जागरण जोश. कॉम अपने पाठकों के लिए साप्ताहिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें पूरे सप्ताह के करेंट अफेयर्स से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.
1. भारतीय महिला कंपाउड टीम ने तीरंदाजी विश्व कप प्रतिस्पर्धा के फाइनल में पहली बार कौन सा पदक जीता?
a. ताम्र पदक
b. स्वर्ण पदक
c. रजत पदक
d. उपरोक्त में से कोई नहीं
2. जापान में आयोजित आम चुनाव में प्रधानमंत्री शिंजो आबे के नेतृत्व वाले गठबंधन को बहुमत हासिल हुआ, जापान में यह कौन सा आम चुनाव है?
a. 58वां
b. 48वां
c. 52वां
d. 68वां
3. जापान में भीषण चक्रवाती तूफान के होन्शू तट से टकराने की आशंका है, इस तूफ़ान का क्या नाम है?
a. लेबिन
b. हॉर्न
c. मिशेल
d. लैन
4. चेक गणराज्य में आयोजित आम चुनाव में उम्मीदवार अंद्रेज बाबिस और उनकी पार्टी ने जीत हासिल की, उन्हें कितने प्रतिशत मत मिले?
a. तीस प्रतिशत
b. पचास प्रतिशत
c. साठ प्रतिशत
d. पच्चीस प्रतिशत
5. बुल्गारिया के सोफिया में आयोजित तीसरे बाल्कन युवा अंतर्राष्ट्रीय ओपन चैम्पियनशिप-2017 में भारतीय मुक्केबाज ने कितने स्वर्ण पदकों सहित आठ पदक जीते?
a. आठ
b. दस
c. तीन
d. चार
6. उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेस-वे पर एयरफोर्स के 17 फाइटर प्लेन्स ने टचडाउन युद्ध अभ्यास किया. यह निम्न में से किस एक्सप्रेस-वे पर किया गया
a. आगरा-लखनऊ
b. ग्रेटर नोएडा- आगरा
c. लखनऊ - बलिया
d. नोएडा - ग्रेटर नोएडा
7. केंद्र सरकार ने देश में कितनी सैनिक छावनियों को आधुनिक बनाने स्वीकृति प्रदान की?
a. 1000
b. 2500
c. 1500
d. 2000
8. निम्न में से किस केन्द्रीय मंत्री ने औद्योगिक नीति तथा संवर्धन विभाग (डीआईपीपी) के आईपीआर संवर्धन और प्रबंधन सेल (सीआईपीएएम) की आधिकारिक वेबसाइट का शुभारंभ किया?
a. सुषमा स्वराज
b. राजनाथ सिंह
c. सुरेश प्रभु
d. पीयूष गोयल
9. फिलिपीन्स ने किस शहर को आईएस समर्थक अतंकवादियो से मुक्त कराये जाने की घोषणा की?
a. जिंपेंग
b. मारावी
c. अर्वासिक
d. रोटेंग
10. किस रेल सेवा में टिकट वेटिंग रहने पर यात्री को हवाई टिकट देने की योजना की घोषणा की गयी?
a. राजधानी एक्सप्रेस
b. दुरंतो
c. गतिमान
d. शताब्दी एक्सप्रेस
11. भारतीय रेलवे और किस कंपनी के बीच हाल ही में सोशल मीडिया पर डील फाइनल की गयी?
a. नेस्ले
b. अमूल
c. पारले
d. ब्रिटानिया
12. हाल ही में मैसेडोनिया में भारत के राजदूत के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
a. आरती छिब्बर
b. देविका गौड़
c. पूजा कपूर
d. अंजुम खातून
13. भारतीय मूल की किस अश्वेत महिला को हाल ही में ब्रिटेन में सबसे प्रभावशाली व्यक्ति के रूप में चयनित किया गया?
a. गिना मिलर
b. विवेचना अस्थाना
c. इंदु बेकहम
d. इलियाना शर्मा
14. निम्नलिखित में से किस देश ने हाल ही में श्रमिकों के लिए न्यूनतम वेतन की पॉलिसी आरंभ करने की घोषणा की?
a. सऊदी अरब
b. कतर
c. ईरान
d. मलेशिया
15. संयुक्त राष्ट्र द्वारा हाल ही में सीरिया युद्ध के दौरान रासायनिक हमलों के इस्तेमाल की जांच संबंधी एक प्रस्ताव पर किस देश ने वीटो किया?
a. फ़्रांस
b. जर्मनी
c. रूस
d. अमेरिका
उत्तर-
1. c. रजत पदक
2. b. 48वां
3. d. लैन
4. a. तीस प्रतिशत
5. d. चार
6. a. आगरा-लखनऊ
7. d. 2000
8. c. सुरेश प्रभु
9. b. मारावी
10. a. राजधानी एक्सप्रेस
11. b. अमूल
12. c. पूजा कपूर
13. a. गिना मिलर
14. b. कतर
15. c. रूस
Comments
All Comments (0)
Join the conversation