छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने के लिए किसी भी दल को 46 सीटें हासिल करनी थीं. कांग्रेस ने आसानी से इतनी सीटें हासिल करने के बाद उसके और आगे जाकर 68 सीटें पा ली है. सिर्फ 15 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी को जीत मिली है. 7 सीटें छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस(जे) गठबंधन को मिली है.
छत्तीसगढ़ में विधानसभा का यह चौथा चुनाव था. इससे पहले तीन चुनावों में भारतीय जनता पार्टी जीत हासिल कर पिछले 15 वर्षों से सत्ता में है. वहीं कांग्रेस को लगातार हार का सामना करना पड़ा है. छत्तीसगढ़ में 90 सीटों के लिए दो चरणों में 12 नवंबर और 20 नवंबर को मतदान कराया गया था. जिसमें राज्य के 76.60 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है. छत्तीसगढ़ में मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच था.
पार्टी | जीता | गिनती | कुल |
बहुजन समाज पार्टी | 2 | 0 | 2 |
भारतीय जनता पार्टी | 15 | 0 | 15 |
कांग्रेस | 68 | 0 | 68 |
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) | 5 | 0 | 5 |
कुल | 90 | 0 | 90 |
राज्य के 90 विधानसभा सीटों में से 29 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए तथा 10 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है. छत्तीसगढ़ में भाजपा की बड़ी हार को देखते हुए मुख्यमंत्री रमन सिंह ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है.
यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव परिणाम 2018: कांग्रेस और बीजेपी में कांटे की टक्कर
Comments
All Comments (0)
Join the conversation