वर्ष 2011 में आयोजित होने वाली सिविल सेवा अभिरुचि परीक्षण संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा जारी माडल प्रश्नों पर आधारित होगी. नए पाठ्यक्रम के अनुसार प्रारंभिक परीक्षा में 200-200 नंबर के दो अनिवार्य प्रश्न पत्र होंगे..................
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने वर्ष 2011 में होने वाली सिविल सर्विसेज की प्रारंभिक परीक्षा के लिए माडल प्रश्न 13 दिसंबर 2010 को जारी किया. प्रथम प्रश्नपत्र में 6 नमूना प्रश्न तथा द्वितीय प्रश्नपत्र में 8 नमूना प्रश्न दिए गए है. वर्ष 2011 में होने वाली सिविल सेवा अभिरुचि परीक्षण इन्हीं मॉडल प्रश्नों पर आधारित होगी. दोनों प्रश्नपत्रों के प्रश्न हिंदी और अंग्रेजी भाषा में तैयार किए जाएंगें. अभ्यर्थियों के अंग्रेजी भाषा के परीक्षण हेतु कुछ प्रश्न केवल अंग्रेजी में पूछे जाएंगे.
विदित हो कि केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय ने 18 अक्टूबर 2010 को सिविल सर्विसेज परीक्षा के नए पाठ्यक्रम की घोषणा की थी. वर्ष 2011 की प्रारंभिक परीक्षा के लिए उपर्युक्त परिवर्तनों को संघ लोक सेवा आयोग ने एक प्रेस विज्ञप्ति के द्वारा 22 अक्टूबर 2010 को जारी किया था.
नए पाठ्यक्रम के अनुसार वर्ष 2011 में होने वाली सिविल सेवा अभिरुचि परीक्षण में 200-200 नंबर के दो अनिवार्य प्रश्न पत्र होंगे. प्रत्येक प्रश्नपत्र के लिए दो घंटे का समय निर्धारित किया गया है.
संशोधित पाठ्यक्रम और पैटर्न पर आधारित सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के प्रश्न पत्र-1 तथा प्रश्न पत्र-2 के 13 नमूना प्रश्न सि. से. प्रा. परीक्षा 2011 के प्रश्न पत्र-1 तथा प्रश्न पत्र-2 में संघ लोक सेवा आयोग द्वारा तैयार किए जाने तथा पूछे जाने वाले प्रश्न पत्रों के स्वरूप के सूचक हैं। तथापि, प्रश्न पत्रों की विषय-वस्तु अथवा संरचना/स्वरूप को, सर्वांगपूर्ण अथवा परीक्षा के लिए निर्धारित पाठयक्रम पर आधारित प्रश्न पत्रों को तैयार करने की संघ लोक सेवा आयोग की स्वतन्त्रता को सीमित करने के रूप में न समझा जाए.
नमूना (सैम्पल) प्रश्न पत्र
(वर्ष 2011 से प्रभावी संशोधित पैटर्न पर आधारित)
प्रश्न पत्र 1
1. साइमन कमीशन की सिफारिशो के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा एक कथन सही है ?
(a) इसने प्रान्तों में द्वैधशासन के उत्तरदायी सरकार द्वारा प्रतिस्थापित करने की संस्तुति की
(b) इसने गृह विभाग के अधीन अन्तर-प्रान्तीय परिषद् स्थापित करने का सुझाव दिया
(c) इसने केन्द्र में द्विसदनी विधानमंडल के उन्मूलन का सुझाव दिया
(b) इसने भारतीय पुलिस सेवा, इस प्रावधान के साथ सृजित करने की संस्तुति की, कि ब्रिटिश भर्ती का, भारतीय भर्ती की तुलना में वेतन तथा भत्ता अघिक होगा
2. एक भौगोलिक क्षेत्र की, जिसकी उंचाई 400 मीटर है, निम्नलिखित विशेषताए हैं:
माह | J | F | M | A | M | J | J | A | S | O | N | D |
औसत अधिकतम | 31 | 31 | 31 | 31 | 30 | 30 | 29 | 28 | 29 | 29 | 30 | 31 |
औसत न्यूनतम तापमान °C | 21 | 21 | 21 | 21 | 21 | 21 | 20 | 20 | 20 | 20 | 20 | 20 |
वर्षा | 51 | 85 | 188 | 158 | 139 | 121 | 134 | 168 | 185 | 221 | 198 | 86 |
यदि इस भौगोलिक क्षेत्र में प्राकृतिक वन विद्यमान हो, तो सर्वाधिक संभावना यह है कि यह
(a) आर्द्र शीतोष्ण शंकुवृक्षी वन होगा
(b) पर्वतीय उपोष्ण वन होगा
(c) शीतोष्ण वन होगा
(d) उष्णकटिबंधीय वर्षा वन होगा
3. भारत में जैविक डीजल के उत्पादन के लिए जट्रोफा करकास के अलावा पौन्गामिया पिनाटा को भी क्यों एक उत्तम विकल्प माना जाता है ?
