आर.डी. बर्मन-द प्रिंस ऑफ म्यूजिक: खगेश देव बर्मन
लेखक खगेश देव बर्मन ने भारत के मशहूर संगीतकार आर. डी. बर्मन (पंचमदा) से संबंधित एक किताब ‘आर. डी. बर्मन- द प्रिंस ऑफ म्यूजिक’ लिखा है. इस पुस्तक को रूपा पब्लिकेशन्स ने प्रकाशित की है.
आर. डी. बर्मन- द प्रिंस ऑफ म्यूजिक पुस्तक में इसके लेखक खगेश ने पंचमदा के जन्मदिन 27 जून 1939 से 4 जनवरी 1994 को उनके निधन तक के उनके जीवन के विभिन्न काल खंड को खंगालने की कोशिश की है कि कैसे विलक्षण मेधा वाला एक बच्चा संगीत की दुनिया का इतना सफल व्यक्ति बना.
अपनी किताब में खगेश देव बर्मन ने लिखा है कि यह बात बहुत कम लोग जानते हैं कि आर. डी. बर्मन भारतीय उपमहाद्वीप के सबसे पुराने राजवंश (त्रिपुरा के राजपरिवार) से संबंधित थे. यह राजवंश जापानी राजवंश के बाद दूसरा राजवंश था, जिसका रिश्ता लगातार 1000 साल तक कायम रहा.
विदित हो कि ‘आर. डी. बर्मन- द प्रिंस ऑफ म्यूजिक’ पुस्तक में पंचम दा के जीवन के विभिन्न पहलुओं को खंगालने की कोशिश की गई है और साथ ही समकालीन कलाकारों के साथ उनके रिश्तों की पड़ताल की गई है. इस किताब में किशोर कुमार के साथ उनकी दोस्ती, आशा भोंसले के साथ उनके संबंध और सबसे बढ़ कर अपने पिता सचिन देव बर्मन के साथ उनके तल्ख रिश्तों की पड़ताल करने की कोशिश की गई है.
Now get latest Current Affairs on mobile, Download # 1 Current Affairs App
Comments
All Comments (0)
Join the conversation