नोबल पुरस्कार समिति ने अमेरिका के तीन वैज्ञानिकों को वर्ष 2017 के वैज्ञानिकों को फिजियोलॉजी अथवा चिकित्सा के क्षेत्र में नोबल पुरस्कार हेतु चयनित किया है. इस वैज्ञानिकों को ह्यूमन बायोलॉजिकल क्लॉक (आंतरिक जैविक घड़ी) पर शोध हेतु इस पुरस्कार के लिए चयनित किया गया.
नोबल पुरस्कार समिति द्वारा 02 अक्टूबर 2017 को वैज्ञानिकों जेफ्री सी. हॉल (72 वर्षीय), माइकल रॉसबाश (73 वर्षीय), और माइकल डब्ल्यू यंग (68 वर्षीय) के नामों की घोषणा की गयी. इन वैज्ञानिकों द्वारा की गयी खोज से प्रमाणित किया गया कि मनुष्य शरीर को उचित नींद की आवश्यकता क्यों पड़ती है?
मुख्य बिंदु
• इस वैज्ञानिकों के शोध में यह व्याख्या की गई है कि पौधे, जानवर और मनुष्य किस प्रकार अपनी आंतरिक जैविक घड़ी के अनुरूप स्वयं को ढालते हैं ताकि वे धरती की परिक्रमा के अनुसार स्वयं को ढाल सकें.
• इस वैज्ञानिकों की खोज के अनुसार ह्यूमन बायोलॉजिकल क्लॉक हारमोन के स्तर, नींद, शरीर के तापमान और उपापचय जैसे जैविक कार्यों को प्रभावित करती है.
• तीनों वैज्ञानिकों ने उस जीन को अलग करने में सफलता भी हासिल की जो रोजमर्रा की जैविक स्थिति को नियंत्रित करते हैं.
• इन वैज्ञानिकों ने यह साबित किया कि यह जीन उस प्रोटीन को परर्वितत करने का काम करते हैं जो रात के समय कोशिका में जम जाती हैं और फिर दिन के समय बहुत ही छोटा आकार ले लेती हैं.
• वैज्ञानिकों की शोध के अनुसार जीवनशैली और बाहरी वातावरण के कारण इस ह्यूमन बायोलॉजिकल क्लॉक में दीर्घकालिक अप्रबंधन से बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है.
• यह तीनों वैज्ञानिक लगभग 11 लाख डॉलर की पुरस्कार राशि साझा करेंगे.
विस्तृत करेंट अफेयर्स के लिये यहां क्लिक करें
नोबल पुरस्कार के बारे में
नोबल फाउंडेशन द्वारा स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल की याद में वर्ष 1901 में शुरू किया गया यह शांति, साहित्य, भौतिकी, रसायन, चिकित्सा विज्ञान और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में विश्व का सर्वोच्च पुरस्कार है. इस पुरस्कार के रूप में प्रशस्ति-पत्र के साथ पुरस्कार राशि भी प्रदान की जाती है. अल्फ्रेड नोबेल ने कुल 355 आविष्कार किए जिनमें डायनामाइट का आविष्कार भी शामिल है. दिसंबर 1896 में मृत्यु से पूर्व अपनी संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा उन्होंने एक ट्रस्ट के लिए सुरक्षित रख दिया. उनकी इच्छा थी कि इस राशि से प्रत्येक वर्ष उन लोगों को सम्मानित किया जाए जिनका काम मानव जाति के लिए सबसे कल्याणकारी पाया जाए. नोबल फाउँडेशन द्वारा हर वर्ष शांति, साहित्य, भौतिकी, रसायन, चिकित्सा विज्ञान और अर्थशास्त्र में सर्वोत्कृष्ट योगदान के लिए नोबल पुरस्कार दिया जाता है.
यह भी पढ़ें: कैलाश सत्यार्थी का नोबल पुरस्कार चोरी
Comments
All Comments (0)
Join the conversation