चार राज्यों – तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, केरल एवं असम तथा केंद्रशासित प्रदेश पुदुचेरी में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजों पर 19 मई 2016 को गिनती आरंभ हुई.
तमिलनाडु एवं पश्चिम बंगाल
पहले रुझानों में देखा गया कि तमिलनाडु में जयललिता की एआईडीएमके पार्टी 234 सीटों पर 136 सीटों से आगे चल रही है जबकि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) 294 सीटों वाली विधानसभा पर 219 सीटों से आगे चल रही है.
पश्चिम बंगाल में छह चरणों में चुनाव कराये गये.
• पहला चरण – 4 अप्रैल एवं 11 अप्रैल 2016
• दूसरा चरण – 17 अप्रैल 2016
• तीसरा चरण – 21 अप्रैल 2016
• चौथा चरण – 25 अप्रैल 2016
• पांचवां चरण – 30 अप्रैल 2016
• छठा चरण – 5 मई 2016
पार्टी | सीटें/बढ़त |
---|---|
टीएमसी | 219 |
लेफ्ट+ | 64 |
बीजेपी | 7 |
अन्य | 9 |
• तमिलनाडु में 234 विधानसभा सीटों पर वोट डाले गये, इसके लिए 16 मई 2016 को एक चरण में मतदान किया गया.
पार्टी | सीटें/बढ़त |
एआईएडीएमके+ | 127 |
डीएमके+ | 97 |
बीजेपी+ | 3 |
अन्य | 2 |
केरल एवं असम
केरल में कुल 140 सीटों पर लेफ्ट 88 सीटों से आगे चल रहा है जबकि असम चुनावों में कुल 126 सीटों पर बीजेपी 72 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है.
पार्टी | सीटें/बढ़त |
एलडीएफ | 85 |
यूडीएफ | 47 |
बीजेपी+ | 1 |
अन्य | 7 |
असम में 126 सीटों के लिए दो चरणों में मतदान हुए –
· पहला चरण – 4 अप्रैल 2016
· दूसरा चरण – 11 अप्रैल 2016
पार्टी | सीटें/बढ़त |
कांग्रेस+ | 28 |
बीजेपी+ | 76 |
एआईयूडीएफ+ | 14 |
अन्य | 8 |
पुद्दुचेरी
पुदुचेरी की कुल 30 सीटों पर कांग्रेस ने 11 सीटों से बढ़त बनाई. हालांकि यहां इसे सरकार बनाने के लिए डीएमके के साथ गठबंधन का सहारा लेना होगा.
यहां एक चरण में 16 मई 2016 को मतदान किया गया.
पार्टी | सीटें/बढ़त |
कांग्रेस | 9 |
एआईएनआरसी | 11 |
एआईएडीएमके | 1 |
अन्य | 1 |
मुख्य बिंदु
• बीजेपी ने पश्चिम बंगाल में 10 सीटें जीतकर प्रदेश में अपना खाता खोला है.
• तमिलनाडु में जयललिता ने लगातार दूसरी बार सत्ता में आकर इतिहास कायम किया.
• वर्तमान में बीजेपी आन्ध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, हरियाणा, जम्मू एवं कश्मीर, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड एवं पुदुचेरी.
• कांग्रेस 8 राज्यों – असम, केरल, कर्नाटक, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मेघालय, मिज़ोरम एवं मणिपुर, में सत्तारूढ़ है.
· तमिलनाडु में 234 विधानसभा सीटों पर वोट डाले गये, इसके लिए 16 मई 2016 को एक चरण में मतदान किया गया.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation