Wire और Cable में क्या अंतर होता है, जानें यहां

Last Updated: Dec 3, 2025, 12:51 IST

Wire और Cable, ये दोनों ऐसी चीजे हैं, जो कि हमारी दैनिक गतिविधियों से जुड़ी हुई हैं। आज सभी के घरों में बिजली और बिजली से चलने वाले उपकरण हैं। ऐसे में Wire और Cable के माध्यम से बिजली उपकरण चलने में सक्षम होते हैं। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि Wire और Cable में क्या फर्क होता है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।

Wire और Cable में अंतर
Wire और Cable में अंतर

Wire और Cable, सुनने में ये दोनों शब्द एक जैसे हैं और रोजमर्रा की जिंदगी में हम इन दोनों शब्दों का इस्तेमाल एक-दूसरे की जगह कर लेते हैं। वास्तव में ये दोनों ही अलग-अलग हैं। हालांकि, इन दोनों का इस्तेमाल हमारी दैनिक गतिविधियों में होता है। क्योंकि, आज सभी के घरों में बिजली और बिजली से चलने वाले उपकरण मौजूद हैं, जिससे सभी के घरों में Wire और Cable का इस्तेमाल होता आ रहा है। हालांकि, इन दोनों में बहुत-से अंतर हैं। वे अंतर क्या हैं, जानने के लिए यह लेख पढ़ें। 

क्या होती है Wire 

Wire मुख्य रूप से एकल तार होती है। यह तार एल्यूमीनियम और तांबे से बनी होती है। कुछ मामलों में यह पतले तारों का एक गुच्छा भी हो सकता है, जिसे अंग्रेजी में Strands भी कहा जाता है। वायर इंशुलेशन या बिना इंशुलेशन के भी हो सकता है। उदाहरण के तौर पर हमें बिजली के खंभों पर नंगे तार देखने को मिलते हैं। इसका अधिकांश उपयोग घरों की आंतरिक वायरिंग, हीटिंग एलीमेंट और अर्थिंग के लिए किया जाता है।

क्या होती है Cable

केबल मुख्य रूप से कई तारों का समूह होता है। इसमें एक साथ कई तार लिपटे हुए होते हैं, जिन्हें बाहर से एक प्लास्टिक जैकेट से कवर किया जाता है। केबल में तार इंसुलेटेड भी हो सकता है और नहीं भी हो सकता है। इसका उपयोग बिजली को लंबी दूरी तक पहुंचाने, हाई वोल्टेज उपकरणों, डाटा संचार और ईथरनेट केबल के लिए किया जाता है।

Wire और Cable में क्या होता है अंतर

विशेषता

Wire

Cable

संरचना

एकल तार

एक से अधिक तार होते हैं

इंसुलेशन

इंसुलेशन हो भी सकते हैं या नहीं

सभी तारों को बाहर से एक शीथ के माध्यम से इंसुलेटेड किया जाता है

सुरक्षा

एकल तार कम सुरक्षित होते हैं

बाहर से कवर होने के कारण अधिक सुरक्षित होते हैं

उद्देश्य

घरों में आंतरिक बिजली सप्लाई के लिए

लंबी दूरी की बिजली सप्लाई और डाटा ट्रांसफर के लिए

ऐसे में हम कह सकते हैं वायर एक सिंगल तार होता है, जबकि कई तारों के समूह से केबल बना होता है। वायर की तुलना में केबल अधिक सुरक्षित होता है। इन दोनों का ही अपना-अपना उपयोग है। हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Dec 3, 2025, 12:51 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News