श्रम और रोज़गार मंत्रालय ने वर्ष 2009 के लिए प्रधानमंत्री श्रम पुरस्कारों की विभिन्न श्रेणियों में 61 कर्मचारियों का चयन 21 फरवरी 2011 को किया. इन पुरस्कारों के तहत उत्पादकता के क्षेत्र में असाधारण योगदान और विशिष्ट साहस का प्रदर्शन करने, उत्कृष्ट कार्यनिष्पादन तथा नूतन क्षमताओं का सम्मान करने के लिए केंद्र, राज्य और सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों के 61 कर्मचारियों को सम्मानित किया जाता है. इस वर्ष श्रम रत्न पुरस्कार के लिए कोई नामांकन उपयुक्त नहीं पाया गया. श्रम भूषण पुरस्कार के लिए 10 नामांकन, श्रम वीर/श्रम वीरांगना पुरस्कार के लिए 16 नामांकन और श्रमश्री/श्रमदेवी पुरस्कार के लिए 35 नामांकनों का चयन किया गया. हालांकि श्रम पुरस्कारों की कुल संख्या 33 है परन्तु पुरस्कार प्राप्त करने वाले कामगारों की संख्या 61 होगी, जिनमें 2 महिलाएं शामिल हैं क्योंकि कुछ पुरस्कार कामगारों और/या एक से अधिक श्रमिकों वाली टीमों को संयुक्त रूप से दिए जाने हैं. सार्वजनिक क्षेत्र से 45 और निजी क्षेत्र से 16 कामगारों को चुना गया.
श्रम भूषण: श्रम भूषण पुरस्कार की कुल संख्या 4 है. इसके तहत 1लाख रुपये नकद और सनद दी जाती है. वर्ष 2009 के लिए आठ नामांकनों को उपयुक्त पाया गया.
श्रम वीर/श्रम वीरांगना: श्रम वीर/श्रम वीरांगना पुरस्कारों की कुल संख्या 12 है. इसके तहत 60000 रुपये नकद और सनद प्रदान की जाती है. सार्वजनिक क्षेत्र और निजी क्षेत्र की कोई महिला श्रम वीरांगना पुरस्कार के लिए उपयुक्त नहीं पाई गई.
श्रमश्री/ श्रमदेवी: श्रमश्री/ श्रमदेवी पुरस्कारों की कुल संख्या 16 है. इसके तहत 40000 रुपये नकद और सनद प्रदान की जाती है. इस वर्ष सार्वजनिक क्षेत्र की 2 महिला कामगारों को श्रम देवी पुरस्कारों के लिए चुना गया.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation