देश की बात
मंत्रिमंडल ने लोकपाल मसौदे को मंजूरी दी
द. कोरिया के साथ भारत की असैन्य परमाणु संधि
विवादों में घिरे, दारूल उलूम देवबंद के वीसी मौलाना गुलाम मोहम्मद वस्तानवी पद से हटाए गए। अब्दुल कासिम नोमानी होंगे नए वाइस चासंलर।
राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल की राजकीय यात्रा के दौरान भारत व दक्षिण कोरिया के बीच सिविल न्यूक्लियर डील पर हस्ताक्षर।
पाक की नव नियुक्त विदेश मंत्री, हिना रब्बानी खार की पहली विदेश यात्रा संपन्न। भारतीय विदेश मंत्री के साथ हुई बातचीत।
अवैध खनन व जमीन आवंटन के मामले में कर्नाटक के सीएम बीएस येद्दयुरप्पा पर इस्तीफे का दबाव।
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने लोकपाल के सरकारी मसौदे को मंजूरी दी। प्रधानमंत्री, न्यायपालिका दायरे से बाहर।
देश दुनिया
गायिका एमी वाइनहाउस की मृत्यु
चीन में शुरू होगा पहला तिब्बती बैंक
ब्रिटेन की प्रसिद्ध पॉप गायिका एमी वाइनहाउस की मौत।
नार्वे में बम ब्लास्ट और गोलाबारी की घटनाओं का आरोपी आंद्रेई ब्रेविक गिरफ्तार।
चीन में पहले तिब्बती बैंक की शुरुआत को मंजूरी। 1.5 अरब युआन से शुरू होगा बैंक।
अर्थ जगत
ऊषा सुब्रमण्यम पीएनबी की नई निदेशक
सेबी ने बदली अधिग्रहण की नियमावली
ऊषा अनंत सुब्रमण्यम पीएनबी (पंजाब नेशनल बैंक) की नई डायरेक्टर बनीं।
जनरल मोटर्स ने अपनी छोटी कार शेवरले बीट का नया डीजल वर्जन बाजार में उतारा।
अंशू जैन जर्मनी के सबसे बडे बैंक ड्यूश के सह कार्यकारी निदेशक बनें।
शेयर बाजार नियामक संस्था सेबी ने अधिग्रहण नियम बदले।
खेल के मैदान से
उरुग्वे ने कोपा अमेरिका फु टबॉल खिताब जीता
हरिका द्रोणावल्ली बनीं देश की दूसरी महिला ग्रैंडमास्टर
मैक्लॉरेन के लुइस हैमिल्टन ने जर्मन गै्रंड प्रिक्स जीत, अपने 16 ग्रैंड प्रिक्स पूरे किए।
ऑस्ट्रेलिया के कैंडल इवान ने दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित साइकिल रेस टूर टू दि फ्रांस जीत इतिहास रचा।
पराग्वे को 3-0 से पराजित कर उरुग्वे ने 15वीं बार कोपा अमेरिका फुटबॉल चैम्पयनशिप जीती। लुइस सुआरेज बने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट।
आंध्र प्रदेश की हरिका द्रोणावल्ली ग्रैंड मास्टर बनीं। कोनरू हम्पी के बाद ग्रैंड मास्टर बनने वाली देश की दूसरी महिला शतरंज खिलाडी।
देश के नंबर एक टेनिस खिलाडी सोमदेव देवबर्मन ने 6 पायदान की छलांग लगा कॅरियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग (62वीं) हासिल की।
लार्ड्स टेस्ट में भारत की हार। चार मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में लार्ड्स में टीम इंडिया, इंग्लैंड के हाथों 196 रनों से पराजित। इंडियन हॉकी व इंडियन हॉकी फेडरेशन में आपसी साझेदारी पर बनी सहमति। इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन ने गठजोड को नकारा।
डबल ट्रैप शूटर, रंजन सोढी दुनिया के नंबर एक निशानेबाज बने। इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट्स फेडरेशन की रैंकिंग में नंबर एक पोजीशन हासिल की।
भूतपूर्व क्रिकेट अंपायर क्लाइड डंकन का निधन।
खबरें आस पास
इंदिरा गांधी को बांग्लादेश का सर्वोच्च सम्मान
ब्रिटिश गायक डैन पीक का निधन।
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को मरणोपरांत ,बांग्लादेश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान बांग्लादेश स्वाधीनता सम्मानसे नवाजा गया।
भारत के हरीश हांडे व नीलिमा मिश्रा को मैग्सेसे पुरस्कार। फिलिपींस सरकार द्वारा दिया जाने वाला यह पुरस्कार एशिया के नोबेल प्राइज के नाम से भी जाना जाता है।
रॉक बैंड ग्रुप अमेरिका के पॉप गायक डैन पीक की मृत्यु। वह 60 वर्ष के थे।
जोश डेस्क
हरिका द्रोणावल्ली देश की दूसरी महिला ग्रैंडमास्टर
मंत्रिमंडल ने लोकपाल मसौदे को मंजूरी दी
Comments
All Comments (0)
Join the conversation