साइंस करेंट अफेयर्स क्विज सेक्शन में विज्ञान व तकनीक और पर्यावरण व पारिस्थितिकी से जुड़ी नवीनतम जानकारी, खोज, शोध, अनुसंधान आदि गतिविधियों से संबंधित क्विज होते हैं. मई 2012 के साइंस करेंट अफेयर्स क्विज सेक्शन के जरिये आप विज्ञान व पर्यावरण संबंधित गतिविधियों से अवगत हो सकते हैं. इन प्रश्नों का निरंतर अभ्यास बैंक पीओ, एनडीए, सीडीएस, नाबार्ड, आरबीआई, एलआईसी, एमबीए, सिविल सेवा आदि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में आपकी सफलता की राह भी सुनिश्चित करता है.
1. विश्व की सबसे ऊंची इमारत टोक्यो स्काई ट्री को आम लोगों के लिए 22 मई 2012 को खोला गया. टोक्यो स्काई ट्री की ऊंचाई कितनी है?
a. 1,080 मीटर
b. 2,080 मीटर
c. 2,080 फीट
d. 1,080 फीट
Answer: (c) 2,080 फीट
2. भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, पूसा के वैज्ञानिकों ने टमाटर पकने की अवधि को बढ़ाने हेतु एक नई तकनीक की खोज की है. इस तकनीक के तहत वैज्ञानिकों ने किस दवा का प्रयोग टमाटर के पकने की अवधि को बढ़ाने के लिए किया?
a. 1-ईथायिलसाइक्लोप्रोपेन
b. 1-मिथाइलसाइक्लोप्रोपेन
c. 2-मिथाइलसाइक्लोप्रोपेन
d. 2-ईथायिलसाइक्लोप्रोपेन
Answer: (b) 1-मिथाइलसाइक्लोप्रोपेन
3. अमेरिका के फ्लोरिडा के केप केनवरल में 22 मई 2012 को दुनिया के पहले निजी स्पेसक्राफ्ट ने उड़ान भरी. दुनिया के पहले निजी स्पेसक्राफ्ट का नाम क्या है?
a. फाल्कन 9
b. स्पेस जेड
c. स्पेस एक्स
d. फाल्कन एक्स
Answer: (c) स्पेस एक्स
4. सौर ऊर्जा से उड़ने वाले प्रायोगिक विमान की प्रथम अंतरमहाद्वीपीय उड़ान 24 मई 2012 को स्विटजरलैंड से शुरू हुई. उड़ान के प्रथम चरण के पायलट का नाम क्या है?
a. विलियम बर्नार्ड
b. आंद्रे बोर्शबर्ग
c. मैड्डी सीसिलिया
d. राशिद अल्वा
Answer: (b) आंद्रे बोर्शबर्ग
5. अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा द्वारा अंतरिक्ष यात्रियों को रेडियोधर्मिता से बचाने के लिए तैयार किया गया अंतरिक्ष पेय कांकोक्शन चेहरे पर झुर्रियों और उम्र बढ़ने के संकेतों को केवल चार महीने में कम कर सकता है. इसका प्रचलित नाम क्या है?
a. एक्सएस 10
b. के 10
c. केएस 10
d. एएस 10
Answer: (d) एएस 10
Comments
All Comments (0)
Join the conversation