अमेरिकी पत्रिका फोर्ब्स ने मार्च 2018 में विश्व के आमिर व्यक्तियों की सूची जारी की है. फोर्ब्स द्वारा जारी सूची में इस साल ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं. फोर्ब्स के अनुसार जेफ बेजोस की कुल संपत्ति लगभग 127 अरब डॉलर दर्ज की गई है. इससे पहले यह रिकॉर्ड माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स के नाम था.
फोर्ब्स की सालाना जारी होने वाली इस लिस्ट में दुनियाभर के 2 हजार 208 अरबपतियों को शामिल किया गया है, जिनमें 102 भारतीय मूल के हैं.
फोर्ब्स द्वारा जारी सूची:
फोर्ब्स की तरफ से जारी की गई साल 2018 की धनवानों की सूची में माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स दूसरे स्थान पर है. उनकी कुल संपत्ति 90 बिलियन डॉलर आंकी गई है.
बर्कशायर हाथवे के सीईओ वारेन बफेट तीसरे नंबर पर हैं. उनकी कुल संपत्ति 87 बिलियन डॉलर है.
लक्जरी प्रोडक्ट्स मैन्युफैक्चरिंग कंपनी (एलवीएमएच) के सीईओ बर्नार्ड अर्नाल्ट इस सूची में चौथे स्थान पर हैं. उनकी कुल संपत्ति 72 अरब डॉलर है.
फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग इस सूची में पांचवे नंबर पर हैं. उनकी कुल संपत्ति 71 बिलियन डॉलर है.
इस लिस्ट में अमेरिकी राष्ट्रपति और कारोबारी डोनाल्ड ट्रम्प 200 पायदान नीचे आ गए हैं. उनकी दौलत 3.1 अरब डॉलर है. वे लिस्ट में 766वें नंबर पर हैं. पिछले साल से उनकी दौलत में 40 करोड़ डॉलर की कमी आई है.
फोर्ब्स की सूची में शीर्ष 10 में कोई महिला नहीं है. अमेरिकी रिटेल चेन वालमार्ट की उत्तराधिकारी एलिस वाल्टन 16वें स्थान के साथ पहली महिला हैं.
मुकेश अंबानी की संपत्ति में हुआ इजाफा:
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के चेयरमैन मुकेश अंबानी 40.1 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे धनवान व्यक्तियों में 19वें पायदान पर हैं. पिछले वर्ष वे 20वें स्थान पर थे और उनकी संपत्ति में करीब आठ अरब डॉलर का इजाफा हुआ है.
टॉप-10 भारतीय:
नाम | रैंक | कंपनी | संपत्ति | |
मुकेश अंबानी | 19 | रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) | 40.1 अरब डॉलर | |
अजीम प्रेमजी | 58
|
विप्रो | 18.8 अरब डॉलर | |
लक्ष्मी निवास मित्तल | 62
|
आर्सेलरमित्तल | 18.5 अरब डॉलर | |
शिव नडार | 98 | एचसीएल | 14.6 अरब डॉलर | |
दिलीप सांघवी | 115
|
सन फार्मा | 12.8 अरब डॉलर | |
कुमार बिड़ला | 127
|
| 11.8 अरब डॉलर | |
उदय कोटक | 143
| कोटक महिंद्रा बैंक
| 10.7 अरब डॉलर | |
राधाकिशन दमाणी | 151
|
डी-मार्ट | 10 अरब डॉलर | |
गौतम अडाणी | 154 | अदानी समूह | 9.7 अरब डॉलर | |
सायरस पूनावाला | 170
| सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया
| 9.1 अरब डॉलर | |
अजीम प्रेमजी ने 14 प्वॉइंट्स की छलांग लगाकर लक्ष्मी निवास मित्तल को पीछे छोड़ा है. वे पिछली बार 72वें नंबर पर थे. वे इस बार 58वें नंबर पर और भारतीय अरबपतियों में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं.
जिंदल पॉवर एंड स्टील की मालिक सावित्री जिंदल 8.8 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ भारत की सबसे अमीर महिला हैं. सूची में वे 176वें नंबर पर हैं.
यह भी पढ़ें: भारत में बाल विवाह की संख्या में तेजी से कमी आई: यूनिसेफ
Comments
All Comments (0)
Join the conversation