3. ट्रोपोनिन मार्कर क्या है?
(क) सेल डेथ की जांच
(ख) सेल्स की जांच
(ग) ऑक्सीजन लेवल की जांच
(घ) कार्बन लेवल की जांच
4. हाल ही में जापानी अंतरिक्ष एजेंसी ने पहली बार क्षुद्रग्रह के धूलकणों को कैप्चर करने में सफलता प्राप्त की है, ताकि सोलर सिस्टम की बनावट का पता लगाया जा सके। जापान की अंतरिक्ष एजेंसी को क्या कहते हैं?
(क) जेएएक्सबी
(ख) जेएएक्सए
(ग) जेएएक्स
(घ) जेएएक्सपी
5. ब्रिटिश इंजीनियरों का उम्मीद है कि वे 2012 तक राकेट इंजन से चलने वाली ऐसी कार बनाने में सफल होंगे, जिसकी रफ्तार गोली की गति से ज्यादा होगी। इंजीनियरों के अनुसार इस कार की गति कितनी हो सकती है?
(क) 1600 किमी प्रति घंटा
(ख) 1400 किमी प्रति घंटा
(ग) 1200 किमी प्रति घंटा
(घ) 1000 किमी प्रति घंटा
6. हाल ही में लंदन शहर का एक ऐसा फोटो खींचा गया है, जिसका रिजोल्यूशन विश्व में सबसे बडा है। यदि इस फोटो को सामान्य फोटोग्राफिक रिजोल्यूशन पर प्रिंट किया जाय, तो प्रिंट की लंबाई व चौडाई क्त्रमश: 115 व 56 फीट होगी। इस विशालतम फोटो का रिजोल्यूशन कितना है?
(क) 70 जीगापिक्सेल
(ख) 60 जीगापिक्सेल
(ग) 80 जीगापिक्सेल
(घ) 90 जीगापिक्सेल
7. जीगापिक्सेल से आप क्या समझते हैं?
(क) 10 अरब पिक्सेल
(ख) 10 करोड पिक्सेल
(ग) 1 करोड पिक्सेल
(घ) 1 अरब पिक्सेल
8. पिछले दिनों वैज्ञानिकों ने प्रायोगिक तौर पर एक ऐसा ड्रग विकसित किया है, जो न केवल बैड कोलेस्ट्राल को काफी कम करता है, बल्कि गुड कोलेस्ट्राल में इजाफा भी करता है। यह दवा कौन सी है?
(क) एनासिट्रैपिब
(ख) एनाजिन
(ग) एनालॉक्स
(घ) स्टेपिन
सही उत्तर-1.ख, 2.घ, 3.क, 4.ख, 5.क, 6.ग, 7.घ, 8.क
Comments
All Comments (0)
Join the conversation