1. भारत के अधिकांश शुष्क क्षे़त्रो में पौन्गमिया पिनाटा प्राकृतिक रुप से उगता है!
2. पौन्गामिया पिनाटा के बीजों में लिपिड अंश बहुतायत में होता है जिसमें से लगभग आधा ओलीइक अम्ल होता है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं-
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 और न ही 2
4. अगर एक आलू को कागज की सफेद बिना छपी प्लेट के उपर रखकर सूक्ष्म तरंग अवन में रख दिया जाए तो आलू गर्म हो जाता है परन्तु प्लेट नहीं ।
यह इस कारण है कि
(a) आलू मुख्यतः स्टार्च का बना होता है जब कि कागज मुख्यतः सैलुलोज का बना होता है
(b) आलू में से सूक्ष्म तरंगें निकल जाती हैं जबकि कागज सूक्ष्म तरंगों को परावर्तित कर देता है
(c) आलू में पानी होता है, जबकि कागज में पानी नहीं होता
(d) आलू एक नवजात कार्बनिक पदार्थ है जबकि कागज मृत कार्बनिक पदार्थ है
5. भारत के संदर्भ में, निम्नलिखित पर विचार कीजिए:
1. बैंको का राष्ट्रीयकरण
2. क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों का गठन
3. बैंक शाखाओं द्वारा गांवों को अपनाना
उपर्युक्त में से किस / किन को, भारत में "वितीय समावेशन" प्राप्त करने के लिए उठाए गए कदम/कदमों के रुप में माना जा सकता है ?
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 3
(d) 1, 2 और 3
6. सरकार के निम्नलिखित कार्यों पर विचार कीजिए:
1. कर दरों में कटौती करना
2. सरकारी व्यय को बढ़ाना
3. उपदानों को समाप्त करना
आर्थिक मंदी के संदर्भ में, उपर्युक्त कार्यों में से कौन सा/से "राजकोषीय उद्दीपन" पैकेज का भाग माना/माने जा सकता/ते है/है ।
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 2
(c) केवल 1 और 3
(d) 1, 2 और 3
प्रश्न पत्र 2
निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़िये और नीचे दिए प्रश्नों के उत्तर दीजिए । आपके उत्तर दिए गये परिच्छेद की अंतर्वस्तु पर ही आधारित होने चाहिए।
समकालीन भारत की अर्थव्यवस्था एक बड़ा विरोधाभास है। वह उत्कृष्ट उपलब्धियों और गंभीर विफलताओं का विचित्र संयोग है। स्वतंत्रता के बाद से भारत ने अपने आर्थिक पिछड़ेपन से ऊपर उठने में उल्लेखनीय प्रगति की है। वह जो 1950 के दशक मे एक अत्यंत निर्घन देश था और 1960 के दशक के मघ्य मे सहायतार्थी देश था, वहीं आज विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था (क्रय-शक्ति समता के आधार पर) के रुप में उभरा है। हमारी अर्थव्यवस्था विश्व की सबसे तेजी से संवर्द्धित होने वाली अर्थव्यवस्थाओं मे आ गई है। अब यह देश विश्व ज्ञान अर्थव्यवस्था में एक अग्रणी खिलाड़ी बन गया है, जिसके पास अपार बौद्धिक पूंजी और तेजी से बढ़ने वाली साफ्टवेयर और सूचना प्रौद्योगिकी सेवाएं है। यद्यपि हमारा देश विश्व के पांच सबसे अधिक तेजी से सवंर्धित होने वाली अर्थव्यवस्थाओं के समूह में शामिल हो गया है फिर भी हम मानव विकास सूचकांक (ह्युमन डेवलपमेंट इंडेक्स) की दृष्टि से सबसे निचले 20 देशो में है। यद्यपि देश अपनी संवृद्धी दर और प्रौद्योगिकीय करामातों का जशन मना रहा है, फिर भी वह सामाजिक विरोधाभासों तथा विकास के विरोधाभास और विडंबनाओं से गुजर रहा है। इस प्रकार समकालीन भारत में 'दो भारत’ हैं।
1. भारतीय अर्थव्यवस्था को ‘एक बड़ा विरोधाभास’ क्यों माना जाता हैं
(a) वह साक्षरता का निम्न स्तर होने के बावजूद सूचना प्रौद्योगिकी सेवाओं में एक अग्रणी खिलाड़ी है
(b) कृषि जन्य उत्पादन की विपुलता के बीच गरीबी है
(c) यह निम्न मानवविकास वाली एक सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है
(d) सामाजिक विरोधाभासों के साथ ही उसकी वैज्ञानिक उपलब्धिया हैं
2. भारत को विश्व ज्ञान अर्थव्यवस्था में एक अग्रणी खिलाड़ी क्यों कहा जा रहा है?
