जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स- अंतरराष्ट्रीय उर्वरक संघ के अध्यक्ष, फ़िनलैंड में भारत के राजदूत, विश्व की सबसे तेज़ गति से चलने वाली लिफ्ट आदि से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.
1. निम्नलिखित में से किसे अंतरराष्ट्रीय उर्वरक संघ के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया?
a. सोमदेव डागर
b. अनिल त्रिपाठी
c. राजकुमार राव
d. राकेश कपूर
2. हाल ही में फ़िनलैंड में भारत के राजदूत के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
a. दिव्या जैन
b. वाणी सर्राज राव
c. वर्षा बिष्ट
d. आरती मोहंती
3. विश्व की सबसे तेज़ गति (1260 मीटर प्रति मिनट) से चलने वाली लिफ्ट कौन से देश में विकसित की गयी है?
a. रूस
b. चीन
c. अमेरिका
d. भारत
4. जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया द्वारा किये गये सर्वेक्षण के अनुसार भारत में वर्ष 2016 में कितनी प्रजातियों की खोज की गयी?
a. 499
b. 599
c. 699
d. 799
5. भारत सरकार द्वारा किस राज्य से ग्रामीण एलईडी स्ट्रीट लाइटिंग परियोजना आरंभ की जा रही है ?
a. उत्तर प्रदेश
b. बिहार
c. मध्य प्रदेश
d. छत्तीसगढ़
6. भारतीय शटलर साई प्रणीत ने निम्न में से किसे हराकर थाईलैंड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया है?
a. जॉनैथन क्रिस्टी
b. लिन डान
c. आर्थर जेम्स
d. इनमें से कोई नहीं
7. रियाल मैड्रिड ने चैंपियंस लीग के फाइनल मुकाबले में किस देश की जेवेंट्स को 4-1 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है?
a. भारत
b. इटली
c. जापान
d. चीन
8. संयुक्त राष्ट्र महासभा ने निम्न में से किस देश को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अस्थाई सदस्य के रूप में चुना है?
a. कुवैत
b. इराक
c. ईरान
d. इनमें से कोई नहीं
9. आतंकियों को सहयोग देने के चलते चार मुस्लिम देशों ने निम्न में से किस देश से राजनयिक संबंध तोड़ लिए हैं?
a. पाकिस्तान
b. इराक
c. ईरान
d. कतर
10. किस स्थान की मेट्रो ने भौगोलिक विवरण हेतु गूगल मानचित्र के साथ समझौता किया है?
a. मुंबई
b. कोलकाता
c. जयपुर
d. इनमें से कोई नहीं
11. चीन के बीजिंग में 6 से 8 जून 2017 तक आयोजित मिशन नवाचार एवं स्वच्छ ऊर्जा मंत्रिस्तरीय सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई निम्न में से किसको सौंपी गई?
a. सुषमा स्वराज
b. डॉ. हर्षवर्धन
c. अरुण जेटली
d. महेश शर्मा
12. जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्रालय के अधीनस्थग राष्ट्रीय जल विकास एजेंसी (एनडब्ल्यूडीए) का नया महानिदेशक किसको नियुक्त किया गया है?
a. शरत चंदा पाण्डेय
b. डॉ. रास बिहारी
c. डॉ. शरद जैन
d. डॉ. निवेदिता शुक्ल
13. 5 जून 2017 तक ‘राज्यय जीएसटी (एसजीएसटी)’ अधिनियम कितने राज्यों ने पारित नहीं किया?
a. 7
b. 24
c. 26
d. 12
14. किस नेटवर्क कम्पनी को टेलीनॉर इंडिया के विलय हेतु प्रतिस्पर्धा आयोग ने मंजूरी प्रदान की?
a. रिलायंस
b. डोकोमो
c. आईडिया
d. एयरटेल
15. केंद्र सरकार ने हाल ही में किन योजनाओं हेतु आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया?
a. केरोसीन और अटल पेंशन योजना
b. राशन सामग्री और अटल पेंशन योजना
c. अटल पेंशन योजना और जीवन बीमा
d. उपरोक्त सभी
उत्तर:
1.d. राकेश कपूर
2.b. वाणी सर्राज राव
3.b. चीन
4.a. 499
5.c. मध्य प्रदेश
6.a. जॉनैथन क्रिस्टी
7.b. इटली
8.a. कुवैत
9.d. कतर
10.a. मुंबई
11.b. डॉ. हर्षवर्धन
12.c. डॉ. शरद जैन
13.a. 7
14.d. एयरटेल
15.a. केरोसीन और अटल पेंशन योजना
Comments
All Comments (0)
Join the conversation