कोलकाता नगर निगम ने पश्चिम बंगाल में गत चार सौ वर्षो (16वीं सदी) के इतिहास को संरक्षित करने के लिए ‘अमल होम डिजिटल ऑरकाइव’ की शुरुआत 7 मार्च 2015 को की.
इसका उद्देश्य भारत के स्वतंत्रता संघर्ष और वर्ष 1947 से पहले के दौर के बारे में महात्मा गांधी, रविंद्रनाथ टैगोर और नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वारा लिखे गए ऐतिहासिक पत्रों को संरक्षित करना है.
अमल होम डिजिटल ऑरकाइव देश का ऐसा पहला लेखागार है. इसे कोलकाता नगर निगम द्वारा विकसित किया गया. इस लेखागार में 16वीं सदी की ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी से लेकर अंग्रेजी शासन, स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई के अलावा उन दिनों घटने वाली प्रमुख घटनाओं का संकलन करने की योजना है.
इस लेखागार में महात्मा गांधी, रविंद्रनाथ टैगोर तथा नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसी महान विभूतियों के पत्रों, दुर्लभ छायाचित्रों, लेखनी तथा संदेशों आदि का संकलन किया जाएगा.
कलकत्ता नगर निगम के गजट का प्रकाशन वर्ष 1924 से हो रहा है. इसमें भारत के स्वतंत्रता संग्राम की विषय वस्तु की जानकारी मिलती है. इस गजट के संस्थापक के नाम पर लेखागार का नाम अमल होम रखा गया है.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation