BSSC Inter Level Vacancy 2025: गुड न्यूज! बिहार इंटर लेवल भर्ती, 12th पास के लिए सरकारी नौकरी का मौका

Last Updated: Oct 3, 2025, 09:24 IST

BSSC Inter Level Vacancy 2025: बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने विज्ञापन संख्या 02/23 के तहत 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए 23,175 पदों की भर्ती निकाली है। जो उम्मीदवार अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे 15 अक्टूबर 2025 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। पहले से आवेदन कर चुके उम्मीदवारों को दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। यहाँ आपको आवेदन प्रक्रिया, ऑनलाइन लिंक, योग्यता और भर्ती से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी मिलेगी।

BSSC Inter Level Vacancy 2025
BSSC Inter Level Vacancy 2025

BSSC Inter Level Vacancy 2025: बिहार सबऑर्डिनेट सर्विस कमीशन (BSSC) ने इंटर लेवल भर्ती 2025 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। यह भर्ती 12वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। इस अभियान के तहत विभिन्न विभागों में कुल 23,175 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। चयन प्रक्रिया में सबसे पहले लिखित परीक्षा आयोजित होगी, जिसके बाद इंटरव्यू/दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा। इस भर्ती में शामिल होने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास निर्धारित की गई है।

BSSC Inter Level Bharti Notification 2025- बीएसएससी इंटर लेवल भर्ती हाइलाइट्स

बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने इंटर लेवल भर्ती 2025 के लिए कुल 23175 पदों की घोषणा कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 अक्टूबर से शुरू होगी। अन्य सभी जानकारी के लिए नीचे दी गई तालिका देखें।

संस्था का नामबिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC)
पद का नाम  लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC), क्लर्क-कम-टाइपिस्ट, जूनियर रीजनल इन्वेस्टीगेटर, एनिमल हसबैंडरी हेल्पर, बेंच क्लर्क
रिक्तियों की संख्या 23,175
आवेदन तिथि 15 अक्टूबर से 27 नवंबर 2025
कार्य स्थान बिहार
आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in

बिहार इंटर लेवल भर्ती 2025: पदों की संख्या में हुई बढ़ोतरी,

बीएसएससी ने हाल ही में सेकेंड इंटर लेवल परीक्षा के लिए पदों की संख्या 12,199 से बढ़ाकर 23,175 कर दी है। इस वृद्धि के बाद कुल 10,976 अतिरिक्त पद उपलब्ध हो गए हैं। यह उन उम्मीदवारों के लिए बड़ी राहत और अवसर लेकर आया है जो सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं।

BSSC Inter Level Vacancy 2025 की महत्वपूर्ण तिथियां

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 15 अक्टूबर, 2025 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 25 नवंबर, 2025 निर्धारित की गई है। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन उम्मीदवारों ने पहले आवेदन किया था, उन्हें दोबारा रजिस्ट्रेशन करने की आवश्यकता नहीं है।

महत्वपूर्ण जानकारी

विवरण

ऑनलाइन आवेदन शुरू

15 अक्टूबर, 2025

आवेदन की अंतिम तिथि

25 नवंबर, 2025

Bihar SSC Inter Level Vacancy 2025: इस भर्ती के लिए कौन पात्र है?

बिहार सेकेंड इंटर लेवल परीक्षा 2025 के लिए योग्यता और आयु सीमा संबंधी जानकारी निम्नलिखित है:

शैक्षणिक योग्यता:

उम्मीदवार ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं या इसके समकक्ष परीक्षा पास की हो।

आयु सीमा:

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष

  • अधिकतम आयु:

    • सामान्य वर्ग: 37 वर्ष

    • ओबीसी व सामान्य वर्ग की महिलाएँ: 40 वर्ष

    • एससी/एसटी वर्ग: 42 वर्ष

दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए छूट:

दिव्यांग उम्मीदवारों को आयु सीमा में 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।

BSSC Inter Level Vacancy 2025 Details: कितने पदों पर होगी भर्ती?

बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने इंटर लेवल भर्ती 2025 (विज्ञापन संख्या 02/23) के तहत विभिन्न विभागों में 23,175 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। नीचे तालिका में विभागवार पदों की जानकारी दी गई है।

पद का नाम

सामान्य वर्ग

आरक्षित वर्ग

लोअर डिविजन क्लर्क (LDC)

22,072

7,124

क्लर्क-कम-टाइपिस्ट

4

1

जूनियर रीजनल इन्वेस्टिगेटर

534

81

एनिमल हसबैंडरी हेल्पर

549

184

बेंच क्लर्क

16

4

कुल

23,175

7,394

Bihar SSC Inter Level Vacancy 2025 Notification PDF

बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने इंटर लेवल भर्ती 2025 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती में कुल 23,175 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं, जिसमें पहले के 12,199 पदों में 10,976 अतिरिक्त पद जोड़े गए हैं।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 अक्टूबर 2025 से शुरू होकर 27 नवंबर 2025 तक चलेगी। फीस जमा करने की अंतिम तिथि 25 नवंबर 2025 है। जो उम्मीदवार पहले आवेदन कर चुके हैं, उन्हें फिर से आवेदन करने की जरूरत नहीं है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक 15 अक्टूबर 2025 से सक्रिय रहेगा। इच्छुक उम्मीदवार समय रहते आवेदन करें।

BSSC Inter Level Vacancy 2025 Notification PDF

यहां क्लिक करें

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Oct 3, 2025, 09:24 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News