India Rich List 2021: मुकेश अंबानी लगातार दसवें साल देश के अमीरों की सूची में पहले नंबर पर बरकरार हैं. हुरुन इंडिया के अनुसार भारत ने 1,000 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति वाले 1,000 से अधिक व्यक्तियों के होने का गौरव हासिल किया है. हुरुन इंडिया की रिच लिस्ट 2021 से खुलासा हुआ है कि 119 शहरों में 1,007 व्यक्तियों की कुल संपत्ति 1,000 करोड़ रुपये है.
रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी 7,18,000 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ लगातार 10वें साल भारत के सबसे अमीर व्यक्ति बने रहे. अमीरों की इस सूची में दूसरे नंबर पर गौतम अडाणी और उनका परिवार हैं. उनकी संपत्ति 5,05,900 करोड़ रुपये है. अडाणी की संपत्ति में हर दिन 1,002 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हो रही है.
गौतम अडाणी दूसरे स्थान पर
हुरुन इंडिया की रिच लिस्ट 2021 में गौतम अडाणी ने दो पायदान की छलांग लगाई है. अब वह चौथे से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. अडाणी ग्रुप का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन 9 लाख करोड़ रुपये है. अडाणी पावर को छोड़ कर ग्रुप की सभी लिस्टेड कंपनियां एक लाख करोड़ से अधिक की हैं.
मुकेश अंबानी लगातार दसवें साल शीर्ष पर
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी लगातार दसवें साल देश के सबसे अमीर शख्स बने हुए हैं. उनकी संपत्ति 7,18,000 करोड़ रुपये की है. IIFL Wealth हुरुन इंडिया के अनुसार मुकेश अंबानी ने पिछले साल हर दिन 164 करोड़ रुपये कमाए. मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज हुरुन ग्लोबल की 500 सबसे अहम कंपनियों की लिस्ट में 57वें नंबर पर है.
10 सबसे अमीर भारतीय
| रैंकिंग | नाम | संपत्ति (करोड़ रुपये में) |
| 1 | मुकेश अंबानी एंड फैमली | 7,18,000 |
| 2 | गौतम अडानी एंड फैमिली | 5,05,900 |
| 3 | शिव नादर एंड फैमिली | 2,36,600 |
| 4 | एसपी हिंदुजा एंड फैमिली | 2,20,000 |
| 5 | एलएन मित्तल एंड फैमिली | 1,74,400 |
| 6 | साइरस एस पूनावाला एंड फैमली | 1,63,700 |
| 7 | राधाकिशन दमानी एंड फैमिली | 1,54,300 |
| 8 | विनोद शांतिलाल अडानी एंड फैमिली | 1,31,600 |
| 9 | कुमार मंगलम बिड़ला एंड फैमिली | 1,22,200 |
| 10 | जय चौधरी | 1,21,600 |
पहली बार टॉप 10 में जगह
इसके अलावा चार बिजनेस मैन ने पहली बार टॉप 10 में जगह बनाई- आर्सेलर मित्तल के लक्ष्मी मित्तल, आदित्य बिड़ला ग्रुप के कुमार मंगलम बिड़ला, गौतम अडानी के भाई विनोद शांतिलाल अडानी और Zscaler के संस्थापक जय चौधरी.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation