भारत ने 6 जुलाई 2017 को भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में आयोजित 22वीं एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप के पहले दिन ही दो स्वर्ण पदक के साथ कुल सात पदक जीते. भारत प्रतियोगिता के पहले दिन कुल सात पदक जीतकर पदक तालिका में शीर्ष पर रहा. यह प्रतियोगिता 6 जुलाई 2017 से 9 जुलाई 2017 तक चलेगा.
एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मनप्रीत ने महिलाओं की गोला फेंक स्पर्धा में 18.28 मीटर गोला फेंककर स्वर्ण पदक जीता. लक्ष्मणन ने 5000 मीटर की दौड़ में पहला स्थान प्राप्त करते हुए स्वर्ण पदक जीता.
अन्य पांच पदक (रजत और कांस्य) महिलाओं की लंबी कूद और पुरुषों के चक्का फेंक, महिलाओं की 5000 मीटर दौड़ और भाला फेंक में क्रमशः जीती थी.
खेल | रजत पदक | कांस्य पदक |
महिलाओं की लंबी कूद | वी नीना | नयन जेम्स |
पुरुषों के चक्का फेंक | - | विकास गौड़ा |
5000 मीटर दौड़ | - | संजीवनी यादव |
भाला फेंक | - | अनु रानी |
ओड़िशा की राजधानी भुवनेश्वर में 44 देशों के 800 से अधिक एथलीट 42 स्पर्धाओं में हिस्सा लिए. भारत में तीसरी बार इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है. इससे पहले वर्ष 1989 में दिल्ली और वर्ष 2013 में पुणे में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा चुका है.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation