ग़ाज़ीपुर लोकसभा क्षेत्र उत्तर प्रदेश के 80 संसदीय क्षेत्रों में से एक है. इस बार के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) ने एक बार फिर से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) बाहुबली सांसद अफजाल अंसारी पर दांव लगाया था. जिले के राजनीतिक परिदृश्य के केंद्र में रहने वाले अंसारी का मुकाबला इस बार पारस नाथ राय (भाजपा) और उमेश सिंह (बसपा) से था लेकिन अफजाल अंसारी ने बाजी मार ली है.
UP Lok Sabha Election Result 2024 |
यहां देखें: BJP के जीते उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट
ग़ाज़ीपुर लोकसभा क्षेत्र की बात करें तो इसके तहत जखनियां (एसबीएसपी), सैदपुर (एसपी), गाजीपुर सदर (एसपी), जंगीपुर (एसपी) और जमानिया (एसपी) विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं. ग़ाज़ीपुर लोकसभा सीट के लिए मतदान अंतिम चरण में 1 जून को मतदान हुआ था.
यह भी देखें: Kaiserganj Lok Sabha 2024: कैसरगंज से करण भूषण की जीत
अफजाल अंसारी का राजनीतिक सफर:
अफजाल अंसारी का नाम पूर्वांचल की राजनीति में काफी चर्चित है. उन्होंने अपने पूरे करियर में दस बार चुनाव लड़े और सात चुनावों में जीत हासिल की है. अफजाल पांच बार विधान सभा (एमएलए) के सदस्य के रूप में चुने गए तो वही दो बार संसद सदस्य (एमपी) भी रह चुके है. अंसारी का राजनीतिक करियर 1985 में शुरू हुआ जब उन्होंने विधानसभा चुनावों में कम्युनिस्ट उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतरे थे.
अफजाल अंसारी का सफर | |||
वर्ष | एमपी/विधायक | पार्टी | परिणाम |
2024 | एमपी | सपा | जीत |
2019 | एमपी | बहुजन समाज पार्टी | जीत |
2014 | एमपी | बहुजन समाज पार्टी | हार |
2009 | एमपी | बहुजन समाज पार्टी | हार |
2004 | एमपी | कम्युनिस्ट | जीत |
1999 | एमपी | कम्युनिस्ट | हार |
1996 | विधायक | कम्युनिस्ट | जीत |
1993 | विधायक | कम्युनिस्ट | जीत |
1991 | विधायक | कम्युनिस्ट | जीत |
1989 | विधायक | कम्युनिस्ट | जीत |
1985 | विधायक | कम्युनिस्ट | जीत |
ग़ाज़ीपुर लोकसभा सीट का क्या है इतिहास:
साल 2019 में अफजाल अंसारी ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता और मौजूदा सांसद मनोज सिन्हा को 1.19 लाख से ज्यादा वोटों से हराया था. जहां तक अफ़ज़ल अंसारी का सवाल है, मुस्लिम-यादव-दलित गठबंधन ने आसान मुकाबला बना दिया था क्योंकि समाजवादी पार्टी (सपा) ने एक बार फिर से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा था.
अफजाल अंसारी की टक्कर पारस नाथ से बीजेपी के पारस नाथ राय से है. वहीं बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के उम्मीदवार उमेश सिंह भी ताल ठोक रहे है. यादव, यहां सबसे बड़ा मतदान समूह है और उनकी संख्या करीब 4 लाख है. साथ ही यहां 2 लाख मुस्लिम हैं. जो इस सीट के लिए निर्णायक साबित होते है.
यूपी की सभी 80 सीटों का क्या है हाल:
UP Lok Sabha Election 2024 Winners List: बीजेपी उत्तर प्रदेश की 80 सीटों में से 75 सीटों पर चुनाव लड़ रही थी. वहीं पांच सीटें गठबंधन के साथियों के पास थी. यूपी में समाजवादी पार्टी के नेतृत्व में ‘INDIA’ भी ताल ठोक रहा था. वहीं बहुजन समाज पार्टी की बात करें तो वह अकेले ही चुनाव लड़ रही थी. यूपी में सपा को सबसे अधिक 37 सीटें मिली वहीं बीजेपी को 33 सीटें मिली वहीं कांग्रेस को 6 सीटें मिली. आप यहां यूपी की प्रमुख सीटों का परिणाम देख सकते है-
उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 | ||
क्रम संख्या | लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र | विजेता उम्मीदवार और पार्टी |
1 | आगरा | प्रोफेसर एस.पी. सिंह बघेल (बीजेपी) |
2 | अकबरपुर | देवेंद्र सिंह उर्फ भोले सिंह (बीजेपी) |
3 | अलीगढ़ | सतीश कुमार गौतम (बीजेपी) |
4 | इलाहाबाद | उज्ज्वल रमन सिंह (कांग्रेस) |
5 | अंबेडकर नगर | लालजी वर्मा (एसपी) |
6 | अमेठी | किशोरी लाल (कांग्रेस) |
7 | अमरोहा | कुंवर दानिश अली (कांग्रेस) |
8 | आंवला | नीरज मौर्य (एसपी) |
9 | आजमगढ़ | धर्मेंद्र यादव (एसपी) |
10 | बदायूं | आदित्य यादव (एसपी) |
11 | बागपत | डॉ. राजकुमार सांगवान (आरएलडी) |
12 | बहराइच | आनंद कुमार (बीजेपी) |
13 | बलिया | सनातन पांडे (एसपी) |
14 | बांदा | कृष्णा देवी शिवशंकर पटेल (एसपी) |
15 | बांसगांव | कमलेश पासवान (बीजेपी) |
16 | बाराबंकी | तानुज पुनिया (कांग्रेस) |
17 | बरेली | छत्रपाल सिंह गंगवार (बीजेपी) |
18 | बस्ती | राम प्रसाद चौधरी (एसपी) |
19 | भदोही | डॉ. विनोद कुमार बिंद (बीजेपी) |
20 | बिजनौर | चंदन चौहान (आरएलडी) |
21 | बुलंदशहर | डॉ. भोला सिंह (बीजेपी) |
22 | चंदौली | वीरेंद्र सिंह (एसपी) |
23 | देवरिया | शशांक मणि (बीजेपी) |
24 | धौरहरा | आनंद भदौरिया (एसपी) |
25 | डुमरियागंज | जगदंबिका पाल (बीजेपी) |
26 | एटा | देवेश शाक्य (एसपी) |
27 | इटावा | जितेंद्र कुमार दोहरे (एसपी) |
28 | फैजाबाद | अवधेश प्रसाद (एसपी) |
29 | फर्रुखाबाद | मुकेश राजपूत (बीजेपी) |
30 | फतेहपुर | नरेश चंद्र उत्तम पटेल (एसपी) |
31 | फतेहपुर सीकरी | राजकुमार चाहर (बीजेपी) |
32 | फिरोजाबाद | अक्षय यादव (एसपी) |
33 | गौतम बुद्ध नगर | डॉ. महेश शर्मा (बीजेपी) |
34 | गाज़ियाबाद | अतुल गर्ग (बीजेपी) |
35 | गाज़ीपुर | अफजाल अंसारी (एसपी) |
36 | घोसी | राजीव राय (एसपी) |
37 | गोंडा | कीर्तिवर्धन सिंह (बीजेपी) |
38 | गोरखपुर | रविंद्र शुक्ला उर्फ रवि किशन (बीजेपी) |
39 | हमीरपुर | अजेन्द्र सिंह लोधी (एसपी) |
40 | हरदोई | जयप्रकाश (बीजेपी) |
41 | हाथरस | अनुप प्रधान बाल्मीकि (बीजेपी) |
42 | जालौन | नारायण दास अहिरवार (एसपी) |
43 | जौनपुर | बाबू सिंह कुशवाहा (एसपी) |
44 | झांसी | अनुराग शर्मा (बीजेपी) |
45 | कैराना | इकरा चौधरी (एसपी) |
46 | कैसरगंज | करण भूषण सिंह (बीजेपी) |
47 | कन्नौज | अखिलेश यादव (एसपी) |
48 | कानपुर | रमेश अवस्थी (बीजेपी) |
49 | कौशांबी | पुष्पेंद्र सरोज (एसपी) |
50 | खीरी | उत्कर्ष वर्मा 'मधुर' (एसपी) |
51 | कुशीनगर | विजय कुमार दुबे (बीजेपी) |
52 | लालगंज | दरोगा प्रसाद सरोज (एसपी) |
53 | लखनऊ | राजनाथ सिंह (बीजेपी) |
54 | मछलीशहर | प्रिया सरोज (एसपी) |
55 | महाराजगंज | पंकज चौधरी (बीजेपी) |
56 | मैनपुरी | डिंपल यादव (एसपी) |
57 | मथुरा | हेमा मालिनी धर्मेंद्र देओल (बीजेपी) |
58 | मेरठ | अरुण गोविल (बीजेपी) |
59 | मिर्जापुर | अनुप्रिया पटेल (अपना दल सोनेलाल) |
60 | मिश्रिख | अशोक कुमार रावत (बीजेपी) |
61 | मोहनलालगंज | आर.के. चौधरी (एसपी) |
62 | मुरादाबाद | रुचि वीरा (एसपी) |
63 | मुज़फ्फरनगर | हरेंद्र सिंह मलिक (एसपी) |
64 | नगीना | चंद्रशेखर (आजाद समाज पार्टी) |
65 | फूलपुर | प्रवीण पटेल (बीजेपी) |
66 | पीलीभीत | जितिन प्रसाद (बीजेपी) |
67 | प्रतापगढ़ | शिवपाल सिंह पटेल (एसपी) |
68 | रायबरेली | राहुल गांधी (कांग्रेस) |
69 | रामपुर | मोहिब्बुल्लाह (एसपी) |
70 | रॉबर्ट्सगंज | छोटेलाल (एसपी) |
71 | सहारनपुर | इमरान मसूद (कांग्रेस) |
72 | सलेमपुर | रामशंकर राजभर (एसपी) |
73 | संभल | जिया उर रहमान (एसपी) |
74 | संत कबीर नगर | लक्ष्मी कांत पप्पू निषाद (एसपी) |
75 | शाहजहांपुर | अरुण कुमार सागर (बीजेपी) |
76 | श्रावस्ती | राम शिरोमणि वर्मा (एसपी) |
77 | सीतापुर | राकेश राठौर (कांग्रेस) |
78 | सुल्तानपुर | रामभुआल निषाद (एसपी) |
79 | उन्नाव | स्वामी सच्चिदानंद हरि साक्षी (बीजेपी) |
80 | वाराणसी | नरेंद्र मोदी (बीजेपी) |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation