कांग्रेस पार्टी के नेता तरुण गोगोई (Tarun Gogoi) ने 18 मई 2011 को असम (Assam) के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. असम (Assam) के राज्यपाल जानकी बल्लभ पटनायक ने राजभवन में आयोजित एक समारोह में तरुण गोगोई (Tarun Gogoi) को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई. तरुण गोगोई (Tarun Gogoi) ने असमिया में पद व गोपनीयता की शपथ ली.
ज्ञातव्य हो कि कांग्रेस पार्टी के नेता तरुण गोगोई (Tarun Gogoi) लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए असम (Assam) के मुख्यमंत्री नियुक्त हुए. इससे पहले तरुण गोगोई (Tarun Gogoi) ने विधान सभा चुनाव 2001 और 2006 में अपनी पार्टी को जीत दिलाई थी. असम गण परिषद के प्रफुल कुमार महंता के बाद असम (Assam) में मुख्यमंत्री पद की बागडोर तरुण गोगोई (Tarun Gogoi) ने 17 मई 2001 को संभाली थी.
असम विधान सभा चुनाव 2011 (Assam assembly elections 2011) में राज्य की कुल 126 सीटों में से कांग्रेस पार्टी को 78 सीटों पर जीत मिली. और वह सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी.
असम विधान सभा चुनाव 2011 और पिछले चुनावों की तुलनात्मक सूची
कुल सीट (126) | 1996 | 2001 | 2006 | 2011 | बदलाव (वर्ष 2006 के मुकाबले) |
कांग्रेस | 34 | 71 | 53 | 78 | (+25) |
अगप | 59 | 20 | 24 | 10 | (-14) |
भाजपा | 4 | 8 | 10 | 5 | (-5) |
अन्य | 29 | 26 | 39 | 33 | (-6) |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation