साइंस करेंट अफेयर्स क्विज सेक्शन में विज्ञान व तकनीक और पर्यावरण व पारिस्थितिकी से जुड़ी नवीनतम जानकारी, खोज, शोध, अनुसंधान आदि गतिविधियों से संबंधित क्विज होते हैं. अगस्त 2011 के साइंस करेंट अफेयर्स क्विज सेक्शन के जरिये आप विज्ञान व पर्यावरण संबंधित गतिविधियों से अवगत हो सकते हैं. इन प्रश्नों का निरंतर अभ्यास बैंक पीओ, एनडीए, सीडीएस, नाबार्ड, आरबीआई, एलआईसी, एमबीए, सिविल सेवा आदि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में आपकी सफलता की राह भी सुनिश्चित करता है.
1. एक नए शोध में यह निष्कर्ष निकाला गया कि पृथ्वी के दो उपग्रह थे. इनमें से छोटे आकार वाला उपग्रह बड़े उपग्रह (चंद्रमा) के साथ टक्कर में नष्ट हो गया था. यह शोध किस विश्वविद्यालय द्वारा किया गया?
a. हार्वर्ड विश्वविद्यालय
b. आईवी लीग विश्वविद्यालय
c. कैलीफोर्निया विश्वविद्यालय
d. मैसाचुसेट्स विश्वविद्यालय
Answer: (c) कैलीफोर्निया विश्वविद्यालय
2. केंद्रीय पर्यावरण और वन मंत्रालय द्वारा अखिल भारतीय स्तर पर बाघों की संख्या के आकलन-2010 रिपोर्ट 28 जुलाई 2011 को जारी की गई. रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2006 से 2010 के मध्य बाघों की संख्या में _ _ _ प्रतिशत की वृद्धि हुई?
a. 15
b. 20
c. 25
d. 30
Answer: (b) 20
3. अगस्त 2011 के प्रथम सप्ताह में भारत के किस एटोमिक पावर स्टेशन में परमाणु विकिरण की पुष्टि की गई?
a. काकरापार एटोमिक पावर स्टेशन
b. गोंडा एटोमिक पावर स्टेशन
c. भाभा एटोमिक पावर स्टेशन
d. कलपक्कम एटोमिक पावर स्टेशन
Answer: (a) काकरापार एटोमिक पावर स्टेशन
4. वन एवं पर्यावरण मंत्रालय द्वारा किस राज्य में बैलों की लड़ाई को प्रतिबंधित किया गया?
a. तमिलनाडु
b. गोवा
c. केरल
d. असम
Answer: (b) गोवा
5. केंद्रीय पर्यावरण और वन मंत्रालय द्वारा अखिल भारतीय स्तर पर बाघों की संख्या के आकलन-2010 रिपोर्ट 28 जुलाई 2011 को जारी की गई. वर्ष 2010 में औसतन बाघों की संख्या क्या है?
a. 1704
b. 1705
c. 1706
d. 1707
Answer: (c) 1706
Comments
All Comments (0)
Join the conversation