भारत के 5 सबसे अमीर जिले कौन-से हैं, यहां जानें नाम
भारत को विविधताओं का देश कहा जाता है। यहां की सांस्कृतिक विरासत और समृद्ध इतिहास इसे अन्य देशों से अलग बनाते हैं। देश में कुल 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। इन सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अलग-अलग जिले मौजूद हैं। प्रत्येक जिले की आर्थिक और सामाजिक स्तर पर अपनी पहचान है। इस कड़ी में क्या आप जानते हैं कि आर्थिक स्तर पर भारत के 5 सबसे अमीर जिले कौन-से हैं। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
भारत का सबसे अमीर जिला
सकल घरेलू उत्पाद(GDP) के आधार पर देखें, तो तेलंगाना का रांगारेड्डी जिला भारत के सबसे अमीर जिलों में शामिल है। यहां प्रति व्यक्ति जीडीपी 11.46 लाख रुपये का अनुमान है, जो कि इसे टॉप लिस्ट में शामिल करती है।
दूसरा सबसे अमीर जिला
भारत का दूसरा सबसे अमीर जिला हरियाणा का गुरुग्राम है। यहां प्रति व्यक्ति जीडीपी का अनुमान 9.05 लाख रुपये है। मौजूदा समय में गुरुग्राम में आईटी हब के रूप में भी जाना जाता है। इस शहर का विकास तेजी से हुआ है और रियल इस्टेट की दुनिया में आज यहां कुछ इलाकों की जमीन बहुत ही महंगी है।
तीसरा सबसे अमीर जिला
भारत के तीसरे सबसे अमीर जिले की बात करें, तो यह कर्नाटक का बंगलुरु जिला है। यह शहर भी आईटी हब के लिए जाना जाता है। यहां प्रति व्यक्ति जीडीपी का अनुमान 8.48 लाख रुपये है। वहीं, शहर की अर्थव्यवस्था का अनुमान 110 बिलियन डॉलर होने का है।
चौथा सबसे अमीर जिला
उत्तर प्रदेश का गौतमबुद्ध नगर जिला पूरे प्रदेश का सबसे अमीर जिला है। इसके साथ ही यह सबसे अधिक साक्षर जिला भी है। मीडिया रिपोर्ट्स पर गौर करें, तो यहां प्रति व्यक्ति आय लगभग 10.17 लाख रुपये है। वहीं, इसकी कुल जीडीपी 2.64 लाख करोड़ रुपये है।
5वां सबसे अमीर जिला
भारत के 5वें सबसे अमीर जिले की बात करें, तो यह हिमाचल प्रदेश का सोलन जिला है। यहां प्रति व्यक्ति जीडीपी 8.10 लाख रुपये है। आपको बता दें कि सोलन जिले को मशरूम सिटी ऑफ इंडिया के नाम से भी जाना जाता है। वहीं, लोग इसे रेड गोल्ट सिटी भी कहते हैं। क्योंकि, यहां टमाटर का अधिक उत्पादन होता है।
पढ़ेंःयूपी के इस जिले में मौजूद है एशिया की सबसे बड़ी चीनी मिल, देखें क्या है नाम
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.