जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स- भारतीय पहलवान सुशील कुमार, विश्व स्वास्थ्य संगठन आदि से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.
1. भारतीय पहलवान सुशील कुमार ने जोहानसबर्ग (दक्षिण अफ्रीका) में जारी कॉमनवेल्थ कुश्ती चैंपियनशिप में निम्न में से कौन सा पदक जीता?
a. स्वर्ण पदक
b. रजत पदक
c. कांस्य पदक
d. इनमें से कोई नहीं
2. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 17 दिसम्बर 2017 को राज्य के सभी सरकारी स्कूलों की नौकरियों में महिलाओं को कितने प्रतिशत आरक्षण दिए जाने की घोषणा की?
a. 60
b. 50
c. 40
d. 30
3. हाल ही में किस संस्था ने एयरटेल और एयरटेल पेमेंट्स बैंक का ई-केवाईसी लाइसेंस निरस्त किया है?
a. इरडा
b. एसबीआई
c. आरबीआई
d. यूआईडीएआई
4. विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने हाल ही में किस देश को 'पोलियो मुक्त देश' के रूप में प्रमाणित किया है?
a. इराक
b. ईरान
c. गैबॉन
d. श्री लंका
5. दक्षिण अफ्रीका में आयोजित जोहानसबर्ग कॉमनवेल्थ रेसलिंग चैम्पियनशिप में भारत ने कितने स्वर्ण पदक जीते हैं?
a. 10
b. 12
c. 15
d. 20
6. ई-वे बिल व्यवस्था के तहत कितने रुपये से अधिक मूल्य का सामान एक राज्य से दूसरे राज्य में भेजने से पहले उसका ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा?
a. 25,000
b. 15,000
c. 40,000
d. 50,000
7. उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने निम्न में से किस शहर में पांच दिवसीय विश्व तेलुगु सम्मेलन का उद्घाटन किया?
a. नई दिल्ली
b. हैदराबाद
c. लखनऊ
d. इनमें से कोई नहीं
8. हाल ही में भारत की कौन सी फिल्म ऑस्कर के फॉरन लैंग्वेज कैटिगरी से बाहर हुई है?
a. ट्यूबलाइट
b. न्यूटन
c. लफंगे परिंदे
d. इनमें से कोई नहीं
9. केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धमेंद्र प्रधान ने पूर्वी भारत के पहले सीएनजी स्टेशन का उद्घाटन किस शहर में किया?
a. भुवनेश्वर
b. रांची
c. पटना
d. लखनऊ
10. विजय दिवस निम्न में से किस तारीख को मनाया जाता है?
a. 12 दिसंबर
b. 20 दिसंबर
c. 15 दिसंबर
d. 16 दिसंबर
11. केंद्र सरकार ने सामुद्रिक विज्ञान हेतु अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण केन्द्र स्थापित करने पर किस संस्थान के साथ समझौते को मंज़ूरी दी?
a. यूनिसेफ
b. गूगल
c. यूनेस्को
d. आरबीआई
12. फीफा ने हाल ही में किस देश के फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष मार्को पोलो डेल नेरो को नियमों के उल्लंघन के चलते 90 दिनों के लिए निलंबित कर दिया है?
a. ब्राजील
b. पुर्तगाल
c. भारत
d. इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
1.a. स्वर्ण पदक
2.b. 50
3.d. यूआईडीएआई
4.c. गैबॉन
5.a. 10
6.d. 50,000
7.b. हैदराबाद
8.b. न्यूटन
9.a. भुवनेश्वर
10.d. 16 दिसंबर
11.c. यूनेस्को
12.a. ब्राजील
Comments
All Comments (0)
Join the conversation