कंबोडिया के पूर्व नरेश नोरोदम सिंहानुक का बीजिंग में 15 अक्टूबर 2012 को निधन हो गया. वह 89 वर्ष के थे. नोरोदम सिंहानुक का निधन दिल के दौरे के कारण हुआ और बीजिंग के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था.
नोरोदोम सिंहानुक ने वर्ष 1941 में कंबोडिया की सत्ता संभाली थी और वर्ष 1953 में फ्रांस से आज़ादी उन्हीं के नेतृत्व की देन थी. नोरोदोम सिंहानुक ने वर्ष 1955 तक देश में शासन किया. इसके बाद फिर वर्ष 1993 से नोरोदम सिंहानुक ने कंबोडिया की बागडोर संभाली और 7 अक्टूबर 2004 को स्वेच्छा से सत्ता अपने बेटे सिहानोमी को सौंप दी.
नोरोदोम सिंहानुक का जन्म वर्ष 1922 में हुआ था और अपने पिता की सबसे बड़ी संतान थे. उनकी शिक्षा सैगोन और पेरिस में हुई थी.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation