Nobel Prize in Physics 2021: साल 2021 के लिए भौतिकी (Physics) के नोबेल पुरस्कार का घोषणा कर दिया गया है. इस साल यह प्रतिष्ठित सम्मान तीन वैज्ञानिकों को दिया गया है. जलवायु और जटिल भौतिक प्रणालियों में खोजों के लिए तीन वैज्ञानिकों को भौतिकी का नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize in Physics) देने का घोषणा किया गया है.
रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने 05 अक्टूबर 2021 को “जटिल भौतिक प्रणालियों की हमारी समझ में अभूतपूर्व योगदान के लिए” स्यूकुरो मानेबे, क्लाउस हैसलमैन और जियोर्जियो पेरिसी को भौतिकी में नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize in Physics) 2021 से सम्मानित करने का फैसला किया.
पिछले वर्ष भौतिक विज्ञान का पुरस्कार इन्हें मिला
पिछले वर्ष भौतिक विज्ञान का नोबेल पुरस्कार अमेरिकी वैज्ञानिक आंड्रेया घेज, ब्रिटेन के रोजर पेनरोज और जर्मनी के रिनार्ड गेनजेल को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. इन तीनों को ब्लैक होल्स पर रिसर्च के लिए इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. इस पुरस्कार को हासिल करने वाले व्यक्ति को एक स्वर्ण पदक के साथ 1.14 मिलियन डॉलर नकद दिए जाते हैं.
BREAKING NEWS:
— The Nobel Prize (@NobelPrize) October 5, 2021
The Royal Swedish Academy of Sciences has decided to award the 2021 #NobelPrize in Physics to Syukuro Manabe, Klaus Hasselmann and Giorgio Parisi “for groundbreaking contributions to our understanding of complex physical systems.” pic.twitter.com/At6ZeLmwa5
जानें इन्हें क्यों मिला यह सम्मान?
स्यूकुरो मानेबे: स्यूकुरो मानेबे ने इस बात की खोज की है कि कैसे वातावरण में कार्बन डाइऑक्साइड के बढ़े हुए स्तर से पृथ्वी की सतह पर तापमान में वृद्धि होती है. इस खोज के लिए स्यूकुरो मानेबे को नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है.
जियोर्जियो पेरिसी: अव्यवस्थित जटिल सामग्रियों में छिपे पैटर्न की खोज करने के लिए जियोर्जियो पेरिसी को नोबेल से सम्मानित किया गया है. उनकी खोज जटिल प्रणालियों के सिद्धांत में सबसे महत्वपूर्ण योगदानों में से हैं.
क्लाउस हैसलमैन: क्लाउस हैसलमैन ने एक मॉडल बनाया है जो मौसम और जलवायु को एक साथ जोड़ता है. इससे यह पता चलता है कि मौसम परिवर्तनशील और अराजक होने के बावजूद जलवायु मॉडल विश्वसनीय क्यों हो सकते हैं.
नोबेल पुरस्कार क्या हैं?
इस पुरस्कार की शुरुआत नोबेल फाउंडेशन की ओर से साल 1901 की गई थी. ये पुरस्कार स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल की याद में दिया जाता है. उन लोगों को सम्मानित किया जाता है, जिन्होंने पिछले साल के दौरान मानव जाति को सबसे बड़ा फायदा पहुंचाया हो. ये पुरस्कार शांति, साहित्य, भौतिकी, रसायन, चिकित्सा विज्ञान और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में दुनिया का सर्वोच्च पुरस्कार है. इसमें विजेता को एक मेडल, एक डिप्लोमा और मोनेटरी पुरस्कार दिया जाता है.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation