भारतीय हॉकी टीम के प्रदर्शन में और सुधार के लिए महत्वपूर्ण प्रयास किए जा रहे हैं. इसको ध्यान में रखते हुए हॉकी इंडिया (एचआई) ने सीनियर और जूनियर दोनों टीमों के लिए चार वैज्ञानिक सलाहकारों को नियुक्त किया है.
हॉकी इंडिया ने वरिष्ठ और जूनियर पुरुष हॉकी टीमों के लिए चार वैज्ञानिक सलाहकारों-स्कॉट कोनवे, रोबिन एंथोनी वेबस्टर अर्केल, पैट्रिक लोम्बोर्ड और डेनियर बैरी को नियुक्त किया है.
हॉकी इंडिया ने 14 मार्च 2017 को इसकी घोषणा की. जनवरी 2017 में विदेशी कोचों के लिए हुई एक बैठक में इन चार विशेषज्ञों के नामों पर चर्चा हुई थी.
आस्ट्रेलिया के कोनवे ने बेंगलुरू में शुरू हुए भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के केंद्र में पुरुष टीम के राष्ट्रीय शिविर में अपना कार्यभार संभाल लिया है. इसके अतिरिक्त, दक्षिण अफ्रीका के लेम्बोर्ड भोपाल में महिला हॉकी टीम के शिविर में अपना कार्यभार संभालेंगे. दक्षिण अफ्रीका के अर्केल जूनियर हॉकी टीम के वैज्ञानिक विशेषज्ञ के रूप में अपना कार्यभार संभालेंगे.
वे इससे पहले पुमास रग्बी तथा वरिष्ठ करी कप टीम के सहायक कोच थे. आस्ट्रेलिया के बैरी जूनियर महिला हॉकी टीम के वैज्ञानिक विशेषज्ञ होंगे. बैरी ने वर्ष 2004 में वेस्टर्न आस्ट्रेलिया क्रिकेट संघ (डब्ल्यूएसीए) के सहायक कोच के रूप में नियुक्त थे.
हॉकी इंडिया के बारे में:
• हॉकी इंडिया भारत में हॉकी संचालन हेतु अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ तथा भारत सरकार से मान्यता प्राप्त बनाई गयी संस्था है.
• हॉकी इंडिया की स्थापना 20 मई 2009 को हुई.
• हॉकी इंडिया के अध्यक्ष मरियम्मा कोशी हैं.
• भारतीय हॉकी महासंघ को भ्रष्टाचार के आरोपों के कारण अप्रैल 2008 में भंग कर दिया गया, इसके पश्चात भारतीय हॉकी के संचालन का कार्य हॉकी इंडिया ने किया.
• हॉकी इंडिया में 22 स्थायी सदस्य, 27 एसोसिएट सदस्य और 9 अकादमी सदस्य है.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation