जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स- टेनिस, विज्ञान मंत्रालय, पी सी चंद्रा पुरस्कार आदि से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.
1. निम्नलिखित में से किस भारतीय पुरुष खिलाड़ी ने मोंटे कार्लो टेनिस टूर्नामेंट मास्टर्स का युगल ख़िताब जीता?
a. लिएंडर पेस
b. महेश भूपति
c. सोमदेव देवबर्मन
d. रोहन बोपन्ना
2. पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2016 में गर्मी से भारत में कितने लोगों की मौत हुई?
a. 1500
b. 1600
c. 1700
d. 1800
3. निम्नलिखित में से किसे पी सी चंद्रा पुरस्कार से सम्मानित किया गया?
a. कैलाश सत्यार्थी
b. राजेन्द्र सिंह
c. राकेश सिन्हा
d. अनुपम त्रिवेदी
4. हाल ही में पेट्रोलियम योजना एवं विश्लेषण सेल द्वारा जारी जानकारी के अनुसार भारत विश्व में किस स्थान पर एलपीजी आयातक देश बन गया है?
a. पहला
b. दूसरा
c. तीसरा
d. चौथा
5. राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के उपलक्ष्य में किस राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा राष्ट्रीय कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया?
a. हरियाणा
b. पंजाब
c. उत्तर प्रदेश
d. मध्य प्रदेश
6. अली मोहम्मद नाइक का निधन हाल ही में हो गया है. वे किस राज्य के विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष थे?
a. जम्मू कश्मीर
b. पंजाब
c. बिहार
d. इनमें से कोई नहीं
7. आईआईएससी टीम के वैज्ञानिकों ने निम्न में से किस विटामिन से जीवाणुओं को मारने की विधि का पता लगाया है?
a. विटामिन B
b. विटामिन C
c. विटामिन E
d. इनमें से कोई नहीं
8. निम्नलिखित में से किस देश ने ईरान में हैवी वाटर रिएक्टर को नया डिज़ाइन लेने के लिए एक अनुबंध किया है?
a. जापान
b. भारत
c. इराक
d. चीन
9. जी-20 देशों के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक के गर्वनरों की बैठक किस शहर में आयोजित की जा रही है?
a. दिल्ली
b. बीजिंग
c. वाशिंगटन डीसी
d. काठमांडू
10. प्रथम ‘भारत इंडोनेशिया ऊर्जा फोरम’ किस शहर में संपन्न हुआ है?
a. जकार्ता
b. मुंबई
c. काठमांडू
d. इनमें से कोई नहीं
11. विश्व भर में निम्न में से किस तारीख को विश्व पुस्तक और कॉपीराइट दिवस मनाया जाता है?
a. 25 जून
b. 27 जनवरी
c. 29 मार्च
d. 23 अप्रैल
12. कौन सा राज्य उजाला स्कीम के अंतर्गत 1 करोड़ एलईडी का वितरण पार करने वाला 12वां राज्य बना है?
a. केरल
b. ओड़िशा
c. बिहार
d. पंजाब
13. निम्नलिखित में से किस प्रदेश के पुननिर्मित एसआईपीबी ने 2 परियोजनाओं की स्थापना के लिए मंजूरी दी है?
a. उत्तर प्रदेश
b. आंध्र प्रदेश
c. गुजरात
d. इनमें से कोई नहीं
14. पंजाब के किस मंत्री ने पीड़ित किसानों को अपनी कमाई से 24 लाख रूपए देने की घोषणा की?
a. भगवंत मान
b. कैप्टेन अमरेंदर सिंह
c. मनप्रीत सिंह बादल
d. नवजोत सिंह सिद्धू
15. पासपोर्ट के लिए अब तक केवल अंग्रेजी भाषा में ही आवेदन किया जाता था, अब इसे किस भाषा में भरने की अनुमति प्रदान की गयी?
a. उर्दू
b. हिंदी
c. मलयालम
d. तमिल
उत्तर:
1.d. रोहन बोपन्ना
2.b. 1600
3.a. कैलाश सत्यार्थी
4.b. दूसरा
5.c. उत्तर प्रदेश
6.a. जम्मू कश्मीर
7.b. विटामिन C
8.d. चीन
9.c. वाशिंगटन डीसी
10.a. जकार्ता
11.d. 23 अप्रैल
12.b. ओड़िशा
13.b. आंध्र प्रदेश
14.d. नवजोत सिंह सिद्धू
15.b. हिंदी
Comments
All Comments (0)
Join the conversation