आईसीसी द्वारा 19 दिसंबर 2013 को जारी सूची में भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज पुजारा सातवें स्थान पर पहुंचे. उनके अलावा गेंदबाजों में अश्विन ने अपना पांचवा स्थान बरकरार रखा है.
बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष 20 में भारत के सिर्फ विराट कोहली हैं। कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन शतक जमाया है। वे 20वें स्थान पर बरकरार हैं। गेंदबाजों में प्रज्ञान ओझा एक पायदान चढकर 8वें स्थान पर पहुंच गए। अश्विन हरफनमौलाओं की सूची में शीर्ष पर हैं। दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज एबी डिविलियर्स और हाशिम अमला टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर बने हुए हैं.
टेस्ट में शीर्ष दस बल्लेबाज
रैंकिंग नंबर | रेंटिंग | नाम |
1 | 909 | एबी डिविलियर्स |
2 | 898 | एच.एम. अमला |
3 | 868 | एम जे क्लार्क |
4 | 866 | के.सी. संगकारा |
5 | 854 | एस चंद्रपॉल |
6 | 835 | रौस टेलर |
7 | 801 | सी.ए. पुजारा |
8 | 783 | मिस्बाह उल हक |
9 | 771 | G.C. स्मिथ |
10 | 769 | यूनुस खान |
टेस्ट में शीर्ष दस गेंदबाज
रैंकिंग नंबर | रेंटिंग | नाम |
1 | 903 | डेल स्टेन |
2 | 899 | V.D. फिलैंडर |
3 | 831 | H.M.R.K.B. हेराथ |
4 | 824 | सईद अजमल |
5 | 808 | आर अश्विन |
6 | 796 | आर.जे. हैरीस |
7 | 786 | पी. सिडल |
8 | 756 | पी.पी. ओझा |
9 | 745 | स्टुअर्ट ब्राड |
10 | 719 | टी. ए बाउल्ट |
इससे पहले, चेतेश्वर पुजारा ने 13 दिसंबर 2013 को दुबई में आईसीसी वार्षिक पुरस्कारों की घोषणा में वर्ष ट्रॉफी के उभरते क्रिकेटर की ट्राफी जीती थी.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation