Current affairs quiz in hindi: जागरण जोश प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों एवं पाठकों के लिए डेली करेंट अफेयर्स क्विज प्रस्तुत कर रहा है. आज के करेंट अफेयर्स क्विज में उपराष्ट्रपति, राष्ट्रीय हथकरघा दिवस, राष्ट्रमंडल खेल 2022 और आजादी के अमृत महोत्सव से संबंधित परीक्षापयोगी प्रश्नों का संकलन शामिल है.
1. भारत के 14वें उपराष्ट्रपति के रूप में किसे चुना गया है?
- मार्गरेट अल्वा
- जगदीप धनखड़
- वेंकैया नायडू
- बिमान बनर्जी
2. भारत में राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कब मनाया जाता है?
- 08 अगस्त
- 06 अगस्त
- 07 अगस्त
- 05 अगस्त
3. भारत में निम्नलिखित में से किन दो शहरों के मध्य अकासा एयर की पहली उड़ान का उद्घाटन किया गया है?
- अहमदाबाद से लखनऊ
- जबलपुर से दिल्ली
- चेन्नई से मुंबई
- मुंबई से अहमदाबाद
4. आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘बढ़े चलो’ अभियान को किस केन्द्रीय मन्त्रालय द्वारा शुरू किया गया है?
- संस्क्रति मंत्रालय
- विदेश मंत्रालय
- आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय
- गृह मंत्रालय
5. सैन्य अभ्यास 'युद्ध अभ्यास' भारत और किस देश के मध्य आयोजित किया गया है?
- ऑस्ट्रेलिया
- जापान
- यूएसए
- फ्रांस
6. भारत में किस खगोलीय वेधशाला को यूनेस्को की सूची में अधिसूचित किया गया है?
- मद्रास खगोलीय वेधशाला
- वेणु बप्पू खगोलीय वेधशाला
- आईयूसीएए गिरावली वेधशाला
- बिहार खगोलीय वेधशाला
7. किस भारतीय महिला मुक्केबाज ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में महिलाओं की 50 किग्रा मुक्केबाजी वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है?
- निखत जरीन
- लवलीना बोर्गोहेन
- मैरी कॉम
- पूजा रानी
उत्तर
1. (b) जगदीप धनखड़
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ को भारत के 14वें उपराष्ट्रपति के रूप में चुना गया है। उन्होंने 11 अगस्त 2022 को अपना पदभार ग्रहण किया है। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को राज्यसभा का पदेन सभापति भी नियुक्त किया गया है।
2. (c) 07 अगस्त
भारत में प्रतिवर्ष 07 अगस्त को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस मनाया जाता है। भारत के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में भी इस दिन का विशेष महत्व है क्योंकि इस दिन वर्ष 1905 में स्वदेशी आंदोलन शुरू किया गया था।
3. (d) मुंबई से अहमदाबाद
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मुंबई और अहमदाबाद के बीच अकासा एयर की पहली उड़ान का उद्घाटन किया। अकासा एयर की योजना कम लागत वाली सिंगल फ्लीट सीटों और किफायती दर वाली एयरलाइन्स बनने की है। अकासा एयर भी अगले 5 वर्षों में अपनी गतिविधियों को 72 विमानों तक विस्तारित करने की योजना बना रही है।
4. (a) संस्कृति मंत्रालय
युवाओं में देशभक्ति की गहरी भावना पैदा करने के लिए संस्कृति मंत्रालय द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत 'बड़े चलो' अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान का उद्देश्य देश के युवाओं और लोगों को जोड़ने और एक साथ संगठित करने का है। 'बढ़े चलो' अभियान के तहत 75 शहरों में फ्लैश डांस भी आयोजित किया जारहा है, जहां नर्तक विशेष रूप से बनाए गए युवा गान पर प्रदर्शन करेंगे।
5. (c) यूएसए (USA)
'युद्ध अभ्यास' एक संयुक्त सैन्य अभ्यास है जो भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के मध्य द्विपक्षीय रूप से आयोजित किया जाता है। युद्ध अभ्यास वर्ष 2002 में शुरू हुआ और दोनों देशों की सेनाओं द्वारा रक्षा सहयोग को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया जा रहा है।
6. (d) बिहार खगोलीय वेधशाला
106 वर्ष पुरानी बिहार खगोलीय वेधशाला को विश्व की महत्वपूर्ण लुप्तप्राय विरासत वेधशालाओं की यूनेस्को सूची में शामिल किया गया है। छात्रों को खगोलीय ज्ञान प्रदान करने के लिए वर्ष 1916 में लंगट सिंह कॉलेज में स्थापित की गयी थी जो पूर्वी भारत में अपनी तरह की पहली वेधशाला थी।
7. (a) निखत जरीन
निखत ज़रीन ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में बॉक्सिंग में भारत के लिए स्वर्ण पदकजीता है। मौजूदा विश्व चैंपियन निखत ज़रीन ने फाइनल में उत्तरी आयरलैंड की कार्ली एमसी नौल को हराया।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation