जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स- विशालकाय ब्लैक होल, तीन दिवसीय सम्मेलन आदि से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.
1. किस देश के वैज्ञानिकों ने आकाशगंगा के केंद्र के पास एक विशालकाय ब्लैक होल की खोज की?
a. जापान
b. नेपाल
c. चीन
d. रूस
2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और म्यांमार की स्टेट काउंसिलर आंग सान सू की के बीच व्यापक महत्व के मुद्दों पर विचार विमर्श के बाद कितने समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए?
a. 11
b. 12
c. 15
d. 20
3. पूर्वी आर्थिक मंच (ईईएफ) का तीन दिवसीय सम्मेलन निम्न में से किस शहर में शुरू हुआ है?
a. जयपुर
b. नयी दिल्ली
c. व्लादिवोस्तोक
d. इनमें से कोई नहीं
4. केंद्र सरकार जल्द ही नदियों को जोड़ने की कितने परियोजनाओं पर काम शुरू करेगी?
a. तीन
b. चार
c. सात
d. आठ
5. किस राज्य सरकार ने डीबीटी योजना के कार्यान्वयन हेतु डीबीटी सेल की स्थापना की है?
a. बिहार
b. पंजाब
c. असम
d. इनमें से कोई नहीं
6. प्रसिद्ध पत्रकार गौरी लंकेश की बेंगलुरु में हत्या कर दी गई. वे किस भाषा में एक साप्ताहिक पत्रिका 'गौरी लंकेश पत्रिके’ निकालती थीं?
a. अंग्रेज़ी
b. तमिल
c. कन्नड़
d. हिंदी
7. उपराष्ट्रपति एम. वेकैंया नायडू ने शिक्षक दिवस के अवसर पर किस पोर्टल का शुभारम्भ किया?
a. खेल जगत
b. दीक्षा
c. अध्ययन
d. इनमें से कोई नहीं
8. भारत सरकार का पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय इस वर्ष की अपनी पूर्वोत्तर तक पहुंच के तहत किस कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है?
a. पूर्वोत्तर रीडिंग
b. पूर्वोत्तर जन कल्याण
c. पूर्वोत्तर कॉलिंग
d. इनमें से कोई नहीं
9. पोलिटिको द्वारा जारी टॉप-50 सूची में 5 भारतीय-अमेरिकियों के नाम सम्मिलित हैं. पोलिटिको निम्न में से क्या है?
a. पी आर कम्पनी
b. मिडिया कंपनी
c. अमेरिकी राजनीतिक पत्रकारिता कंपनी
d. सर्वे कंपनी
10. रिलायंस इंडस्ट्रीज ने कंपोजिट बनाने वाली किस इंडस्ट्री का अधिग्रहण करने की घोषणा की?
a. मेरोंन उद्योग
b. केमरॉक इंडस्ट्री
c. एमरोन लिमिटेड
d. सन फारमा
11. केन्द्रीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा संचालित भारत की उजाला योजना को मलेशिया के निम्न में से किस प्रान्त में लागू किया गया?
a. येर केरोह
b. क्लेबांग
c. अलोर गज
d. मेलाका
12. उत्तर प्रदेश के सैफई स्थित स्पोर्ट्स कॉलेज का नामकरण ‘हॉकी के जादूगर’ के नाम पर किया जाएगा, हॉकी के जादूगर’ का निम्न में से क्या नाम है?
a. कर्नल जोया सेन
b. मेजर रमेश थपलियाल
c. मेजर डिप्टी चन्द
d. मेजर ध्यान चन्द
13. देश की पहली पूर्णकालिक महिला रक्षा मंत्री ने पदभार संभाल लिया, उनका निम्न में से क्या नाम है?
a. मेनका गांधी
b. निर्मला सीतारमण
c. स्मृति ईरानी
d. सुमित्रा महाजन
14. आंध्र प्रदेश सरकार विजयवाड़ा और अमरावती शहरों को हाइपरलूप के माध्यम से जोड़ेगी. आंध्र प्रदेश सरकार ने इसके लिए किस कंपनी के साथ समझौता किया है?
a. रिया ट्रांसपोर्टेशन
b. हाइपरलूप ट्रांसपोर्टेशन लिमिटेड (एचटीएल)
c. हाइपरलूप ट्रांसपोर्टेशन टेक्नोलॉजिज (एचटीटी)
d. आईआरसीटीसी
15. निम्न में से किसको समाचार एजेंसी प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया का अध्यक्ष चुना गया?
a. एन. रवि
b. रवि हिंदुजा
c. जयंत विवेक
d. विवेक गोयनका
उत्तर:
1.a. जापान
2.a. 11
3.c. व्लादिवोस्तोक
4.a. तीन
5.c. असम
6.c. कन्नड़
7.b. दीक्षा
8.c. पूर्वोत्तर कॉलिंग
9.c. अमेरिकी राजनीतिक पत्रकारिता कंपनी
10.b. केमरॉक इंडस्ट्री
11.d. मेलाका
12.d. मेजर ध्यान चन्द
13.b. निर्मला सीतारमण
14.c. हाइपरलूप ट्रांसपोर्टेशन टेक्नोलॉजिज (एचटीटी)
15.d. विवेक गोयनका
Comments
All Comments (0)
Join the conversation