जागरण जोश. कॉम अपने पाठकों के लिए साप्ताहिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें पूरे सप्ताह के करेंट अफेयर्स से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.
1. हाल ही में किस बैंक द्वारा देश में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए ग्रीन कार लोन जारी किये जाने की घोषणा की गई है?
a. एसबीआई
b. येस बैंक
c. एचडीएफसी
d. सेन्ट्रल बैंक
2. हाल ही में किस मुस्लिम बहुल देश ने हिंदू पिता, मुस्लिम मां की बेटी को जन्म प्रमाणपत्र दिया है?
a. पाकिस्तान
b. कुवैत
c. अफगानिस्तान
d. यूएई
3. हाल ही में किस देश में मानव के सबसे प्राचीन पैरों के निशान खोजे जाने का दावा किया गया है?
a. अमेरिका
b. चिली
c. ब्राज़ील
d. मेक्सिको
4. नेपाल ने हाल ही में माउंट एवरेस्ट से कितनी मात्रा में कचरा एकत्रित किया है?
a. 2000 किलोग्राम
b. 3000 किलोग्राम
c. 4000 किलोग्राम
d. 5000 किलोग्राम
5. भारत में हाल ही में किस जगह पर बोधिसत्वा की 1700 वर्ष पुरानी मूर्ति की खोज की गई है?
a. हरियाणा
b. तमिलनाडु
c. तेलंगाना
d. महाराष्ट्र
6. हाल ही में किस देश को बैंक नोट ऑफ़ द इयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?
a. भारत
b. अमेरिका
c. चीन
d. कनाडा
7. निम्नलिखित में से किसे हाल ही में किसने वायु सेना के उपप्रमुख के रूप में कार्यभार ग्रहण किया है?
a. एयर मार्शल राकेश सिंह भदौरिया
b. एयर मार्शल अश्विन चतुर्वेदी
c. एयर मार्शल अम्बरीश सेन
d. एयर मार्शल विवेक अस्थाना
8. भारतीय पुरातत्व विभाग (एएसआई) द्वारा हाल ही में उत्तर प्रदेश में किस स्थान पर 4,000 वर्ष पुरानी कब्रगाह की खोज की गई है?
a. गोरखपुर
b. सनौली
c. बीरगंज
d. आगरा
9. हाल ही में किस गैर-ब्रिटिश क्रिकेटर को पहली बार मेरीलिबोन क्रिकेट क्लंब (एमसीसी) का अध्यक्ष घोषित किया गया है?
a. एम एस धोनी
b. सचिन तेंडुलकर
c. शोएब अख्तर
d. कुमार संगकारा
10. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की प्रतिबंध समिति द्वारा किसे हाल ही में अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित किया है?
a. मसूद अज़हर
b. अफज़ल गनी
c. हाफ़िज़ सईद
d. दाउद इब्राहिम
11. निम्नलिखित में से किस दिन प्रेस स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है?
a. 30 अप्रैल
b. 1 मई
c. 2 मई
d. 3 मई
12. ओडिशा के तटों से टकराने वाले फानी नामक चक्रवाती तूफ़ान की जानकारी हेतु सरकार ने कौन सा हेल्पलाइन नंबर जारी किया है?
a. 1038
b. 1938
c. 1788
d. 1852
13. नासा द्वारा जारी जानकारी के अनुसार 99942 APOPHIS नामक एस्टेरोइड किस वर्ष पृथ्वी के नजदीक से गुजरेगा?
a. 2021
b. 2024
c. 2029
d. 2031
14. 2018-19 में भारत का सबसे बड़ा कच्चा तेल आपूर्तिकर्ता देश कौन सा रहा है?
a. कुवैत
b. ईरान
c. इराक
d. सूडान
15. 8वीं एशियन यूथ वीमेन हैंडबॉल चैंपियनशिप का आयोजन निम्नलिखित में से किस स्थान पर किया जायेगा?
a. जयपुर
b. नई दिल्ली
c. बेंगलुरु
d. मुंबई
उत्तर:
1. a. एसबीआई
विवरण: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने 'ग्रीन कार लोन' की शुरुआत की है. बैंक ने इसकी दरें सामान्य ऑटो लोन के मुकाबले 0.20 फीसदी कम तय की है.
2. d. यूएई
विवरण: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) सरकार ने प्रवासियों के लिए शादी के नियमों से इतर भारत के एक हिंदू व्यक्ति और मुस्लिम महिला की बेटी को जन्म प्रमाणपत्र दे दिया है.
3. b. चिली
विवरण: यह एक पैर का निशान है और वो भी 15,600 साल पुराना है. चिली में इसे खोजा गया है. शोधकर्ताओं के अनुसार, यह अमेरिका में पाया गया सबसे पुराना पैर का निशान माना जा रहा है.
4. b. 3000 किलोग्राम
विवरण: नेपाल में 14 अप्रैल से शुरू हुए महत्वकांक्षी सफाई अभियान के तहत माउंट एवरेस्ट से करीब 3,000 किलोग्राम ठोस कचरा हटाया गया है. इस अभियान का लक्ष्य विश्व की सबसे ऊंची चोटी से कचरे को हटाना है.
5. c. तेलंगाना
विवरण: खोजकर्ताओं ने हाल ही में तेलंगाना स्थित पानिगिरी में बोधिसत्वा की 1700 वर्ष पुरानी मूर्ति की खोज की है. माना जा रहा है कि यह इक्ष्वाकु के शासन के दौरान की है.
6. d. कनाडा
विवरण: कनाडा में नोटों के डिजाइनिंग और आकर्षण को लेकर प्रतियोगिता आयोजित की गई. दस डॉलर कीमत वाले कनाडाई नोट को 2018 के ‘बैंक नोट ऑफ द ईयर’ पुरस्कार से नवाजा गया है. यह दुनिया का पहला वर्टिकल नोट भी है.
7. a. एयर मार्शल राकेश सिंह भदौरिया
विवरण: एयर मार्शल राकेश कुमार सिंह भदौरिया पीवीएसएम एवीएसएम वीएम एडीसी ने 01 मई 2019 को वायु सेना के उपप्रमुख के रूप में कार्यभार ग्रहण किया है. उन्होंने एयर मार्शल अनिल खोसला का स्थान लिया है.
8. b. सनौली
विवरण: भारतीय पुरातत्व विभाग (एएसआई) द्वारा हाल ही में उत्तर प्रदेश स्थित सनौली में पुरातात्त्विक उत्खनन के दौरान 4,000 वर्ष पुरानी कब्रगाह और अन्य अवशेष खोजे हैं. विशेषज्ञों द्वारा इस उत्खनन के दौरान चार हज़ार वर्ष पुराने चावल, कोठरियां तथा बर्तन भी खोज निकाले गये हैं.
9. d. कुमार संगकारा
विवरण: श्रीलंका के पूर्व कप्ता न कुमार संगकारा को हाल ही में मेरीलिबोन क्रिकेट क्लरब (एमसीसी) का पहला गैर-ब्रिटिश अध्यगक्ष घोषित किया गया है. उन्हें अगले एक वर्ष तक के लिए इस पद पर नियुक्त किया गया है. पिछले 233 वर्षों के इतिहास में पहली बार है.
10. a. मसूद अज़हर
विवरण: संयुक्त राष्ट्र (यूएन) ने 01 मई 2019 को आतंकवादी मसूद अजहर को अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित कर दिया है. भारत लंबे समय से मसूद अजहर को अंतरराष्ट्रीय आंतकी घोषित करने की मांग कर रहा था.
11. d. 3 मई
विवरण: प्रत्येक वर्ष 3 मई को प्रेस स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है. हर साल इसकी थीम अलग होती है. इसकी मेजबानी भी हर साल अलग-अलग देशों को मिलती है.
12. b. 1938
विवरण: भारी बारिश और 175 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार की प्रचंड हवाओं के साथ चक्रवाती तूफान 'फानी' ने ओडिशा तट पर दस्तक दी. गृहमंत्रालय ने देश के कई हिस्सों में चक्रवाती तूफान फानी के कहर की आशंका पर कंट्रोल रूम स्थापित किया है, जिसका नंबर 1938 है.
13. c. 2029
विवरण: नासा द्वारा जारी जानकारी के अनुसार 99942 APOPHIS नामक एस्टेरोइड 2029 में पृथ्वी के नजदीक से गुजरेगा. इसका आकार लगभग 1100 फीट है. यह पृथ्वी के नज़दीक से गुजरने वाला सबसे बड़ा एस्टेरोइड है.
14. c. इराक
विवरण: 2018-19 में भारत का सबसे बड़ा कच्चा तेल आपूर्तिकर्ता देश इराक रहा है. 2017-18 में इराक ने भारत को 45.74 मिलियन टन कच्चे तेल का निर्यात किया था.
15. a. जयपुर
विवरण: राजस्थान के जयपुर में 8वीं एशियन यूथ वीमेन हैंडबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा. इस प्रतियोगिता में 10 टीमें हिस्सा लेंगी. इसमें पिछले वर्ष की डीफेन्डिंग चैंपियन दक्षिण कोरिया भी शामिल है.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation