Top Hindi Current Affairs Quiz: जागरण जोश प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों एवं पाठकों के लिए डेली करेंट अफेयर्स क्विज प्रस्तुत कर रहा है. आज के करेंट अफेयर्स क्विज में-विश्व समुद्री दिवस, लुईस हैमिल्टन और कोरोना वायरस से संबंधित परीक्षापयोगी प्रश्नों का संकलन शामिल है.
1. हाल ही में किस देश ने अपने पूर्वी तट से ह्वासोंग-8 नामक एक नई विकसित हाइपरसोनिक मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है?
a. उत्तर कोरिया
b. जापान
c. चीन
d. रूस
2. विश्व समुद्री दिवस 2021 (World Maritime Day 2021) निम्न में से किस दिन मनाया गया?
a. 10 सितंबर
b. 15 सितंबर
c. 20 सितंबर
d. 30 सितंबर
3. लुईस हैमिल्टन कितने रेस जीतने वाले पहले फॉर्मूला वन (F1) ड्राइवर बन गये हैं?
a. 150
b. 100
c. 200
d. 250
4. हाल ही में किस राज्य सरकार ने मिशन शक्ति-चरण 3 के तहत "निर्भया-एक पहल" कार्यक्रम की शुरुआत की?
a. बिहार
b. पंजाब
c. उत्तर प्रदेश
d. झारखंड
5. निम्न में से किस देश के राष्ट्रपति कैस सईद ने नजला बौदेंत रमजाने को देश की पहली महिला प्रधानमंत्री नामित किया है?
a. ट्यूनीशिया
b. मोरक्को
c. तुर्की
d. ईरान
6. हाल ही में सरकार ने दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन (डीएमआरसी) के प्रबंध निदेशक डॉ. मंगू सिंह का कार्यकाल कब तक के लिए बढ़ा दिया है?
a. 30 जनवरी 2022
b. 15 अगस्त 2022
c. 31 मार्च 2022
d. 21 दिसंबर 2022
7. ग्रीस और किस देश ने रक्षा क्षमताओं को बढ़ावा देने के लिए 27 सितंबर, 2021 को एक रक्षा सौदे पर हस्ताक्षर किए?
a. फ्रांस
b. नेपाल
c. चीन
d. जापान
8. हाल ही में भारत और किस देश ने स्वास्थ्य और जैव चिकित्सा विज्ञान में सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये?
a. नेपाल
b. अमेरिका
c. बांग्लादेश
d. पाकिस्तान
उत्तर-
1. a. उत्तर कोरिया
उत्तर कोरिया ने 28 सितंबर 2021 को अपने पूर्वी तट से ह्वासोंग-8 नामक एक नई विकसित हाइपरसोनिक मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है. यह नवीनतम लॉन्च सितंबर, 2021 में उत्तर कोरिया का तीसरा मिसाइल परीक्षण है. हाइपरसोनिक मिसाइल अगली पीढ़ी की नवीनतम युद्ध तकनीकों में से एक है जिसे अमेरिका, रूस, चीन और भारत जैसी सैन्य शक्तियों द्वारा विकसित किया जा रहा है.
2. d. 30 सितंबर
अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन (IMO) द्वारा हर साल ‘विश्व समुद्री दिवस’ मनाया जाता है. दुनिया भर में अलग-अलग सरकारें समुद्री दिवस मनाने के लिए सटीक दिन चुनती हैं, हालांकि, यह आमतौर पर सितंबर के अंतिम सप्ताह के दौरान और इसी महीने के अंतिम गुरुवार को मनाया जाता है. विश्व समुद्री दिवस 2021 इस बार 30 सितंबर को मनाया गया. इस दिवस का उद्देश्य समुद्री वातावरण की सुरक्षा, समुद्री उद्योग तथा शिपिंग सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करना है.
3. b. 100
लुईस हैमिल्टन 100 रेस जीतने वाले पहले फॉर्मूला वन (F1) ड्राइवर बन गये हैं. यह रूसी ग्रैंड प्रिक्स सीज़न में हैमिल्टन की 05वीं जीत है और जुलाई, 2021 में ब्रिटिश ग्रैंड प्रिक्स के बाद, उनकी पहली जीत है. 2021 रूसी ग्रैंड प्रिक्स - F1 रेस एक फॉर्मूला वन रेस है जो 26 सितंबर, 2021 को सोची ऑटोड्रोम में आयोजित की गई थी. यह 2021 की रूसी ग्रैंड प्रिक्स - F1 रेस की 15वीं रेस थी. मर्सिडीज के लुईस हैमिल्टन ने यह रेस जीत ली है.
4. c. उत्तर प्रदेश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में मिशन शक्ति-चरण 3 के तहत "निर्भया-एक पहल" कार्यक्रम की शुरुआत की. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान बताया कि 75,000 महिलाएं राज्य के बैंकों से जुड़ेंगी, सस्ती ब्याज दरों पर ऋण प्राप्त करेंगी और 3 महीने के लिए प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत राज्य सब्सिडी का लाभ प्राप्त करेंगी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन एक दूसरे के साथ जुड़े हैं.
5. a. ट्यूनीशिया
ट्यूनीशिया के राष्ट्रपति कैस सईद ने एक प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग स्कूल की प्राध्यापक नजला बौदेंत रमजाने को देश की पहली महिला प्रधानमंत्री को नामित किया है. राष्ट्रपति द्वारा 25 जुलाई को संसद भंग करने और कार्यकारी शक्तियां अपने हाथों में ले लेने के बाद से देश में प्रधानमंत्री का पद रिक्त है. ट्यूनीशिया के राष्ट्रपति कैस सईद ने कहा कि नई सरकार का मुख्य उद्देश्य ‘कई सरकारी संस्थानों में फैले भ्रष्टाचार और अराजकता को समाप्त करना’ होगा.
6. c. 31 मार्च 2022
दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के प्रबंध निदेशक के पद पर डॉ. मंगू सिंह का कार्यकाल छह माह और बढ़ा दिया गया है. बता दें कि दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत के निर्देश पर परिवहन विभाग ने इस संबंध में कुछ दिन पहले केंद्र सरकार के पास प्रस्ताव भेजा था, जिस पर केंद्र ने अपनी अनुमति प्रदान कर दी. मंगू सिंह का प्रबंध निदेशक के रूप में कार्यकाल इस महीने 30 सितंबर को समाप्त हो रहा था. अब वे 31 मार्च, 2022 तक इस पद पर बने रहेंगे. बता दें कि डीएमआरसी में दिल्ली सरकार और केंद्र की समान हिस्सेदारी है और इसके प्रबंध निदेशक को हमेशा केंद्र की सहमति से राज्य सरकार द्वारा नामित किया जाता है.
7. a. फ्रांस
ग्रीस और फ्रांस ने रक्षा क्षमताओं को बढ़ावा देने के लिए 27 सितंबर, 2021 को एक रक्षा सौदे पर हस्ताक्षर किए. रक्षा सौदे में तुर्की के साथ बार-बार तनाव के बीच पूर्वी भूमध्य सागर में अपनी रक्षा क्षमताओं को बढ़ाने की रणनीति के तहत तीन फ्रांसीसी युद्धपोतों को खरीदने का ग्रीस का निर्णय शामिल है. दोनों देशों के बीच रक्षा साझेदारी आपसी हितों के आधार पर रक्षा और सुरक्षा क्षेत्र में उनके बीच सहयोग को बढ़ाएगी.
8. b. अमेरिका
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया ने 28 सितंबर, 2021 को चौथी भारत-अमेरिका स्वास्थ्य वार्ता के समापन सत्र को संबोधित किया. इस सत्र की मेजबानी भारत ने की. इस संवाद के दौरान, महामारी विज्ञान अनुसंधान और निगरानी को मजबूत करने, वैक्सीन विकास, जूनोटिक और वेक्टर जनित रोगों, स्वास्थ्य नीतियों और स्वास्थ्य प्रणालियों आदि से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की गई.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation