टाइम्स हायर एजुकेशन ने 13 मार्च 2015 को वर्ष 2015 की वर्ल्ड रेप्युटेशन रैंकिंग जारी की. इस वर्ष की रैंकिंग में यूनाइटेड किंगडम के 12 उच्च शिक्षा संस्थान विश्व के सौ शीर्ष विश्वविद्यालयों में जगह बनाने में सफल रहे.
दुनिया के सौ शीर्ष विश्वविद्यालयों में अमेरिका की हार्वर्ड यूनिवर्सिटी का नाम पहले स्थान पर है. दूसरे स्थान पर ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ कैम्ब्रिज और तीसरे स्थान पर यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड है.
• ब्रिस्टल विश्वविद्यालय इस वर्ष की रैंकिंग में 91 से 100 के बीच शामिल हैं, जबकि डरहम विश्वविद्यालय और वारविक विश्वविद्यालय 81-90 के समूह में शामिल है.
• लंदन स्कूल ऑफ हाइजीन एंड ट्रॉपिकल मेडिसिन को इस वर्ष सूची में शामिल नहीं किया गया.
• कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी दोनों दो स्थानों का सुधार करके क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं.
• अमेरिका के 43 विश्वविद्यालय इस सूची में शामिल हैं, जिसमें 8 विश्वविद्यालय शीर्ष 10 में शामिल हैं.
• जर्मनी के छह विश्वविद्यालय शीर्ष 100 विश्वविद्यालय की सूचीं में शामिल हैं.
• फ्रांस के पांच संस्थान शीर्ष 100 विश्वविद्यालय की सूचीं में शामिल हैं.
• एशियाई देशों में जापान की यूनिवर्सिटी ऑफ टोक्यो प्रथम स्थान पर है. इसे सूची में 12वें स्थान पर रखा गया. भारत के अलावा अन्य ब्रिक देशों (ब्राजील, रूस और चीन) के विश्वविद्यालयों ने सूची में जगह बनाई.
वर्ल्ड रेप्युटेशन रैंकिंग 2015 का परिणाम: शीर्ष 10
2015 रैंक | 2014 रैंक | संस्थान |
---|---|---|
1 | 1 | हार्वर्ड यूनिवर्सिटी (अमेरिका) |
2 | 4 | कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय (ब्रिटेन) |
3 | 5 | ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय (ब्रिटेन) |
4 | 2 | मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (अमेरिका) |
5 | 3 | स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी (अमेरिका) |
6 | 6 | कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, बर्कले (अमेरिका) |
7 | 7 | प्रिंसटन यूनिवर्सिटी (अमेरिका) |
8 | 8 | येल विश्वविद्यालय (अमेरिका) |
9 | 9 | कैलिफोर्निया प्रौद्योगिकी संस्थान (अमेरिका) |
10 | 12 | कोलंबिया विश्वविद्यालय (अमेरिका) |
वर्ल्ड रेप्युटेशन रैंकिंग 2015 के बारे में
वर्ल्ड रेप्युटेशन रैंकिंग 2015 शीर्ष 100 विश्वविद्यालय के ग्लोबल स्टैडिंग को दर्शाता है. यह सर्वेक्षण 15 भाषाओं में उपलब्ध है. वर्ष 2015 की रैंकिंग नवंबर 2014 और जनवरी 2015 के बीच 142 देशों से प्राप्त सर्वेक्षण पर आधारित है.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation