उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल में 31 अक्टूबर 2015 को 12 नए मंत्री शामिल हुए. इनमें 5 कैबिनेट और 7 राज्य मंत्री बनाए गए. इसके साथ ही कैबिनेट के 9 मंत्रियों को पदोन्नति भी दिया गया. नए मंत्रियों ने उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक से राजभवन में शपथ ग्रहण की.
कैबिनेट में जिन नए चेहरों को जगह दी गई है उनमें अरविंद सिंह गोप, कमाल अख़्तर, पंडित सिंह, साहब सिंह सैनी और बलवंत सिंह रामूवालिया शामिल हैं.
विदित हो कि 28 अक्टूबर 2015 को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आठ मंत्रियों को बर्खास्त कर दिया था, जिनमें पांच कैबिनेट और तीन राज्य मंत्री शामिल थे. इसके अलावा नौ मंत्रियों से उनके विभाग मुख्यमंत्री ने ले लिए थे.
मंत्रिमंडल के नवनियुक्त मंत्रियों की सूची:
- पवन पांडेय- राज्य मंत्री.
- लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद- राज्य मंत्री.
- शादाब फातिमा राज्य मंत्री- स्वतंत्र प्रभार.
- शैलेंद्र यादव उर्फ ललई यादव- राज्य मंत्री.
- बलवंत सिंह उर्फ रामू वालिया- कैबिनेट मंत्री.
- राधेश्याम सिंह- राज्य मंत्री.
- ओंकार सिंह यादव- राज्य मंत्री.
- सुधीर कुमार रावत- राज्य मंत्री.
- हेमराज वर्मा- राज्य मंत्री.
- अरविंद सिंह गोप- कैबिनेट मंत्री.
- कमाल अख़्तर- कैबिनेट मंत्री.
- यासर शाह- राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार.
- नितिन अग्रवाल- राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार.
- फ़रीद महफ़ूज़ किदवई- राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार.
- रियाज़ अहमद- राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार.
- विनोद कुमार सिंह उर्फ़ पंडित सिंह- कैबिनेट मंत्री.
- मूलचंद चौहान- राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार.
- राम सकल गुर्जर- राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार.
Now get latest Current Affairs on mobile, Download # 1 Current Affairs App
Comments
All Comments (0)
Join the conversation