जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.
1. किस राज्य सरकार के द्वारा जॉब रैकेट पर अंकुश लगाने के लिए नया बिल पास किया गया?
a. झारखंड सरकार
b. बिहार सरकार
c. गुजरात सरकार
d. इनमें से कोई नहीं
2. देश का पहला कैशलैस राज्य निम्न में से कौन बनने जा रहा हैं?
a. बिहार
b. पंजाब
c. उत्तर प्रदेश
d. गोवा
3. केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और किस देश के मध्य कन्वेंशन के तीसरे प्रोटोकॉल को मंजूरी दी?
a. पाकिस्तान
b. नेपाल
c. न्यूजीलैंड
d. भूटान
4. हाल ही में किस देश में 7000 वर्ष पुराना शहर मिला?
a. मिस्र
b. भारत
c. पाकिस्तान
d. नेपाल
5. किस मंत्री ने कराधान कानून संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश किया?
a. गृह मंत्री राजनाथ सिंह
b. वित्त मंत्री अरुण जेटली
c. मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर
d. इनमें से कोई नहीं
6. किस मंत्री ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय दुग्ध दिवस के अवसर पर ई-पशु हाट पोर्टल को लॉन्च किया?
a. केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह
b. मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर
c. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
d. इनमें से कोई नहीं
7. प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने पाकिस्तानी सेना के प्रमुख के रूप में किसे नियुक्त किया?
a. लेफ्टिनेंट जनरल कमर बाजवा
b. जनरल रहील शरीफ
c. लेफ्टिनेंट जनरल आमिर
d. इनमें से कोई नहीं
8. आईएफएफआई ने आईसीएफटी यूनेस्को गांधी पदक के लिए कितने फिल्मों को नामित किया?
a. 10
b. 12
c. 14
d. 8
9. किस भारतीय खिलाड़ी ने आईबीएसएफ विश्व स्नूकर चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीता?
a. राजेश नितिन
b. विश्वनाथ आनंद
c. पंकज आडवाणी
d. सुनीता भनोट
10. भारतीय सीनियर पुरूष हॉकी टीम के पूर्व फिजियो को नवंबर 2016 में भारतीय हॉकी का हाई परफार्मेंस निदेशक नियुक्त किया गया, निम्न में से उनका क्या नाम है?
a. अखिल निरंजन
b. डेविड मेसी
c. जॉन वर्डी
d. डेविड जान
11. निम्न में से किसने भाजपा सांसदों, विधायकों से नोटबंदी के बाद खातों से लेनदेन का ब्यौरा सौंपने को कहा?
a. सर्वोच्च न्यायालय
b. प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी
c. गृहमंत्री राज नाथ सिंह
d. लोक सभा अध्यक्ष
12. मुंबई की विशेष अदालत ने बहुचर्चित हर्षद मेहता शेयर घोटाले में कुल 7 आरोपियों को दोषी करार दिया. यह घोटाला क्या था?
a. 700 करोड़ रुपये का घोटाला
b. हर्षद मेहता ने बैंकिंग के नियमों का फायदा उठाकर बैंकों को बिना बताए उनके करोड़ों रुपयों को शेयर मार्केट में लगाया
c. ए सही है
d. ए और बी दोनों सही है
13. मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने निम्न में से किसको सैन्य अभियान के महानिदेशक (डीजीएमओ) नियुक्त किया?
a. लेफ्टिनेंट जनरल वी के सिंह
b. लेफ्टिनेंट जनरल नरेंदर भारद्वाज
c. लेफ्टिनेंट जनरल ए. के. भट्ट
d. उपरोक्त में से कोई नहीं
14. पाकिस्तान की पुरुष जूनियर टीम इस वर्ष उत्तर प्रदेश में खेले जाने वाले जूनियर हॉकी विश्व कप में हिस्सा नहीं लेगी, निम्न में से इसके क्या कारण हैं?
a. प्लेयर्स के लिए वीजा आवेदन अधिकारिक समय सीमा के बाद किया गया
b. दोनों देशों के मध्य आपसी तनाव के कारण
c. बलूचिस्तान विवाद के कारण
d. उपरोक्त सभी
15. बलूचिस्तान हाईकोर्ट ने बलूच राष्ट्रवादी नेता नवाब अकबर खां बुगती की हत्या के मामले में पाकिस्तान के किस पूर्व राष्ट्रपति की गिरफ्तारी हेतु जमानती वारंट जारी किया?
a. परवेज मुशर्रफ
b. आसिफ अली जरदारी
c. गुलाम इशाक खान
d. माम नून हुसैन
उत्तर:
1.a. झारखंड सरकार
2.d. गोवा
3.c. न्यूजीलैंड
4.a. मिस्र
5.b. वित्त मंत्री अरुण जेटली
6.a. केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह
7.a. लेफ्टिनेंट जनरल कमर बाजवा
8.d. 8
9.c. पंकज आडवाणी
10.d. डेविड जान
11.b. प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी
12.d. ए और बी दोनों सही है
13.c. लेफ्टिनेंट जनरल ए. के. भट्ट
14.a. प्लेयर्स के लिए वीजा आवेदन अधिकारिक समय सीमा के बाद किया गया
15.a. परवेज मुशर्रफ
Comments
All Comments (0)
Join the conversation