(a) विज्ञान और प्रौद्योगिकी में भारत के ज्ञान का आधार विश्व के सर्वोत्तम में से है
(b) भारत के पास मानव बौद्विक पूजियो और सूचना प्रौद्योगिकी सेवाओं के विशाल भंडार है
(c) भारत विश्व की पांच सबसे तेजी से संवर्द्धित होने वाली अर्थव्यवस्थाओं तथा प्रौद्योगिक भंडारों में से एक है
(d) भारत के पास मानव पॅंूजी और वैज्ञानिक ज्ञान निर्यात संभाव्यता का विशाल भंडार है
3. लेखक का 'दो भारत’ से क्या तात्पर्य है ?
(a) एक भारत है जिसके पास अपार बौद्विक पंूजी है जबकि एक दूसरा है जो मुख्यतया निरक्षर है
(b) एक भारत है जहां संवृद्धि में उछाल है तो वहीं व्यापक अभाव और विपन्नता वाला भारत भी है।
(c) एक प्रगतिशील मानसिकता वाला भारत है तो वहीं वह भारत भी है जो सामाजिक तौर पर दकियानूसी है
(d) एक ऐसा भारत है जिसमें विषिष्ट उपलब्धियों के साथ ही विशाल विफलताएं हैं
4. निम्नलिखित कथन और निष्कर्षों पर भी विचार कीजिए उसके बाद जो प्रश्न हैं उसका उत्तर दीजिए:
कथन: शिक्षा समवर्ती सूची में है । केन्द्रीय सरकार की सहमति के बिना राज्य सरकार शिक्षा में सुधार नहीं कर सकती ।
निष्कर्ष I : शिक्षा में शीघ्र सुधारों को लाने के लिए इसे राज्य सूची में होना चाहिए।
निष्कर्ष II: राज्य शिक्षा में सुधार नहीं लाना चाहतें है।
निम्नलिखित में से कौन सा एक सही है ?
(a) केवल निष्कर्ष I ही कथन से निकलता है ।
(b) केवल निष्कर्ष II ही कथन से निकलता है ।
(c) निष्कर्ष I और निष्कर्ष II दोनों ही कथन से निकलते हैं ।
(d) न तो निष्कर्ष I और न ही निष्कर्ष II कथन से निकलते हैं ।
5. पांच व्यक्ति P, Q, R, S, T एक पंक्ति में बैठे हुए हैं । P और T के बीच में Q हैं। इनमे से कौन बीच में है यह पता लगाने के लिए निम्नलिखित कथनो में से किसमें दी गयी सूचना/सूचनाएं पर्याप्त होगी/होंगी?
१. P,Q के बायें और S के दाहिनें छोर पर हैं ।
२ R अन्तिम दाहिनें छोर पर हैं ।
कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) या तो 1 या 2
(d) 1 और 2 दोनों ही
6. √2, 3√3, 6√6, 12√12, में से सबसे छोटा कौन है ?
(a) √2
(b) 3√3
(c) 6√6
(d) 12√12
7. निम्नलिखित पाई चार्टो से पता लगता है कि एक मनुष्य कपड़ों (Cloths) पर 10% किराये (Rent) पर 20% भोजन (Food) पर 30% और शेष फुटकर मदों पर (Miscellaneous) में जनवरी महीनें में तथा कपड़ों पर 15% किराये पर 25% भोजन पर 35% और शेष फुटकर मदों में फरवरी महीनें में खर्च करता है ।
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. जनवरी महीनें में किराये से अधिक भोजन पर व्यय वही है जो फरवरी महीनें में किराये से अधिक भोजन पर व्यय है।
2. जनवरी महीनें में कपडों से अधिक किराये पर किया गया व्यय वही है जो किराये से अधिक भोजन पर किया गया व्यय है ।
निम्नलिखित कथनों में से कौन सा एक सही है
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनो ही
(d) न तो 1 और न ही 2
Comments
All Comments (0)
Join the conversation