जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.
1. हाल ही में गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा माजुली द्वीप को विश्व के सबसे बड़े नदी द्वीप के रूप में दर्ज किया गया. यह द्वीप भारत के किस राज्य में स्थित है?
a. केरल
b. ओडिशा
c. पश्चिम बंगाल
d. असम
2. निम्न में से किस राज्य सरकार ने 11 छोटे एयरपोर्ट विकसित करने के लिए एएआई एवं केंद्र सरकार के साथ हाल ही में एक त्रिपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किया?
a. ओडिशा
b. गुजरात
c. हरियाणा
d. उत्तर प्रदेश
3. एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंक ने निम्न में से किस कम्पनी के साथ हाल ही में ‘स्मार्ट होम सर्विसेज़’ हेतु एक समझौते पर हस्ताक्षर किया?
a. रैविशिंग
b. अमेज़न डॉट कॉम
c. मिन्त्रा डॉट कॉम
d. स्काई ग्रुप
4. भारतीय रेलवे ने निम्न में से किस प्रकार के यात्रियों के लिए हाल ही में बीमा योजना आरंभ की?
a. राजधानी से यात्रा करने वाले यात्री
b. पहली बार यात्रा करने वाले यात्री
c. शताब्दी में यात्रा करने वाले यात्री
d. ई-टिकट से यात्रा करने वाले यात्री
5. निम्न में से किस समिति ने कश्मीर घाटी में पैलेट गन के प्रयोग पर हाल ही में गृह मंत्रालय को अपनी रिपोर्ट सौंपी?
a. रवि शंकर समिति
b. केवीके समिति
c. टीवीएसएन प्रसाद समिति
d. आचार्य रविशंकर समिति
6. ब्रिक्स देशों के मध्य आपसी संपर्क तथा सद्भावना को बढ़ावा देने हेतु पांच दिवसीय ब्रिक्स फिल्म समारोह का आयोजन निम्न में से कहाँ प्रस्तावित है?
a. मुम्बई
b. नई दिल्ली
c. शंघाई
d. पेरिस
7. केन्द्र सरकार द्वारा हाल ही में प्रारंभ राष्ट्रीय अप्रेन्टिस प्रोत्साहन योजना के तहत वर्ष 2019-20 तक कुल कितने लोगों को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य है?
a. 65 लाख
b. 75 लाख
c. 80 लाख
d. 50 लाख
8. निम्न में से किस राज्य की विधानसभा में विधायकों के वेतन और पेंशन संबंधी संशोधन विधेयक हाल ही में पारित किया गया?
a. उत्तर प्रदेश
b. राजस्थान
c. मध्य प्रदेश
d. केरल
9. ‘जी-20’ शिखर सम्मेलन निम्न में से कहाँ आयोजित होने जा रहा है?
a. हांग्जू
b. पेरिस
c. ताइवान
d. मोस्को
10. स्वच्छ भारत मिशन हेतु शहरी विकास मंत्रालय ने निम्न में से किस ‘कॉमिक-बुक’ के साथ सहमति-पत्र पर हस्ताक्षर किए?
a. अमर चित्र कथा
b. बाल कहानी
c. नन्दन
d. उपरोक्त में से कोई नहीं
11. भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने हाल ही निम्न में से किस क्षेत्र विशेष की 10 कंपनियों पर एक साथ जुर्माना लगाया?
a. कपड़ा
b. सीमेंट
c. उर्वरक
d. खाद्य तेल
12. वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान कर्टनी वाल्श निम्न में से किस क्रिकेट टीम के गेंदबाजी कोच बने?
a. बांग्लादेश क्रिकेट टीम
b. भारतीय क्रिकेट टीम
c. श्रीलंका क्रिकेट टीम
d. इनमे से कोई नहीं
13. जीएसटी से सम्बन्धित संविधान संशोधन विधेयक को निम्न में से किस राज्य की विधानसभा द्वारा स्वीकृति मिलने के बाद इसे राष्ट्रपति की स्वीकृति के लिए भेजने की योजना है?
a. बिहार
b. पंजाब
c. गुजरात
d. ओडीशा
14. दो दिवसीय ब्रिक्स पर्यटन सम्मेलन 1 सितम्बर 2016 से भारत के किस स्थान पर शुरु हुआ?
a. खजुराहो
b. दिल्ली
c. पटना
d. इनमे से कोई नहीं
15. हाल ही में किस दो देश के बीच पिछले 55 वर्षों के बाद पहली वाणिज्यिक उड़ान प्रारंभ हुई?
a. अमेरिका और नेपाल
b. अमेरिका और भूटान
c. अमेरिका और क्यूबा
d. इनमे से कोई नहीं
उत्तर:
1. d. असम
2. b. गुजरात
3. b. अमेज़न डॉट कॉम
4. d. ई-टिकट से यात्रा करने वाले यात्री
5. c. टीवीएसएन प्रसाद समिति
6. b. नई दिल्ली
7. d. 50 लाख
8. a. उत्तर प्रदेश
9. a. हांगझोउ (चीन)
10. a. अमर चित्र कथा
11. b. सीमेंट
12. a. बांग्लादेश क्रिकेट टीम
13. d. ओडिशा
14. a. खजुराहो
15. c. अमेरिका और क्यूबा
Comments
All Comments (0)
Join the conversation