जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स– कुडनकुलम, रियो ओलिंपिक आदि से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.
1. तमिलनाडु के कुडनकुलम में निम्न में से कितने मेगावाट क्षमता की दूसरी परमाणु ऊर्जा रिएक्टर इकाई को जुलाई 2016 में प्रारंभ किया गया?
a. 1,000 मेगावाट
b. 1,500 मेगावाट
c. 1,200 मेगावाट
d. 1,400 मेगावाट
2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अफ्रीका के साथ संबंध और मजबूत करने के लक्ष्य से महाद्वीप के कितने देशों की यात्रा के बाद 12 जुलाई 2016 को स्वदेश लौटे?
a. चार
b. पांच
c. सात
d. आठ
3. भारत ने केन्या के साथ जुलाई 2016 में कितने समझौतों पर हस्ताक्षर किए?
a. सात
b. आठ
c. दस
d. चार
4. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चार अफ्रीकी देशों के दौरे पर अंतिम पड़ाव की यात्रा निम्न में से कौन सा देश था?
a. केन्या
b. तंजानिया
c. दक्षिण अफ्रीका
d. मोजाम्बिक
5. ट्रिपल जंपर रंजीत महेश्वरी और गोल्फ खिलाड़ी अनिर्बान लाहिड़ी सहित कुल कितने भारतीय खिलाड़ियों ने जुलाई 2016 में रियो ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई किया?
a. सात
b. छह
c. पांच
d. चार
6. भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) और उत्पल बोरा ऑयल इंडिया लिमिटेड का अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक निम्न में से किसे बनाया गया?
a. डी राजकुमार
b. डी प्रशांत कुमार
c. अशोक कुमार
d. एस वरदराजन
7. अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण संरक्षण संघ द्वारा जुलाई 2016 में निम्न में से किस प्रजाति को गंभीर रूप से विलुप्तप्राय प्रजाति की श्रेणी में शामिल किया गया?
a. बोर्नियन ओरेंगुटान
b. ग्रे गेंडा
c. व्हाइट पांडा
d. जर्मन व्हेल
8. निम्नलिखित में से किसे कोंकण रेलवे कारपोरेशन लिमिटेड (केआरसीएल) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) नियुक्त किया गया?
a. आशीष चौधरी
b. संजय गुप्ता
c. विशेष मलिक
d. दिनेश पाठक
9. जापान की पार्लियामेंट द्वारा किसकी पार्टी को बहुमत प्रदान किया गया?
a. शिंज़ो एबे
b. जेकॉब हुवान
c. की लांग
d. सुआन यांग
10. निम्न में से किस पार्टी ने जुलाई 2016 में नेपाल के प्रधानमंत्री के. पी. शर्मा ओली के नेतृत्व वाली सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया?
a. नेपाली कांग्रेस पार्टी
b. नेपाली जनता पार्टी
c. नेपाली समाजवादी पार्टी
d. नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी
11. निम्नलिखित में से किस साहित्यकार को 11 जुलाई 2016 को ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया?
a. बद्रीनाथ काकेश्वर
b. रघुवीर चौधरी
c. अजय मोहन
d. वेद प्रताप
12. केंद्र सरकार ने दालों की बढ़ती कीमत कम करने के लिए किसकी अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया?
a. अरविन्द सुब्रमण्यन
b. जितेन्द्र प्रसाद
c. रमेश कुमार
d. अद्वैत सिन्हा
13. निम्न में से किस संस्था ने साउथ चाइना सी के मुद्दे पर जुलाई 2016 में चीन के ख़िलाफ़ फ़ैसला सुनाया?
a. डब्लूटीओ
b. अंतरराष्ट्रीय ट्रिब्यूनल
c. शार्क संगठन
d. उपरोक्त में से कोई नहीं
14. निम्न में से किस मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी को बड़ी राहत देते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने जुलाई 2016 में पटियाला हाउस कोर्ट के फैसले को निरस्त कर दिया?
a. नेशनल हेराल्ड केस
b. बोफोर्स तोप मामला
c. उपरोक्त दोनों
d. उपरोक्त में से कोई नहीं
15. प्राकृतिक तेल की खोज और उसके लिए उत्खनन करने वाली मशहूर कंपनी केयर्न एनर्जी ने जुलाई 2016 में भारत सरकार से 5.6 अरब डॉलर का मुआवजा मांगा? ‘केयर्न एनर्जी’ मूल रूप से किस देश की कंपनी है?
a. कनाड़ा
b. फ्रांस
c. ब्रिटेन
d. चीन
उत्तर:
1. a. 1,000 मेगावाट
2. a. चार
3. a. सात
4. a. केन्या
5. b. छह
6. a. डी राजकुमार
7. a. बोर्नियन ओरेंगुटान
8. b. संजय गुप्ता
9. a. शिंज़ो एबे
10. d. नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी
11. b. रघुवीर चौधरी
12. a. अरविन्द सुब्रमण्यन
13. b. अंतरराष्ट्रीय ट्रिब्यूनल
14. a. नेशनल हेराल्ड केस
15. c. ब्रिटेन
Comments
All Comments (0)
Join the conversation