Current affairs quiz in hindi: जागरण जोश प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों एवं पाठकों के लिए डेली करेंट अफेयर्स क्विज प्रस्तुत कर रहा है. आज के करेंट अफेयर्स क्विज में बर्मिंघम, विश्व के स्वदेशी लोगों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस, राष्ट्रमंडल खेल 2022 और स्टार्ट-अप्स और एमएसएमई (MSMEs) से संबंधित परीक्षापयोगी प्रश्नों का संकलन शामिल है.
1. भारत ने बर्मिंघम में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल 2022 में कितने पदक जीते है?
- 51
- 41
- 61
- 71
2. विश्व के स्वदेशी लोगों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस (International Day of World’s Indigenous People) कब मनाया जाता है?
- 9 अगस्त
- 11 अगस्त
- 8 अगस्त
- 5 अगस्त
3. केंद्र सरकार ने कितने महीनों के लिए स्टार्ट-अप्स और एमएसएमई (MSMEs) को 5G टेस्ट बेड (BED) मुफ्त में देने की पेशकश की है?
- 12 महीने
- 9 महीने
- 6 महीने
- 8 महीने
4. परवाज (PARVAZ) मार्केट लिंकेज योजना, भारत के किस केंद्र शासित प्रदेश द्वारा शुरू की गई है?
- पुदुचेरी
- जम्मू और कश्मीर
- दिल्ली
- चंडीगढ़
5. डॉ. एन. कलाइसेल्वी, किस भारतीय अनुसंधान संगठन की पहली महिला महानिदेशक बनी हैं?
- भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद
- भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद
- भारतीय कृषि सांख्यिकी अनुसंधान संस्थान
- वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर)
6. किस भारतीय राज्य ने डेलॉयट इंडिया को अपना सलाहकार नियुक्त किया है?
- उत्तराखंड
- उत्तर प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- गुजरात
7. राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारतीय दल ने कितने स्वर्ण पदक जीते हैं?
- 30
- 28
- 22
- 20
उत्तर
1. (c) 61
भारत ने बर्मेंमिघम (यूके) में संपन हुए राष्टमंडल खेल 2022 में कुल 61 पदक जीते है, जिसमे 22 स्वर्ण, 16 रजत और 23 कांस्य पदक जीते है। भारत ने वर्ष 2022 के राष्ट्रमंडल खेलों में पदक तालिका में चौथा स्थान हासिल किया हैI ऑस्ट्रेलिया 178 पदकों के साथ सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया है।
2. (a) 9 अगस्त
विश्व के स्वदेशी लोगों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस (International Day of World’s Indigenous People) प्रतिवर्ष 9 अगस्त को मनाया जाता है। यह दिवस वर्ष 1982 में जिनेवा में स्वदेशी जनसंख्या बैठक पर संयुक्त राष्ट्र कार्य समूह की पहली बैठक को मान्यता देने के लिए प्रतिवर्ष 9 अगस्त को मनाया जाता है। विश्व के स्वदेशी लोगों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस स्वदेशी लोग के, उन प्रयासों और उपलब्धियों को मान्यता देता है जो विश्व के अहम मुद्दों जैसे पर्यावरण संरक्षण आदि को सुधारने में प्रयत्नशील है।
3. (c) 6 महीने
केंद्र सरकार ने जनवरी 2023 तक अगले छह महीनों के लिए सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त स्टार्ट-अप और एमएसएमई को स्वदेशी 5G टेस्ट बेड (BED) का मुफ्त उपयोग करने की पेशकश करने का निर्णय लिया है। भारत के भीतर 5G पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देने का उद्देश्य, आत्मानिर्भर भारत और मेक इन इंडिया पहल के लक्ष्यों को हासिल करना है।
4. (b) जम्मू और कश्मीर
जम्मू और कश्मीर ने परवाज़ (PARVAZ) मार्केट लिंकेज योजना शुरू की है। यह एक अभिनव योजना है जिसमें पूरे क्षेत्र के किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण की क्षमता है। इस योजना के तहत, जम्मू और कश्मीर सरकार माल ढुलाई शुल्क पर 25% की सब्सिडी प्रदान करेगी और किसानों को प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण के माध्यम से सब्सिडी प्रदान की जाएगी।
5. (d) वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर)
डॉ. एन. कलाइसेल्वी, सीएसआईआर की पहली महिला महानिदेशक बन गई हैं। वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) भारत का सबसे बड़ा शोध संस्थान है और यह देश भर में 38 राज्य संचालित अनुसंधान संस्थानों के एक संघ के रूप में कार्यरत है। डॉ. एन. कलाइसेल्वी, शेखर मांडे का स्थान लिया है, जो अप्रैल में सेवानिवृत्त हुए थे।
6. (b) उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य की अर्थव्यवस्था को USD 1 ट्रिलियन तक पहुँचाने के सरकार के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए, डेलॉयट इंडिया के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए है, और डेलॉयट इंडिया को सलाहकार के रूप में नियुक्त किया है। डेलॉयट इंडिया को सलाहकार के रूप में नियुक्त करने का निर्णय 19 जुलाई, 2022 को लिया गया था।
7. (c) 22 स्वर्ण पदक
भारत ने बर्मिघम (यूके) में संपन हुए राष्टमंडल खेल 2022 में कुल 22 स्वर्ण पदक जीते है और भारत के कुल पदकों की संख्या 61 है। साथ ही भारत ने इस प्रतियोगिता में 16 रजत और 23 कांस्य पदक भी जीते है। राष्ट्रमंडल खेलों में भारत पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation