वनडे विश्व कप-2023 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है. वनडे विश्व कप-2023 का आयोजन भारत की मेजबानी में किया जायेगा. मैच शेड्यूल जारी हो जाने के बाद क्रिकेट प्रेमियों की उत्सुकता और बढ़ गयी है.
दो बार का चैंपियन भारत 8 अक्टूबर को चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने विश्वकप अभियान की शुरुआत करेगा. विश्व कप शुरू होने में अब केवल तीन महीने का समय बचा है. टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच 5 अक्टूबर को इंग्लैंड-न्यूज़ीलैंड के बीच खेला जाएगा.
GET YOUR CALENDARS READY! 🗓️🏆
— ICC Cricket World Cup (@cricketworldcup) June 27, 2023
The ICC Men's @cricketworldcup 2023 schedule is out now ⬇️#CWC23https://t.co/dakTklwcYe
ऑस्ट्रेलिया के साथ भारत का पहला मैच:
भारत अपने विश्व कप का आगाज पांच बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 08 अक्टूबर को चेन्नई में करेगा. वनडे विश्व कप 2023 के शेड्यूल को आज मुंबई में जारी किया गया. इस कार्यक्रम में कपिल देव, वीरेंद्र सहवाग और मुरलीधरन ने भी भाग लिया.
भारत-पाकिस्तान का मैच:
वनडे विश्व कप-2023 में सभी क्रिकेट प्रेमियों को भारत-पाकिस्तान के मैच का बेसब्री से इंताजर रहता है, इस वर्ल्ड कप में भी दोनों टीमें आमने-सामने होने वाली है. वनडे विश्व कप इतिहास में भारत चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से अहमदाबाद में 15 अक्टूबर को भिड़ेगा.
पिछली बार 2019 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान का आमना-सामना हुआ था, जिसमें भारत ने मैनचेस्टर के मैदान पर बड़ी जीत हासिल की थी.
क्या है भारत का शेड्यूल:
मैच | डेट | वेन्यू |
भारत- ऑस्ट्रेलिया | 08 अक्टूबर 2023 | चेन्नई |
भारत-अफगानिस्तान | 11 अक्टूबर 2023 | दिल्ली |
भारत-पाकिस्तान | 15 अक्टूबर 2023 | अहमदाबाद |
भारत- बांग्लादेश | 19 अक्टूबर 2023 | पुणे |
भारत- न्यूजीलैंड | 22 अक्टूबर 2023 | धर्मशाला |
भारत- इंग्लैंड | 29 अक्टूबर 2023 | लखनऊ |
भारत- क्वालीफायर-2 | 02 नवंबर 2023 | मुंबई |
भारत- दक्षिण अफ्रीका | 05 नवंबर 2023 | कोलकाता |
भारत -क्वालीफायर-1 | 11 नवंबर 2023 | बेंगलुरु |
Save the dates India fans 🤩
— ICC Cricket World Cup (@cricketworldcup) June 27, 2023
The tournament hosts @BCCI will kick off their #CWC23 journey with a high-voltage showdown against Australia!
Full fixtures 👉 https://t.co/XN8J6nq8To pic.twitter.com/SgoOYjAect
इंग्लैंड-न्यूजीलैंड भिड़ेंगे पहले मैच में:
विश्व कप 2023 का उद्घाटन मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जायेगा, जहां गतविजेता इंग्लैंड का सामना न्यूजीलैंड से होगा. पिछले कुछ दिनों से वर्ल्ड कप के ऑफिसियल शेड्यूल का सबको इंतजार था. पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने भारत में 2023 वनडे विश्व कप के दौरान खेलने वाले स्थानों को लेकर चिंता व्यक्त की थी.
10 स्टेडियम में होंगे मैच:
आईसीसी विश्व कप 2023 शेड्यूल के अनुसार, मैचों का आयोजन हैदराबाद, अहमदाबाद, धर्मशाला, दिल्ली, चेन्नई, लखनऊ, पुणे, बेंगलुरु, मुंबई और कोलकाता में किया जायेगा. वहीं हैदराबाद, गुवाहाटी और तिरुवनंतपुरम में 29 सितंबर से 3 अक्टूबर तक अभ्यास मैचों का आयोजन किया जायेगा.
10 टीमें लेंगी हिस्सा:
इन वर्ल्ड कप में कुल 10 टीमें भाग लेंगी. प्रत्येक टीम राउंड रॉबिन फॉर्मेट में अन्य टीमों से खेलेंगी. जिसमें टॉप 4 टीमें नॉकआउट स्टेज और सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाइंग होती है.
वनडे विश्व कप 2023 का फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जायेगा जबकि सेमीफाइनल मैच की मेजबानी मुंबई और चेन्नई करेंगे.
विश्व कप ट्रॉफी टूर 2023:
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप ट्रॉफी टूर 2023 की भी शुरुआत कर दी है. इसकी लॉन्चिंग पृथ्वी से 1,20,000 फीट ऊपर स्पेस में किया गया. अगले कुछ महीनों में, विश्व कप ट्रॉफी कुवैत, बहरीन, मलेशिया, अमेरिका, नाइजीरिया, युगांडा, फ्रांस, इटली, संयुक्त राज्य अमेरिका और मेजबान देश भारत सहित दुनिया भर के 18 देशों की यात्रा करेगी.
The ICC Men's Cricket World Cup Trophy Tour 2023 was launched on a stratospheric scale 😍
— ICC Cricket World Cup (@cricketworldcup) June 27, 2023
Countdown to cricket’s greatest spectacle has begun 🏆
More ➡️ https://t.co/mKCK0WYxIg
#CWC23 pic.twitter.com/Tphyn9Qvxm
Comments
All Comments (0)
Join the conversation